facebookmetapixel
Advertisement
परमाणु संयंत्रों के लिए नए नियमों का ड्राफ्ट, सुरक्षा और निवेश दोनों पर फोकसFCNR (B) स्वैप सुविधा समय से पहले बंद, रुपये पर दबाव बढ़ा; सरकारी बॉन्ड यील्ड भी चढ़ीशेयर बाजार को मजबूत करने की तैयारी: SLBM का दायरा बढ़ाएगा SEBI, CAS को मिलेगी मजबूतीरिवॉल्विंग क्रेडिट पर रोक के प्रस्ताव से NBFC चिंतित, RBI को देंगे फीडबैकभाजपा ने बनाई नई टीम, 65 पदाधिकारियों में 51 नए चेहरे; स्मृति ईरानी महासचिव तो राम माधव बने उपाध्यक्षNTA की परीक्षा व्यवस्था में बड़े सुधार की तैयारी, सरकार ने प्रक्रियाओं की नए सिरे से समीक्षा के दिए निर्देशमुथूट माइक्रोफाइनैंस की नई रणनीति, सस्ता फंड और डायवर्सिफाइड लोन पोर्टफोलियो पर जोरडेटा सेंटर, गोदाम और GCC को मिल सकती है कर राहत? उद्योग ने की ITC की मांगभारत के डीपटेक सेक्टर में फंडिंग की रफ्तार तेज, कुल 11.4 अरब डॉलर में 85% पूंजी पिछले छह साल में आईBS7 में दोपहिया वाहनों पर RDE तुरंत लागू करने का विरोध, कंपनियों ने जताई आपत्ति; उपकरणों पर सवाल

खराब माॅनसून से धान की फसल प्रभावित

Advertisement
Last Updated- December 11, 2022 | 4:26 PM IST

 उत्तर प्रदेश में मौसम की बेरुखी धान की फसल पर भारी पड़ गयी है। माॅनसून का आधे से ज्यादा सीजन बीत जाने के बाद भी प्रदेश में बीते वर्षों केष मुकाबले 40 फीसदी से भी कम बारिश हुई है। धान उत्पादक तराई के जिलों में पानी की कमी से फलों के सूखने को लेकर गंभीर योगी सरकार ने दिशा निर्देश जारी किए हैं।
मॉनसून की बेरुखी, कम बारिश और कहीं-कहीं सूखे जैसे हालात के चलते हुए फसलों के नुकसान की भरपाई योगी आदित्‍यनाथ सरकार करेगी। मुख्यमंत्री ने किसानों को बड़ी राहत का ऐलान किया है और  कहा है कि ट्यूबवेल की तकनीकी खराबी को हर हाल में 24 से 36 घंटे के भीतर ठीक किया जाए। बकाये के कारण किसानों के ट्यूबवेल बिजली कनेक्शन नहीं काटे जाएं। हालांकि मौसम विभाग अभी भी निराश नहीं है। मौसम विभाग के मुताबिक मॉनसून की विदाई में अभी डेढ़ महीने का वक्‍त बचा है और सितम्‍बर के अंत में भी अच्‍छी बारिश होने की उम्‍मीद बनी हुई है। 
 उत्तर प्रदेश में इस महीने के तीसरे सप्ताह तक केवल 284 मिलीमीटर पानी बरसा है। वहीं बीते साल इसी समय तक 504. 10 मिमी तो 2020 में 520.30 मिमी बारिश हो गयी थी। इस तरह प्रदेश में सामान्य के मुकाबले करीब 40 फीसदी कम पानी बरसा है। पूरे प्रदेश में अकेले चित्रकूट जिले में ही सामान्य से 120 फीसदी से अधिक वर्षा हुयी है। प्रदेश के 33 जिलों में समानाय से 40 से 60 फीसदी तक पानी बरसा है जबकि 19 जिलों में 40 फीसदी से भी कम बरसात हुयी है। इनमें तराई के धान उत्पादक कई जिले शामिल हैं।
कृषि विशेषज्ञों का कहना है कि सामान्य वर्षा न होने के चलते खरीफ फसलों की बोआई प्रभावित हुयी है। प्रदेश में 19 जुलाई के बाद बारिश की हालात में सुधार के बाद बोआई तो तेज हुयी है पर कम पानी के चलते फसलें सूख रही हैं। कृषि विभाग के आंकड़ों के मुताबिक 20 अगस्त 96 लाख हेक्टेयर के लक्ष्य के सापेक्ष 93.22 लाख हेक्टेयर में बोआई का काम पूरा हो गया है।
उधर प्रदेश  में सूखे की हालात की समीक्षा करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा है कि कम बारिश के चलते धान की फसल पर बुरा असर पड़ने की आशंका है और इन हालात में सब्जी की खेती को प्रोत्साहित करना बेहतर विकल्प हो सकता है। उन्होंने कहा है कि किसानों को मौसम की सही जानकारी देने वाले राज्य स्तर का पोर्टल विकसित किया जाए और बाढ़ व सूखे की स्थिति पर नजर रखी जाए।
 

Advertisement
First Published - August 22, 2022 | 1:13 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement