facebookmetapixel
Advertisement
सेमीकंडक्टर चिप के लिए दुनिया को मिलेगा भारत का भरोसा, सप्लाई चेन में बड़ी भूमिका की तैयारी: PMसेमीकंडक्टर शेयरों की तेजी थमी तो भारत में बढ़ाएंगे निवेश, क्रिस्टोफर वुड ने जताया 15% रिटर्न की उम्मीदअमेरिका के 100 फीसदी शुल्क के खतरे के बीच भारत का रुख साफ, ऊर्जा सुरक्षा से समझौता नहींबॉम्बे हाउस में फिर शुरू हुआ बोर्डरूम ड्रामा: एन चंद्रशेखरन बने टाटा संस के चेयरमैन, नोएल टाटा ने किया विरोधटाटा इलेक्ट्रॉनिक्स का सेमीकंडक्टर सेक्टर में बड़ा दांव, नेक्सपीरिया समेत 5 से रणनीतिक साझेदारीजिलेट इंडिया से विज्ञापन विवाद में बॉम्बे शेविंग कंपनी ने हटाया नकली कोर्ट वाला ऐडजी एंटरटेनमेंट की नई रणनीति, कंटेंट मजबूत कर डिजिटल कारोबार को मुनाफे की राह पर ले जाने की तैयारीवैश्विक चिप विनिर्माण में उभर रहा भारत, 2030 तक 110 से 120 अरब डॉलर पहुंच सकता है बाजार1996 के बाद पहली बार एक दिन में छह कंपनियों की लिस्टिंग, चार के शेयरों में जबरदस्त उछाल भी दिखाUPI MDR में छूट की मांग लेकर पेट्रोल-डीजल डीलर पहुंचे तेल मंत्रालय, सरकार से की राहत की मांग

भारत, बहरीन के बीच व्यापार समझौते पर बातचीत शुरू

Advertisement

जयशंकर ने बैठक के दौरान अपने उद्घाटन भाषण में गाजा शांति योजना के लिए भारत के समर्थन को दोहराया और उम्मीद जताई कि इससे क्षेत्र में संघर्ष का स्थायी समाधान निकलेगा।

Last Updated- November 03, 2025 | 10:38 PM IST
Trade

भारत और बहरीन ने सोमवार को महत्त्वाकांक्षी व्यापार समझौते के लिए बातचीत शुरू कर दी है। इस संबंध में दोनों देशों ने समझौते पर हस्ताक्षर करने के करीब पहुंचने का ऐलान किया। विदेश मंत्री एस जयशंकर ने सोमवार को बहरीन के विदेश मंत्री अब्दुल्ल लतीफ बिन राशिद अलजयानी के साथ आपसी संबंधों को और व्यापक बनाने के लिए बातचीत की।

जयशंकर और अलजयानी ने रक्षा, सुरक्षा, आर्थिक, व्यापार, निवेश, स्वास्थ्य, वित्त प्रौद्योगिकी, अंतरिक्ष और संस्कृति जैसे क्षेत्रों में द्विपक्षीय सहयोग को बढ़ाने के तरीकों पर विचार-विमर्श किया। इस दौरान दोनों मंत्रियों ने दोहरे कराधान बचाव समझौते (डीटीएए) के लिए बातचीत शुरू करने के लिए आपसी समझ विकसित करने पर भी सहमति जताई। अधिकारियों ने कहा कि इससे दोहरे कराधान को खत्म करने, कर निश्चितता बहाल करने और व्यापार एवं निवेश को बढ़ावा देने में मदद मिलेगी।

अलजयानी रविवार को दो दिवसीय यात्रा पर भारत आए हैं। वह एक ऐसे वक्त में व्यापार, निवेश और रक्षा क्षेत्रों में द्विपक्षीय संबंधों को और मजबूत करने की कोशिश कर रहे हैं, जब पश्चिम एशिया भू-राजनीतिक तनाव का सामना कर रहा है।

जयशंकर ने बैठक के दौरान अपने उद्घाटन भाषण में गाजा शांति योजना के लिए भारत के समर्थन को दोहराया और उम्मीद जताई कि इससे क्षेत्र में संघर्ष का स्थायी समाधान निकलेगा। बैठक के बाद संयुक्त बयान के अनुसार दोनों पक्षों ने इलेक्ट्रॉनिक्स, पेट्रोलियम, प्रसंस्कृत खाद्य पदार्थ, मूल धातुओं और रत्न एवं आभूषण जैसे क्षेत्रों में व्यापार बढ़ाने का संकल्प लिया। ब

हरीन पश्चिम एशिया में भारत के लिए महत्त्वपूर्ण साझेदार देश है और 2024-25 में दोनों देशों के बीच व्यापार 1.64 अरब अमेरिकी डॉलर पहुंच गया है। बहरीन में लगभग 3.32 लाख भारतीय नागरिक रहते हैं, जो उस देश की कुल 15 लाख की आबादी का लगभग एक-चौथाई हिस्सा हैं। भारत, बहरीन के शीर्ष पांच व्यापारिक साझेदारों में से एक है।

Advertisement
First Published - November 3, 2025 | 10:02 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement