facebookmetapixel
Advertisement
Crude Oil Prices: पश्चिम एशिया में तनाव से कच्चे तेल में उछाल, ब्रेंट और WTI दोनों मजबूतमोबाइल यूजर्स हो जाएं तैयार! Airtel बोला- Unlimited Data सस्ता नहीं रहेगा, ज्यादा इस्तेमाल पर बढ़ सकता है बिलVodafone Idea का बड़ा दांव! 2027 में नेटवर्क विस्तार, कमाई बढ़ाने और ग्राहकों को लुभाने की तैयारीStocks To Watch Today: USFDA की कार्रवाई से Dabur दबाव में, Airtel का बड़ा प्लान; इन शेयरों में आज दिख सकती है तेज हलचलथोक जमा नियमों में आरबीआई का बदलाव, सभी ग्राहकों को मिलेगी समान ब्याज दर की जानकारी15 साल में मजबूत हुई ग्रामीण अर्थव्यवस्था, मौसम का असर पहले से कम: आरबीआई डिप्टी गवर्नरब्रांड वैल्यू में शाहरुख खान नंबर-1, विराट कोहली को पीछे छोड़ हासिल किया पहला स्थानवीजा की बेंगलूरु में बड़ी छंटनी, 1,400 कर्मचारियों की गई नौकरी; एआई पर बढ़ते फोकस का असरई-कॉमर्स निर्यात के लिए विदेशी कंपनियों को बनानी होगी अलग यूनिट एक्सचेंजों पर बंद भाव में बड़ा अंतर ट्रेडरों के लिए कमाई का मौका, आर्बिट्राज ट्रेडिंग में आई तेजी

गांवों की तस्वीर बदलने की तैयारी! पंचायतों की कमाई बढ़ाने के लिए सरकार को मिला बड़ा सुझाव

Advertisement

संसदीय समिति ने ग्राम पंचायतों की आय बढ़ाने, वित्तीय विकेंद्रीकरण मजबूत करने और पंचायत सुधारों के लिए व्यापक रणनीति बनाने की सिफारिश की है।

Last Updated- August 06, 2026 | 8:18 AM IST
Gram Panchayat
Representative image

संसदीय समिति ने सरकार को ग्राम पंचायतों के राजस्व स्रोतों को मजबूत करने और वित्तीय विकेंद्रीकरण को बढ़ावा देने के लिए व्यापक रणनीति तैयार करने का निर्देश दिया है। यह निर्देश ऐसे समय में आया है जब पंचायतें अभी भी मुख्य रूप से बाहरी हस्तांतरण यानी अनुदान पर निर्भर हैं और अपने राजस्व स्रोतों को जुटाने की उनकी क्षमता सीमित बनी हुई है।

समिति ने सरकार को पंचायती राज संस्थाओं (पीआरआई) के कामकाज की व्यापक समीक्षा करने और ‘अगली पीढ़ी के पंचायत सुधारों’ के लिए एक रोडमैप तैयार करने का भी निर्देश दिया है। जिससे विकेंद्रीकरण, वित्तीय स्थिरता और नागरिक की भागीदारी को और मजबूत किया जा सके।

बुधवार को संसद में पेश की गई एक रिपोर्ट में ग्रामीण विकास और पंचायती राज संबंधी संसदीय स्थायी समिति ने कहा कि पिछले तीन दशकों में पीआरआई लोकतांत्रिक विकेंद्रीकरण के महत्वपूर्ण साधन के रूप में उभरे हैं, लेकिन अब भी कई संरचनात्मक चुनौतियां बनी हुई हैं। रिपोर्ट में कहा गया है, ‘समिति का मानना है कि तीन दशक से अधिक के अनुभव के बाद अब केवल संस्थाओं के गठन तक सीमित रहने की बजाय उनकी प्रभावशीलता, जवाबदेही और समावेशी एवं टिकाऊ विकास देने की क्षमता को मजबूत करने पर ध्यान देने का समय आ गया है।’

समिति ने यह भी सिफारिश की है कि पंचायती राज मंत्रालय राज्यों, विशेषज्ञों और अन्य हितधारकों के साथ परामर्श कर पंचायती राज संस्थाओं के कामकाज की व्यापक समीक्षा करें।

Advertisement
First Published - August 6, 2026 | 8:18 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement