facebookmetapixel
Advertisement
ऑटो सेक्टर को PLI स्कीम के तहत FY27 में ₹4,700 करोड़ देगी सरकार, निवेश बढ़ाने की तैयारी तेजटाटा कैपिटल का रिवॉल्विंग क्रेडिट एक्सपोजर 5% से कम, RBI के नए प्रस्ताव से कंपनी पर पड़ेगा सीमित असररूस से तेल खरीद पर 100% अमेरिकी टैरिफ की धमकी, भारत-अमेरिका वार्ता में बढ़ सकता है दबाव‘ग्रामीण भारत तक पहुंचे बैंकिंग AI, तभी असली सफलता होगी हासिल’, SBI चेयरमैन सीएस शेट्टी की सलाहपांच राज्यों में विधानसभा चुनावों की सुगबुगाहट तेज, भाजपा-सपा-कांग्रेस-बसपा समेत दलों ने कसी कमरBrand Canvas 2026: VIT की ‘पावर रेंजर्स’ ने जीता बीस्मार्ट की पहली विज्ञापन प्रतियोगिता का खिताबY2K से AI के दौर तक: 1991 के आर्थिक सुधारों ने कैसे बदल डाली भारतीय IT इंडस्ट्री की पूरी तस्वीरअमेरिका में क्रिप्टो बिल से भारत पर बढ़ा दबाव, ससंदीय समिति ने VDA कानून बनाने की मांग कीनई मर्सिडीज-BMW हुई मंहगी तो पुरानी लक्जरी कारों की बिक्री में आया उछाल, युवा खरीदारों की बनी पसंद‘जिम्मेदारी से करें AI का इस्तेमाल, हर फैसले के लिए आप होंगे जवाबदेह’, RBI गवर्नर ने दी बैंकों को हिदायत

मनोरंजन केंद्रों की आवाजाही बढ़ी

Advertisement
Last Updated- December 11, 2022 | 8:15 PM IST

खुदरा और मनोरंजन स्थलों पर आवाजाही के लिए अब पहले की तुलना में ज्यादा लोग घरों से बाहर निकल रहे हैं, वहीं कोविड-19 के दैनिक मामले घटकर तीन अंकों के स्तर में आ गए हैं।
सर्च इंजन गूगल के आवागमन के आंकड़े बताते हैं कि वैश्विक महामारी के जोर पकडऩे के मुकाबले खुदरा और मनोरंजन स्थलों पर आवाजाही 8.9 प्रतिशत अधिक रही। यह स्थिति के आंकड़ों की गोपनीयता बनाए रखते हुए लोगों के आवागमन पर नजर रखता है। इससे महामारी के दौरान देशों में गतिशीलता का रुख समझने में मदद मिलती है। कार्यस्थलों पर आना-जाना भी बढ़ा है।
सोमवार को एक सरकारी बुलेटिन के अनुसार पिछले 24 घंटे में कोविड-19 के मामलों की संख्या 913 रही।
स्थिति की जानकारी देने वाली वैश्विक प्रौद्योगिकी फर्म टॉमटॉम इंटरनैशनल के आंकड़ों से पता चलता है कि प्रमुख शहरों में यातायात बढ़ रहा है। यह नई दिल्ली में वर्ष 2019 के स्तर से 32 प्रतिशत कम रहा। मुंबई के आंकड़ों में वर्ष 2019 की तुलना में 41 प्रतिशत का अंतर नजर आया है। इन दोनों शहरों के मामले में यह अंतर एक सप्ताह पहले की तुलना में कम हुआ। वर्ष 2019 की तुलना में नवीनतम सप्ताह में वाहन पंजीकरण का अंतर अधिक रहा। यह वर्ष 2019 में इसी सप्ताह के मुकाबले 24.7 प्रतिशत कम था, जबकि पिछले चार सप्ताह का औसत अंतर 15.6 प्रतिशत था। सरकारी आंकड़े बताते हैं कि रविवार को समाप्त होने वाले सप्ताह के दौरान देश भर में 4,37,976 वाहनों का पंजीकरण किया गया था। विमान यात्रियों की संख्या में भी गिरावट नजर आई है। ताजा सप्ताह में विमान यात्रियों की संख्या 11.1 प्रतिशत गिरकर 22 लाख रह गई।
इस सप्ताह के दौरान भारतीय रेलवे ने माल ढुलाई की मात्रा में अधिक वृद्धि (11.18 प्रतिशत) दर्ज की। उससे पिछले सप्ताह यह वृद्धि 6.43 प्रतिशत थी। इस माल को ढोने से होने वाली कमाई, जिसे माल ढुलाई राजस्व कहा जाता है, पिछले साल के इसी सप्ताह की तुलना में 16.2 प्रतिशत की दर से बढ़ा है। एक सप्ताह पहले इसमें 11.48 प्रतिशत का इजाफा हुआ था।
देश भर में तापमान लगातार बढऩे की वजह से गत सप्ताह बिजली उत्पादन और बढ़ा है। बिजली उत्पादन केंद्रों ने देश भर में 3 अप्रैल को समाप्त होने वाले सप्ताह के दौरान प्रतिदिन औसतन 449.5 करोड़ इकाई बिजली उत्पादन किया, जो कैलेंडर वर्ष 19 के इसी सप्ताह के दौरान उत्पादित की गई 381 करोड़ इकाई की तुलना में सालाना आधार पर 18 प्रतिशत ज्यादा है। साप्ताहिक आधार पर बिजली उत्पादन 2.3 प्रतिशत अधिक रहा। अर्थव्यवस्था की गतिविधियों की साप्ताहिक तस्वीर पाने के लिए बिज़नेस स्टैंडर्ड इन संकेतकों पर नजर रखता है। विस्तृत अर्थव्यवस्था के आधिकारिक आंकड़े आम तौर पर कुछ अंतराल पर जारी किए जाते हैं। वैश्विक स्तर पर विश्लेषक इसी तरह के संकेतकों पर नजर रख रहे हैं। इनसे इस बात का संकेत मिलता है कि कोविड-19 महामारी की विभिन्न लहरों को नियंत्रित करने के लिए सरकारी प्रतिबंधों के बीच जमीनी स्तर पर क्या हो रहा है। यातायात के आंकड़े सोमवार सुबह 9 बजे तक के हैं, गूगल के आंकड़े 30 मार्च तक के हैं। 

Advertisement
First Published - April 4, 2022 | 11:19 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement