facebookmetapixel
Advertisement
UTI के दौर से SIP तक, कैसे बदल गया म्युचुअल फंड?पश्चिमी मानक भारत पर न थोपें, छोटी कारों का बाजार खत्म नहीं हुआ: आर. सी. भार्गवHDFC Bank पर उठे सवालों के बीच चेयरमैन ने क्या कहा?शेयर बाजार में नया गणित! Closing Auction से क्यों बदल रहे हैं Sensex-Nifty के क्लोजिंग आंकड़े1,000 KM तक की है रेंज, अब दूसरे देश खरीदना चाहते हैं भारत का ‘काल’भारत के सर्विस सेक्टर को लगा बड़ा झटका! 4 साल में सबसे धीमी हुई रफ्तार, PMI गिरकर 53.3 पर पहुंचाजब पूरा सीमेंट सेक्टर ‘Neutral’, तब JK Cement ही क्यों बना टॉप पिक?Stock Market Update: सेंसेक्स 100 अंक चढ़ा, निफ्टी 24,600 के करीब; IT शेयरों ने दिखाई दमदार तेजीगांवों की तस्वीर बदलने की तैयारी! पंचायतों की कमाई बढ़ाने के लिए सरकार को मिला बड़ा सुझावCrude Oil Prices: होर्मुज समझौते से चढ़ा कच्चे तेल का भाव, क्रूड में आई तेजी

लोक सभा चुनाव 2024: कांग्रेस की CEC ने विभिन्न राज्यों के लिए उम्मीदवारों को लेकर चर्चा की, जल्द जारी होगी तीसरी लिस्ट

Advertisement

महाराष्ट्र प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष नाना पटोले ने सीईसी की बैठक के बाद कहा कि आज राज्य की 12 लोकसभा सीट पर उम्मीदवारों के नाम को अंतिम रूप दे दिया गया ।

Last Updated- March 20, 2024 | 11:28 PM IST
एकाधिकार रोकने, सीसीआई मजबूत करने पर जोर, Congress Manifesto: Emphasis on stopping monopoly, strengthening CCI

कांग्रेस की केंद्रीय चुनाव समिति (सीईसी) ने मंगलवार को महाराष्ट्र, गुजरात और राजस्थान के लिए लोकसभा उम्मीदवारों के नाम पर चर्चा की। पार्टी के प्रत्याशियों की तीसरी सूची जल्द जारी हो सकती है।

सूत्रों का कहना है कि कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के नेतृत्व वाली सीईसी ने राजस्थान के लिए सात सीट पर उम्मीदवारों की नाम पर मुहर लगाई है। पार्टी राजस्थान के लिए पहले ही 10 उम्मीदवार घोषित कर चुकी है।

महाराष्ट्र प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष नाना पटोले ने सीईसी की बैठक के बाद कहा कि आज राज्य की 12 लोकसभा सीट पर उम्मीदवारों के नाम को अंतिम रूप दे दिया गया । उन्होंने संवाददाताओं से कहा, “हमने महाराष्ट्र की कम से कम 18-19 सीट पर चर्चा की है। हमने कम से कम 12 सीट ‘फाइनल’ कर ली हैं। कल सुबह हमारी शरद पवार और उद्धव ठाकरे के साथ बैठक है। अंतिम चर्चा होगी और कल या परसों तक सभी सीट की घोषणा कर दी जाएगी।”

सूत्रों का कहना है कि सीईसी ने गुजरात के लिए भी सात उम्मीदवारों के नाम पर मुहर लगाई है। कांग्रेस लोकसभा चुनाव के लिए अब तक 82 उम्मीदवारों की घोषणा कर चुकी है। उसने पहली सूची में 39 और दूसरी सूची में 43 उम्मीदवार घोषित किए थे।

पार्टी उम्मीदवारों की पहली सूची में राहुल गांधी का नाम भी शामिल था जो केरल की वायनाड लोकसभा सीट से चुनाव लड़ रहे हैं। वह वर्तमान में इस क्षेत्र का प्रतिनिधित्व भी करते हैं।

कांग्रेस की पहली सूची में 15 उम्मीदवार सामान्य वर्ग और 24 अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, अन्य पिछड़े वर्ग और अल्पसंख्यक समुदायों के थे। पार्टी की दूसरी सूची में 10 उम्मीदवार सामान्य वर्ग से जबकि 33 प्रत्याशी अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, अन्य पिछड़े वर्ग और अल्पसंख्यक समुदायों से थे।

देश में 18वीं लोकसभा के लिए चुनाव 19 अप्रैल से शुरू होंगे। इसके बाद छह और चरणों में 26 अप्रैल, सात मई, 13 मई, 20 मई, 25 मई और एक जून को मतदान होगा। लोकसभा के 543 निर्वाचन क्षेत्रों में लगभग 97 करोड़ पंजीकृत मतदाता, 10.5 लाख मतदान केंद्रों पर अपने मताधिकार का इस्तेमाल कर सकेंगे।

Advertisement
First Published - March 20, 2024 | 11:28 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement