facebookmetapixel
Advertisement
Gold-Silver Price Today: सोना-चांदी में आई बड़ी गिरावट! खरीदारी से पहले जरूर जान लें आज के ताजा भावIT से Telecom तक कमाई की बहार, किन सेक्टरों ने निवेशकों को किया मालामाल?Stock Market Update: शेयर बाजार में तेजी! Sensex 200 अंक उछला, Nifty 23,200 के पार; Auto-IT शेयरों ने मचाई धूमH-1B Visa: भारतीय प्रोफेशनल्स के लिए खुशखबरी! कोर्ट ने ट्रंप की 1 लाख डॉलर फीस को बताया गैरकानूनीStocks to Buy Today: आज इन 3 शेयरों पर दांव की सलाह, एक्सपर्ट बोले- ₹2,150 तक जा सकता है भावStocks To Watch Today: NLC India से RVNL तक, बड़े ऐलानों की भरमार, बाजार खुलते ही इन शेयरों पर रहेगी नजरRBI का बड़ा प्रस्ताव: अब एक ही जमा श्रेणी पर ग्राहकों को अलग-अलग ब्याज दे पाएंगे बैंकरुपये की गिरावट से बदले अमीरों के सुर! डॉलर पर फिदा हुए देश के धनाढ्य, विदेश में निवेश की मची होड़MSCI EM इंडेक्स के टॉप 10 शेयरों में एक भी भारतीय कंपनी नहीं, पिछले दो दशकों में पहली बार हुआ ऐसापेट्रोल-डीजल की महंगाई का असर: देश में इलेक्ट्रिक वाहनों की बिक्री तेज, मई में रिकॉर्ड 11% हुई हिस्सेदारी

RBI MPC Meet: क्या घटेंगी ब्याज दरें? नए गवर्नर संजय मल्होत्रा पर टिकी सबकी नजरें; आज से एमपीसी बैठक शुरू

Advertisement

RBI MPC Meet: बाजार ब्याज दरों में संभावित कटौती को लेकर उत्सुक है, और रिपोर्ट्स के अनुसार इसमें 25 बेसिस पॉइंट की कमी होने की संभावना है।

Last Updated- February 05, 2025 | 11:54 AM IST
RBI MPC Meeting

RBI MPC Meet: बजट (Budget 2025) पेश होने के बाद अब सबकी नजरें भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) की छह सदस्यीय मौद्रिक नीति समिति (MPC) की बुधवार, 5 फरवरी से शुरू होने वाली बैठक पर हैं। इस बैठक में करीब पांच वर्षों में पहली बार रीपो रेट (Repo Rate) में कटौती होने की उम्मीद है। सुस्त होती इकनॉमिक ग्रोथ और शेयर बाजारों में उतार-चढ़ाव के बीच होने जा रही यह बैठक महत्त्वपूर्ण है। शक्तिकांत दास (Shaktikanta Das) का कार्यकाल समाप्त होने के बाद दिसंबर 2024 में संजय मल्होत्रा (Sanjay Malhotra) ने गवर्नर का पद संभाला। यह MPC की पहली बैठक होगी, जिसमें वह गवर्नर के तौर पर शामिल होंगे।

RBI MPC Meeting 2025: नोट कर लें तारीख और समय

मौद्रिक नीति समिति (MPC) की तीन दिवसीय बैठक 5 फरवरी, बुधवार से शुरू होगी। यह बैठक भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के गवर्नर संजय मल्होत्रा की अध्यक्षता में होगी, जिसमें ब्याज दरों पर महत्वपूर्ण घोषणा 7 फरवरी को की जाएगी।

बाजार ब्याज दरों में संभावित कटौती को लेकर उत्सुक है, और रिपोर्ट्स के अनुसार इसमें 25 बेसिस पॉइंट की कमी होने की संभावना है। अगर ऐसा होता है, तो बेंचमार्क लेंडिंग रेट मौजूदा 6.5 प्रतिशत से घटकर 6.25 प्रतिशत हो जाएगी।

MPC बैठक की तिथियां- 5 फरवरी से 7 फरवरी, 2025

रीपो रेट की घोषणा- 7 फरवरी, 2025 को सुबह 10:00 बजे

RBI गवर्नर की प्रेस कॉन्फ्रेंस- 7 फरवरी, 2025 को दोपहर 12:00 बजे

ब्याज दरों की घोषणा के बाद गवर्नर संजय मल्होत्रा मीडिया से बातचीत करेंगे, जिसमें वे केंद्रीय बजट 2025, भारतीय अर्थव्यवस्था और RBI के फैसले पर अपने विचार साझा करेंगे।

Also read: Budget 2025: पूंजीगत निवेश बढ़ाने को तैयार कंपनी जगत

RBI MPC Meeting 2025: कब और कहां देखें एमपीसी बैठक

आप मौद्रिक नीति समिति (MPC) की बैठक के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस और केंद्रीय बैंक की घोषणा का लाइव टेलीकास्ट RBI के ऑफिशियल एक्स हैंडल (X) और यूट्यूब प्लेटफॉर्म पर देख सकते हैं। इसके अलावा, बिजनेस स्टैंडर्ड अपने लाइव ब्लॉग के जरिए ताजा जानकारी उपलब्ध कराएगा। कई अन्य प्लेटफॉर्म भी इस कार्यक्रम को लाइव टेलीकास्ट करेंगे।

नए गवर्नर संजय मल्होत्रा पर होंगी सबकी नजरें

केंद्रीय बैंक के पूर्व गवर्नर शक्तिकांत दास (Shaktikanta Das) का कार्यकाल समाप्त होने के बाद दिसंबर 2024 में संजय मल्होत्रा (Sanjay Malhotra) ने 26वें RBI गवर्नर के रूप में कार्यभार संभाला। यह MPC की पहली बैठक होगी, जिसमें वह गवर्नर के तौर पर शामिल होंगे।

सरकार ने अभी तक माइकल पात्रा का कार्यकाल जनवरी के मध्य में समाप्त होने के बाद आरबीआई में एक नए अर्थशास्त्री उप-गवर्नर की घोषणा नहीं की है। अर्थशास्त्री उप-गवर्नर मौद्रिक नीति विभाग की जिम्मेदारी संभालता है और मौद्रिक नीति समिति (MPC) का सदस्य भी होता है। पात्रा के पद छोड़ने के बाद, मौद्रिक नीति विभाग अब एम राजेश्वर राव के अधीन है, जो अन्य विभागों के साथ-साथ नियमन की भी देखरेख करते हैं।

Advertisement
First Published - February 5, 2025 | 7:52 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement