facebookmetapixel
Advertisement
पेपर लीक के खिलाफ कानून में संशोधन को केंद्रीय मंत्रिमंडल की मंजूरी, सोमवार को संसद में पेश होगा विधेयकभारी बारिश और बाढ़ का कहर: गुजरात में सेना ने संभाला मोर्चा, असम-महाराष्ट्र में भी हालात गंभीरचार साल के निचले स्तर पर पहुंची निजी कारोबारी गतिविधियां, महंगाई और पश्चिम एशिया तनाव से सुस्त पड़ी रफ्तारफ्रंट-रनिंग मामले में ऐक्सिस MF के पूर्व डीलर वीरेश जोशी पर 7 साल का प्रतिबंध, 3 करोड़ का जुर्माना भीरसायन क्षेत्र को बढ़ावा देने के लिए सरकार का बड़ा कदम, 3,030 करोड़ रुपये की ‘भव्य-रसायन’ योजना मंजूरCBDT को वित्त मंत्री की सख्त हिदायत, कहा: अभी भी 5.4 लाख अपीलें लंबित, मुकदमेबाजी रणनीति की करें समीक्षाUS Tariff on India: अमेरिका ने भारतीय वस्तुओं पर लगाया 10% टैरिफ, धारा 301 के तहत हुई कार्रवाईUpcoming IPO: देश का सबसे बड़ा हेल्थकेयर IPO ला रही मणिपाल हेल्थ, 29 जुलाई से खुलेगा इश्यूHindustan Zinc Q1 Results: दोगुने से ज्यादा बढ़ा मुनाफा, 5,469 करोड़ रुपये पर पहुंचा आंकड़ाबिना इंटरनेट चलने वाले Bitchat ऐप पर सरकार का शिकंजा, GitHub से कोड हटाने का दिया निर्देश

विदेश भेजा गया पैसा 19% बढ़ा, आखिर कहां खर्च कर रहे हैं भारतीय?

Advertisement

फरवरी में LRS के तहत 2.34 अरब डॉलर विदेश भेजे गए, ट्रैवल और निवेश में तेज बढ़ोतरी

Last Updated- April 24, 2026 | 8:57 AM IST
remittances

भारतीय रिजर्व बैंक की उदारीकृत धनप्रेषण योजना (एलआरएस) के तहत फरवरी में विदेश भेजे गए धन में दो अंकों की मजबूत वृद्धि हुई है। वित्त वर्ष 2026 में पहली बार ऐसा हुआ है। फरवरी 2026 में सालाना आधार पर धनप्रेषण 19.06 प्रतिशत बढ़कर 2.34 अरब डॉलर हो गया है, जिसे सभी सेग्मेंट में मजबूत वृद्धि से बल मिला है।

पिछले साल फरवरी में इस योजना के तहत धनप्रेषण 1.96 अरब डॉलर था। कुल धनप्रेषण में 55 प्रतिशत से अधिक हिस्सेदारी वाले अंतरराष्ट्रीय यात्रा पर भारतीयों का खर्च सालाना आधार पर 19.8 प्रतिशत बढ़कर 1.31 अरब डॉलर हो गया, जो फरवरी 2025 में 1.09 अरब डॉलर था।

फरवरी 2026 में सालाना आधार पर जमा 10.24 प्रतिशत बढ़कर 5.69 करोड़ डॉलर हो गया। अचल संपत्ति की खरीद पर व्यय सालाना आधार पर 78.6 प्रतिशत 5.136 करोड़ डॉलर हो गया है। इक्विटी में निवेश से जुड़ा धनप्रेषण 53.01 प्रतिशत बढ़कर 26.599 करोड़ डॉलर हो गया। विदेश में रह रहे निकट संबंधियों पर व्यय सालाना आधार पर 13.27 प्रतिशत बढ़कर 26.618 करोड़ रुपये, जबकि उपहार पर व्यय सालाना आधार पर 6 प्रतिशत बढ़कर 20.209 करोड़ डॉलर हो गया है।

Advertisement
First Published - April 24, 2026 | 8:57 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement