facebookmetapixel
Advertisement
RBI का बड़ा प्रस्ताव: अब एक ही जमा श्रेणी पर ग्राहकों को अलग-अलग ब्याज दे पाएंगे बैंकरुपये की गिरावट से बदले अमीरों के सुर! डॉलर पर फिदा हुए देश के धनाढ्य, विदेश में निवेश की मची होड़MSCI EM इंडेक्स के टॉप 10 शेयरों में एक भी भारतीय कंपनी नहीं, पिछले दो दशकों में पहली बार हुआ ऐसापेट्रोल-डीजल की महंगाई का असर: देश में इलेक्ट्रिक वाहनों की बिक्री तेज, मई में रिकॉर्ड 11% हुई हिस्सेदारीतेल कंपनियों को मामूली राहत: ईंधन के दाम बढ़ने से OMC का घाटा हुआ कम, पर चुनौती अभी भी बरकरार12वीं के नतीजों पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, परीक्षा प्रबंधन और रुके हुए रिजल्ट को लेकर CBSE से मांगा जवाबभाजपा के खिलाफ ‘इंडिया’ गठबंधन का एकजुटता का संकल्प, ममता बोलीं: आपसी बयानबाजी से बचें विपक्षी दलमोदी सरकार के 12 साल पूरे होने पर देशव्यापी जश्न मनाएगा NDA, बुधवार को दिल्ली में जुटेंगे गठबंधन के सभी नेतापश्चिम एशिया में दोबारा भड़की युद्ध की आग: भारत ने जताई गहरी चिंता, भारतीयों को तुरंत ईरान छोड़ने की सलाहईरान-इजरायल तनाव से हिला फॉरेक्स मार्केट, एक ही दिन में 0.8% टूटकर 95.71 पर पहुंचा रुपया

Rajasthan Election 2023: राजस्थान में 199 विधानसभा सीटों पर वोटिंग शुरू

Advertisement

राजस्थान के मुख्य निर्वाचन अधिकारी प्रवीण गुप्ता ने कहा, ‘‘मतदान सुबह सात बजे शुरू हुआ और यह शाम छह बजे तक चलेगा।’’

Last Updated- November 25, 2023 | 8:25 AM IST
voting
Voting begins for Rajasthan assembly polls (ANI)

राजस्थान में विधानसभा की 199 सीट पर चुनाव के लिए मतदान शनिवार सुबह सात बजे शुरू हुआ। राजस्थान के मुख्य निर्वाचन अधिकारी प्रवीण गुप्ता ने कहा, ‘‘मतदान सुबह सात बजे शुरू हुआ और यह शाम छह बजे तक चलेगा।’’

उन्होंने बताया क‍ि राज्य में कुल 36,101 स्थानों पर 51,507 मतदान केन्द्र बनाए गए हैं जहां 5,26,90,146 मतदाता प्रत्याशियों के राजनीतिक भाग्य का फैसला करेंगे।

केंद्रीय राज्य मंत्री कैलाश चौधरी ने बालोतरा में अपने मताधिकार का प्रयोग किया। विधानसभा चुनाव में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत (सरदारपुरा), पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे (झालरापाटन), पूर्व उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट (टोंक), कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा (लक्ष्मणगढ़), राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी आरएलपी संयोजक हनुमान बेनीवाल (खींवसर) प्रमुख उम्मीवारों में शामिल हैं। कुल 1862 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं।

मतदान शांतिपूर्वक संपन्न कराने के लिए राजस्थान पुलिस के 70000 जवानों सहित 1.70 लाख से अधिक सुरक्षाकर्मी तैनात किए गए हैं। कुल 2,74,846 मतदान कर्मी मतदान कराएंगे।

गंगानगर जिले की करणपुर सीट पर कांग्रेस उम्मीदवार गुरमीत सिंह कुन्नर के निधन के बाद वहां चुनाव स्थगित कर दिया गया है। राज्य में मुख्य मुकाबला सत्तारूढ़ कांग्रेस व मुख्य विपक्षी दल भारतीय जनता पार्टी के बीच माना जा रहा है।

कांग्रेस को उम्मीद है कि वह राज्य में प्रत्येक चुनाव में सरकार बदलने के ‘रिवाज’ को बदलते हुए अपना ‘राज’ (सरकार) कायम रखेगी। वहीं भाजपा उम्मीद कर रही है कि चुनावी लड़ाई में ‘कमल’ खिलेगा। मतगणना तीन दिसंबर को होगी।

Advertisement
First Published - November 25, 2023 | 8:25 AM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement