चुनाव

Telangana Election 2023 : जी किशन रेड्डी, कविता, अल्लू अर्जून सहित कई हस्तियों ने डाला वोट

राज्य की 119 विधानसभा सीटों के लिए सुबह सात बजे मतदान शुरू हुआ। मतों की गिनती तीन दिसंबर को होगी

Published by
भाषा   
Last Updated- November 30, 2023 | 9:57 AM IST

केंद्रीय मंत्री जी किशन रेड्डी, भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) की विधान परिषद सदस्य (एमएलसी) के. कविता और अभिनेता अल्लू अर्जुन बृहस्पतिवार को तेलंगाना विधानसभा चुनाव के लिए हो रहे मतदान में सबसे पहले भाग लेने वाले प्रमुख लोगों में शामिल रहे।

रेड्डी ने अपने परिवार के सदस्यों के साथ यहां काचीगुडा में एक मतदान केंद्र पर अपना वोट डाला। भारत के लोकतंत्र की सराहना करते हुए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेश अध्यक्ष रेड्डी ने कहा कि मतदान की जिम्मेदारी पूरी किए बिना किसी को राजनीतिक व्यवस्था की आलोचना करने का अधिकार नहीं है।

उन्होंने मतदाताओं से निडर होकर किसी भी प्रलोभन से प्रभावित हुए बिना मतदान करने का आग्रह किया। यहां बंजारा हिल्स में मतदान करने के बाद बीआरएस प्रमुख और मुख्यमंत्री के. चंद्रशेखर राव की बेटी कविता ने लोगों से बड़ी संख्या में बाहर आने और अपने मत का प्रयोग करने की अपील की।

राज्य की 119 विधानसभा सीटों के लिए सुबह सात बजे मतदान शुरू हुआ। मतों की गिनती तीन दिसंबर को होगी।

First Published : November 30, 2023 | 9:54 AM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)