अर्थव्यवस्था

Railway Income: जमकर कमाई कर रही है भारतीय रेलवे, एक साल में बढ़े 52 करोड़ यात्री

वित्त वर्ष 2023-24 के दौरान रेलवे से सफर करने वाले यात्रियों की संख्या 648 करोड़ है। जो की पिछले साल से 52 करोड़ अधिक है।

Published by
बीएस वेब टीम   
Last Updated- March 17, 2024 | 3:20 PM IST

देश की रेलवे, यानी भारतीय रेलवे बीते कुछ सालों से जमकर कमाई कर रही है। कमाई को लेकर रेलवे ने बीते कुछ समय में काफी रिकॉर्ड भी बनाए हैं। इस साल यानी इस वित्त वर्ष 2023-24 की बात करें तो रेलवे ने माल ढुलाई, कुल राजस्व, ट्रैक बिछाने के मामले में रिकॉर्ड बनाने की राह पर है।

आंकड़ों पर नजर डालें तो वित्त वर्ष 2023-24 के दौरान, भारतीय रेलवे का कुल राजस्व अब तक 2.40 लाख करोड़ रुपये है। कमाई की ये आंकड़ा पिछले साल 15 मार्च को 2.23 लाख करोड़ रुपये था। यानी की एक साल में भारतीय रेलवे ने कुल राजस्व में करीब 17,000 करोड़ की वृद्धि दर्ज की है।

वहीं अगर खर्चे की बात करें तो वित्त वर्ष 2023-24 में भारतीय रेल का कुल व्यय 2.26 लाख करोड़ रुपये है।

रेलवे से मिले प्रारंभिक आंकड़ों के अनुसार, भारतीय रेल ने शुक्रवार को 1,500 मिलियन टन की मूल माल ढुलाई की है। बीते साल ये आंकड़ा 1,512 मिलियन टन था।

एक साल में बढ़ें 50 करोड़ यात्री

आंकड़ों के अनुसार वित्त वर्ष 2023-24 के दौरान रेलवे से सफर करने वाले यात्रियों की संख्या 648 करोड़ है। जो की पिछले साल से 52 करोड़ अधिक है। पिछले वर्ष यात्रा करने वाले यात्रियों की कुल संख्या 596 करोड़ थी।

5 हजार किलोमीटर से ज्यादा नए ट्रैक

वित्तीय वर्ष में अब तक भारतीय रेल द्वारा 5,100 किलोमीटर नई रेलवे ट्रैक बिछाई गई है।

First Published : March 17, 2024 | 1:25 PM IST