facebookmetapixel
Advertisement
NEET परीक्षा के बाद Telegram को मिली राहत, बहाल हुई सेवाएं…लेकिन 30 जून तक लागू रहेगी यह रोकबड़ा IPO, बड़ी कमाई की गारंटी नहीं! निवेश से पहले जानिए वैल्यूएशन का गणित3 दिन में 600 अरब डॉलर स्वाहा, आखिर SpaceX के शेयरों में क्यों मची इतनी बड़ी बिकवाली?AI के दौर में नौकरी पर संकट! Oracle ने 21,000 कर्मचारियों को किया बाहरनुवामा की नई रणनीति: IT-बैंकिंग पर भरोसा, ऑटो और मेटल शेयरों से सतर्क रहने की सलाहGold, Silver Price Today: सोना ₹2093 पड़ा कमजोर, चांदी ₹2.30 लाख के नीचे फिसलीकौन हैं कुणाल शाह? CRED के फाउंडर से WhatsApp के ग्लोबल हेड बनने तक का सफरकतर के गैस प्लांट में भयंकर विस्फोट! 12 भारतीयों समेत 13 की मौत, 66 घायलFortis में 19% और Medanta में 18% तक रिटर्न की उम्मीद, Hospital Stocks पर बुलिश मोतीलाल ओसवालसीमेंट सेक्टर में फिलहाल चुनिंदा दांव की सलाह, JK Cement बनी नुवामा की टॉप पिक

निजी क्षेत्र पर ‘युद्ध’ की मार: 3 साल के निचले स्तर पर पहुंची भारत की विकास दर, ऊर्जा संकट ने बढ़ाई मुसीबत

Advertisement

ईरान युद्ध और ऊर्जा संकट के कारण मार्च में भारत के निजी क्षेत्र की वृद्धि दर तीन साल के सबसे निचले स्तर पर पहुंचने का अनुमान है

Last Updated- March 24, 2026 | 10:51 PM IST
Growth
प्रतीकात्मक तस्वीर | फाइल फोटो

भारत के निजी क्षेत्र की वृद्धि मार्च में तीन साल से अधिक के सबसे निचले स्तर पर रहने की उम्मीद है। निजी सर्वेक्षण कंपनी ने मंगलवार को बताया कि दरअसल, ईरान युद्ध के कारण बाजार बाधित हुआ और ऊर्जा संकट के कारण घरेलू मांग में गिरावट आई व लागत बढ़ गई है। 

एसऐंडपी ग्लोबल द्वारा संकलित एचएसबीसी का फ्लैश इंडिया कम्पोजिट परचेजिंग मैनेजर्स आउटपुट (पीएमाई) सूचकांक  मार्च में गिरकर 56.5 पर आ गया और यह फरवरी के अंतिम आंकड़े 58.9 से कम है। दरअसल, मार्च का आंकड़ा अक्टूबर, 2022 के बाद सबसे कम है।

 यह आंकड़ा मार्च, 2022 में 55.5 था। यह सूचकांक लगातार 56 महीनों तक 50 से ऊपर रहा, जो वृद्धि और संकुचन को अलग करता है। फ्लैश पीएमआई किसी महीने के अंतिम विनिर्माण, सेवा व समग्र पीएमआई आंकड़ों का अग्रिम संकेत होता है।  यह आमतौर पर अंतिम पीएमआई सूचकांक जारी होने से एक सप्ताह पहले जारी किया जाता है। 

फ्लैश पीएमआई आमतौर पर प्रत्येक माह प्राप्त कुल पीएमआई सर्वेक्षण प्रतिक्रियाओं के लगभग 90 प्रतिशत पर आधारित होता है, और अंतिम रिपोर्ट में सभी प्रतिक्रियाओं का उपयोग किया  जाता है। एचएसबीसी की मुख्य भारत अर्थशास्त्री प्रांजुल भंडारी ने कहा, ‘ऊर्जा संकट के कारण विनिर्माण और सेवा दोनों क्षेत्रों में उत्पादन वृद्धि धीमी हो गई। 

Advertisement
First Published - March 24, 2026 | 10:47 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement