facebookmetapixel
Advertisement
थोक जमा नियमों में आरबीआई का बदलाव, सभी ग्राहकों को मिलेगी समान ब्याज दर की जानकारी15 साल में मजबूत हुई ग्रामीण अर्थव्यवस्था, मौसम का असर पहले से कम: आरबीआई डिप्टी गवर्नरब्रांड वैल्यू में शाहरुख खान नंबर-1, विराट कोहली को पीछे छोड़ हासिल किया पहला स्थानवीजा की बेंगलूरु में बड़ी छंटनी, 1,400 कर्मचारियों की गई नौकरी; एआई पर बढ़ते फोकस का असरई-कॉमर्स निर्यात के लिए विदेशी कंपनियों को बनानी होगी अलग यूनिट एक्सचेंजों पर बंद भाव में बड़ा अंतर ट्रेडरों के लिए कमाई का मौका, आर्बिट्राज ट्रेडिंग में आई तेजीटाटा संस फिलहाल अपर लेयर एनबीएफसी में रहेगी, सीआईसी लाइसेंस पर फैसला बाकीRBI MPC Meet: रीपो रेट 5.25% पर बरकरार, ग्रोथ अनुमान बढ़ाया, महंगाई आउटलुक घटायाडिजिटल रुपये की बढ़ी रफ्तार, सीबीडीसी और यूएलआई का दायरा लगातार बढ़ा: आरबीआईUPI पर MDR लागू होगा या नहीं? RBI गवर्नर बोले- अभी चर्चा करना जल्दबाजी

एक्सचेंजों पर बंद भाव में बड़ा अंतर ट्रेडरों के लिए कमाई का मौका, आर्बिट्राज ट्रेडिंग में आई तेजी

Advertisement

दोनों एक्सचेंजों के बीच कीमतों में अंतर (प्राइस आर्बिट्राज) सबसे पहले सोमवार 3 अगस्त को सामने आया और पिछले तीन सत्र में ऐसी ही ​स्थिति देखी गई

Last Updated- August 05, 2026 | 11:40 PM IST
Stock Market
प्रतीकात्मक तस्वीर

पिछले तीन दिनों में नैशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) पर शेयरों की कीमतों में असामान्य उतार-चढ़ाव ने एनएसई और बीएसई के बीच अधिक मात्रा में खरीद-फरोख्त करने वालो ट्रेडरों के लिए कीमतों में अंतर (प्राइस आर्बिट्राज) का फायदा उठाने और कम जोखिम वाले मुनाफे का अच्छा मौका दिया है। पिछले तीन दिन में कई लार्ज कैप सूचकांक शेयरों की चाल दोनों एक्सचेंजों पर अलग-अलग रही है।

इस दौरान कुछ शेयरों में एनएसई पर ज्यादा बढ़त देखी गई जबकि कुछ अन्य शेयरों में कारोबार के दौरान बीएसई पर ज्यादा बढ़त हुई। इसी तरह कई शेयरों की कीमतों में बीएसई के मुकाबले एनएसई पर ज्यादा गिरावट आई। इससे ऐसी स्थिति बनी कि रोज खरीद-बिक्री करने वाले ट्रेडरों के पास एनएसई पर किसी खास शेयर को अपेक्षाकृत कम कीमत पर खरीदने और बीएसई पर उसी शेयर को ज्यादा दाम पर बेचकर कमाई करने का मौका मिला।

उदाहरण के लिए एनएसई पर आज बजाज ऑटो का शेयर 11,800 रुपये पर बंद हुआ जबकि बीएसई पर इसका बंद भाव 11,681.5 रुपये रहा यानी 1.01 फीसदी से ज्यादा का अंतर रहा। इसी तरह 1 अगस्त को बीएसई के मुकाबले एनएसई पर बजाज ऑटो का शेयर 3 फीसदी ऊपर बंद हुआ था और मंगलवार को बंद भाव में यह अंतर घटकर 0.43 फीसदी रह गया था। पिछले शुक्रवार को एनएसई पर बजाज ऑटो का शेयर 11,520.5 रुपये पर बंद हुआ था जो उस दिन बीएसई पर इसके 11,519.5 रुपये के बंद भाव से महज 0.01 फीसदी ज्यादा था।

इसी तरह एनएसई पर आज टाटा स्टील का बंद भाव बीएसई के मुकाबले 0.91 फीसदी ज्यादा था। एनएसई पर यह शेयर 193 रुपये के भाव पर बंद हुआ जबकि बीएसई पर बंद भाव 191.3 रुपये रहा। कुल मिलाकर, निफ्टी 50 के 50 में से 15 शेयर एनएसई पर बीएसई के बंद भाव की तुलना में 0.5 फीसदी ज्यादा पर बंद हुए।

वहीं दूसरी ओर एनएसई पर एसबीआई लाइफ इंश्योरेंस के शेयर का बंद भाव बीएसई के बंद भाव की तुलना में 0.69 फीसदी कम रहा। एनएसई पर एसबीआई लाइफ इंश्योरेंस का शेयर 1,879.9 रुपये पर बंद हुआ जबकि बीएसई पर इसका बंद भाव 1,893 रुपये रहा।

एनएसई परआज ऐक्सिस बैंक का बंद भाव बीएसई के बंद भाव से 0.64 फीसदी कम था। एनएसई पर ऐ​क्सिस बैंक का शेयर 1,253.9 रुपये पर बंद हुआ जबकि बीएसई पर इसका बंद भाव 1,262 रुपये था। एनएसई पर सन फार्मास्युटिकल्स का बंद भाव बीएसई के मुकाबले 0.46 फीसदी कम रहा। दोनों एक्सचेंजों के बीच कीमतों में अंतर (प्राइस आर्बिट्राज) सबसे पहले सोमवार 3 अगस्त को सामने आया और पिछले तीन सत्र में ऐसी ही ​स्थिति देखी गई। हालांकि बंद भाव में कुल अंतर कम हो गया है।

बीते शुक्रवार को दोनों एक्सचेंजों पर निफ्टी 50 शेयरों के बंद भाव में औसत अंतर महज 0.01 फीसदी था। इसमें महिंद्रा ऐंड महिंद्रा एनएसई पर 0.06 फीसदी ऊपर बंद हुआ जबकि अदाणी पोर्ट्स बीएसई के बंद भाव की तुलना में एनएसई पर 0.18 फीसदी नीचे बंद हुआ। सोमवार को यह औसत अंतर बढ़कर 0.86 फीसदी हो गया और मंगलवार को घटकर 0.58 फीसदी रह गया।

हालांकि ट्रेंट, अदाणी एंटरप्राइजेज, आईटीसी, बजाज ऑटो, ग्रासिम, टाटा स्टील, बजाज फाइनैंस और एचडीएफसी लाइफ इंश्योरेंस जैसे कई शेयरों में मंगलवार की तुलना में आज दोनों एक्सचेंजों पर बंद भाव में ज्यादा अंतर देखा गया।

कीमतों में यह अंतर दोनों एक्सचेंजों पर निफ्टी 50 शेयरों के बाजार पूंजीकरण में भी दिखा। पिछले शुक्रवार को एनएसई निफ्टी 50 शेयरों का एमकैप बीएसई के मुकाबले 989 करोड़ रुपये ज्यादा था। लेकिन सोमवार को यह अंतर बढ़कर 1.42 लाख करोड़ रुपये हो गया, फिर मंगलवार को घटकर 89,625 करोड़ रुपये और बुधवार को और कम होकर 22,676 करोड़ रुपये रह गया।

विश्लेषकों का कहना है कि कीमत में अंतर से होने वाला यह फायदा (आर्बिट्राज) ज्यादा समय तक नहीं रहेगा और इसे बड़े पैमाने पर आर्बिट्राज ट्रेडिंग करने वाले ट्रेडर खत्म कर देंगे। इक्विनॉमिक्स रिसर्च के संस्थापक और शोध प्रमुख जी चोकालिंगम ने कहा, ‘आसानी से मिलने वाला यह आर्बिट्राज मुनाफा ज्यादा समय तक नहीं टिकेगा क्योंकि ट्रेडर इसका फायदा उठाने के लिए तेजी से आगे आएंगे और दोनों एक्सचेंजों के बीच कीमत के अंतर को खत्म कर देंगे।’

Advertisement
First Published - August 5, 2026 | 11:36 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement