अर्थव्यवस्था

WPI Inflation: नवंबर में थोक महंगाई घटकर 1.89% पर, सब्जियों की गिरती कीमतों ने दी राहत; देखें Video…

WPI Inflation: अक्टूबर 2024 में थोक मुद्रास्फीति 2.36% थी, जबकि नवंबर 2023 में यह सिर्फ 0.39% रही थी।

Published by
बीएस वेब टीम   
Last Updated- December 17, 2024 | 12:54 AM IST
  1. नवंबर 2024 में थोक मूल्य मुद्रास्फीति (WPI) घटकर 1.89% पर आ गई है। इसकी मुख्य वजह खाद्य वस्तुओं, खासकर सब्जियों की कीमतों में नरमी रही। सोमवार को जारी सरकारी आंकड़ों में यह जानकारी दी गई।

अक्टूबर 2024 में थोक मुद्रास्फीति 2.36% थी, जबकि नवंबर 2023 में यह सिर्फ 0.39% रही थी।

खाद्य वस्तुओं की महंगाई में गिरावट

सरकारी आंकड़ों के अनुसार, खाद्य वस्तुओं की मुद्रास्फीति नवंबर में घटकर 8.63% पर आ गई, जो अक्टूबर में 13.54% थी। सब्जियों की महंगाई में बड़ी गिरावट दर्ज हुई और यह 28.57% रही, जबकि अक्टूबर में यह 63.04% थी।

हालांकि, आलू की महंगाई अब भी 82.79% के ऊंचे स्तर पर बनी हुई है। दूसरी ओर, प्याज की मुद्रास्फीति में तेज गिरावट दर्ज की गई और यह नवंबर में 2.85% पर आ गई।

ईंधन और विनिर्मित वस्तुओं में मामूली बढ़ोतरी

ईंधन और बिजली की श्रेणी में मुद्रास्फीति नवंबर में 5.83% रही, जो अक्टूबर में 5.79% थी। वहीं, विनिर्मित वस्तुओं की महंगाई नवंबर में बढ़कर 2% पर पहुंच गई, जो अक्टूबर में 1.50% थी।

First Published : December 16, 2024 | 1:02 PM IST