facebookmetapixel
Advertisement
विदेशी संपत्ति छिपाई है? छोटे टैक्सपेयर्स के लिए 16 अगस्त से खुलेगा विंडो, CBDT ने किया ऐलानअगले 7-8 साल में देश में शुरू होंगे 5 से 8 नए सेमीकंडक्टर प्लांट, हमें चिप निर्माण में आत्मनिर्भर बनना होगा: PM1 शेयर पर मिलेगा ₹500 का डिविडेंड! डिस्ट्रीब्यूशन के कारोबार से जुड़ी कंपनी का निवेशकों को बड़ा तोहफाकिसानों से बोले PM मोदी: दुनिया भर में पहुंचाएं भारतीय उत्पाद, मिलेट्स-मसालों को ग्लोबल ब्रांड बनाएंDividend Stocks: अगले हफ्ते लगभग 90 कंपनियां बाटेंगी डिविडेंड, निवेशकों के पास मोटी कमाई का मौका‘होर्मुज को अमेरिकी क्षेत्र बनाने पर कर रहे काम’, ट्रंप के दावे से मची खलबली, ईरान ने किया खारिजभारतीय शेयर बाजार का 35 साल का सफर: हर्षद मेहता घोटाले से 2026 तक तेजी-मंदी की पूरी कहानीPM Modi Speech: आत्मनिर्भर भारत से वर्क कल्चर तक, PM बोले- अब देश को बदलनी होगी रफ्तारजनगणना 2027 में पहली बार जाति की गणना, 40 सवालों में आधार से बैंक खाते तक पूछी जाएगी जानकारी‘देश को दिमागी नक्सलियों से बचाना होगा, वो युवाओं को भटकाने की कोशिश कर रहे’, लालकिले से बोले PM मोदी

रेल यात्रियों की आवाजाही कोविड के पहले के 70 प्रतिशत पर

Advertisement
Last Updated- December 11, 2022 | 5:03 PM IST

कोरोनावायरस महामारी के ढाई साल बाद रेल यात्रियों की आवाजाही में अब धीरे धीरे बढ़ोतरी होने लगी है। चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही के आंकड़ों से पता चलता है कि यह महामारी के पहले के स्तर के 70 प्रतिशत तक पहुंच गई है।

अप्रैल और जून के बीच रेलवे में यात्री सेवाओं के लिए 1.46 अरब बुकिंग हुई है। इसमें उपनगरीय और गैर उपनगरीय दोनों रेलगाड़ियां शामिल हैं। वहीं रेल मंत्रालय के आंकड़ों से पता चलता है कि अप्रैल-जून 2019 के दौरान रेल यात्रियों की संख्या 2 अरब पहुंच गई थी।

पहले के वित्त वर्ष की तुलना में वृद्धि खासकर आधार के असर के कारण 229 प्रतिशत है, क्योंकि कोविड 19 के कारण यात्रियों की संख्या बहुत घट गई थी, वहीं यह वित्त वर्ष के लिए मंत्रालय द्वारा तय लक्ष्य का सिर्फ 17 प्रतिशत है।

केंद्रीय बजट में अनुमान लगाया गया था कि रेलवे से इस वित्त वर्ष में 8.3 अरब यात्री यात्रा करेंगे और पहली तिमाही में पर्यटन के कारण यात्रियों की आवाजाही तेज रहेगी। बहरहाल इस बार तिमाही के दौरान राष्ट्रव्यापी कोयले का संकट रहा, जिसकी वजह से रेलवे को यात्री रेलगाड़ियों की करीब 1,100 ट्रिप रद्द करनी पड़ी, जिससे कोयले की ढुलाई तेज हो सके।

Advertisement
First Published - August 5, 2022 | 10:50 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement