facebookmetapixel
Advertisement
जुलाई में UPI ने बनाया नया रिकॉर्ड, 23.66 बिलियन ट्रांजैक्शन के साथ डिजिटल पेमेंट ने भरी ऐतिहासिक उड़ानजुलाई में GST कलेक्शन में जोरदार उछाल, आयात-घरेलू मांग के दम पर ₹2.11 लाख करोड़ के पार पहुंचा आंकड़ाDividend Stocks: निवेशकों की बल्ले-बल्ले! अगले हफ्ते 98 कंपनियां बांटेगी डिविडेंड, ₹270 तक पाने का मौकाRBI की स्वैप स्कीम से बैंकों ने जुटाए 41 अरब डॉलर के विदेशी फंड, 2 महीने में टूटा 2013 का रिकॉर्ड1991 के सुधारों ने बदली ऑटो सेक्टर की तस्वीर: कैसे मुट्ठी भर कंपनियों से दुनिया का बड़ा हब बना भारत‘यूरिया के दाम स्थिर, DAP पर नजर जरूरी’, FAI अध्यक्ष एस. शंकरसुब्रमण्यन ने बताया फर्टिलाइजर सेक्टर का हालटाटा स्टील का दावा: दूसरी तिमाही में और सुधरेगा प्रदर्शन, एमडी टी. वी. नरेंद्रन ने बताया पूरा प्लान‘भटके हुए बच्चे हैं, सजा नहीं सुधार चाहिए’, जंतर-मंतर पर अभद्र टिप्पणी करने वालों को PM मोदी ने किया माफकमर्शियल LPG सिलेंडर ₹200 से ज्यादा सस्ता, दिल्ली-कोलकाता में घटे दाम; होटल-रेस्तरां को बड़ी राहतब्लूमबर्ग ग्लोबल एग्रीगेट इंडेक्स में भारत के सरकारी बॉन्ड की एंट्री फिर टली, निवेशकों की बढ़ी चिंता

भारत से स्मार्टफोन शिपमेंट 2023 की पहली छमाही में 10% लुढ़का- IDC 

Advertisement

स्मार्टफोन शिपमेंट के मामले में Samsung, Vivo और OnePlus 54 फीसदी की संयुक्त हिस्सेदारी के साथ 5G सेगमेंट में अग्रणी थे।

Last Updated- August 04, 2023 | 6:39 PM IST
Smartphone shipments from India dipped 10% in first half of 2023: IDC

भारत से स्मार्टफोन शिपमेंट (smartphone shipments) में 2023 की पहली छमाही में 10 फीसदी की गिरावट आई है। शुक्रवार को जारी इंटरनैशनल डेटा कॉरपोरेशन (IDC) के आंकड़ो से यह जानकारी मिली। भारतीय स्मार्टफोन बाजार में 2023 की पहली छमाही में 6.4 करोड़ यूनिट की शिपमेंट हुई, जो 2022 की पहली छमाही की तुलना में 10 फीसदी कम है। 30 जून को समाप्त तिमाही में 3.4 करोड़ यूनिट की शिपमेंट हुई, जो पिछले साल की समान तिमाही की तुलना में 3 फीसदी कम है। हालांकि, 31 मार्च को समाप्त पिछली तिमाही की तुलना में शिपमेंट 10 फीसदी बढ़ा है।

प्रीमियम सेगमेंट सबसे अधिक तेजी से बढ़ा

स्मार्टफोन शिपमेंट में 16,568 रुपये ($200) से कम कीमत वाले स्मार्टफोन की हिस्सेदारी एक साल पहले के 70 फीसदी से घटकर 65 फीसदी हो गई। 16,568 से 33,136 रुपये ($200 और $400) के बीच कीमत वाला मिड रेंज सेगमेंट 22 फीसदी हिस्सेदारी के साथ स्थिर रहा। 5 फीसदी हिस्सेदारी के साथ 33,136 से 49,704 रुपये ($400 और $600) के बीच कीमत वाले मिड-टू-हाई एंड सेगमेंट में 2023 की दूसरी तिमाही में सालाना आधार पर 34 फीसदी की वृद्धि हुई।

Also read: भारत में मंडरा रहा है महंगाई का खतरा! वित्त मंत्रालय ने जारी की अपनी आर्थिक समीक्षा रिपोर्ट

50,000 रुपये ($600) से ज्यादा की कीमत वाला प्रीमियम सेगमेंट सबसे अधिक तेजी से बढ़ा है। सालाना आधार पर इस सेगमेंट ने 75 फीसदी की वृद्धि दर्ज की और 9 फीसदी बाजार हिस्सेदारी तक पहुंच गया।

2023 में आने वाले महीनों में भी विकास की यह गति जारी रहेगी

IDC इंडिया में क्लाइंट डिवाइसेज की रिसर्च मैनेजर उपासना जोशी ने कहा, ‘उपभोक्ता आसान और किफायती फाइनैंस ऑप्शन के कारण प्रीमियम ऑफर्स का विकल्प चुन रहे हैं। IDC को उम्मीद है कि 2023 में आने वाले महीनों में विकास की यह गति जारी रहेगी।’

आकड़े बताते है कि चालू तिमाही में 30,321 रुपये ($366) की औसत सेलिंग प्राइज (ASP) वाले 1.7 करोड़ 5G स्मार्टफोन का शिपमेंट हुआ। सालाना आधार पर यह 3 फीसदी नीचे था।

सैमसंग (Samsung), वीवो (Vivo) और वनप्लस (OnePlus) 54 फीसदी की संयुक्त हिस्सेदारी के साथ 5G सेगमेंट में अग्रणी थे। IDC डेटा से पता चलता है कि Apple का iPhone 13 और OnePlus का Nord CE3 Lite तिमाही में सबसे ज्यादा शिप किए गए 5G मॉडल थे।

Also read: कंप्यूटर, लैपटॉप के इम्पोर्ट लाइसेंस के लिए ऑब्जेक्टिव क्राइटेरिया तय करे सरकार: GTRI

ऑनलाइन चैनल के माध्यम से शिपमेंट 15 फीसदी गिरा

ऑनलाइन चैनल के माध्यम से शिपमेंट में सालाना आधार पर 15 फीसदी की गिरावट आई, जबकि ऑफलाइन चैनल में 11 फीसदी की वृद्धि हुई। वर्तमान में, स्मार्टफोन की अधिकांश बिक्री (54 फीसदी), ऑफलाइन चैनलों के माध्यम से की जाती है। IDC ने कहा, ‘Xiaomi और Realme जैसे ऑनलाइन-प्लेयर्स के लिए अपेक्षाकृत कम शिपमेंट ने इस गिरावट को बढ़ा दिया है।’

स्मार्टफोन शिपमेंट में Vivo नंबर एक पर

30 जून तक के आंकड़ों के मुताबिक, सभी स्मार्टफोन शिपमेंट में सबसे अधिक बाजार हिस्सेदारी 16 फीसदी के साथ Vivo नंबर एक पर है। इसके बाद 15.7 फीसदी के साथ Samsung दूसरे नंबर पर और 12.6 फीसदी के साथ Realme तीसरे पायदान पर है। Apple की हिस्सेदारी 5.5 फीसदी रही।  शिपमेंट में सबसे अधिक वृद्धि Poco में 76.5 फीसदी देखी गई। इसके बाद 61.1 फीसदी के साथ Apple और OnePlus का स्थान रहा।

Advertisement
First Published - August 4, 2023 | 6:39 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement