facebookmetapixel
Advertisement
बैंकिंग शेयरों पर विदेशी ब्रोकरेज का बढ़ा भरोसा; SBI, ICICI Bank समेत इन शेयरों पर लगाया दांव6 महीने में 77% उछला ये डिफेंस शेयर, ब्रोकरेज ने शुरू की कवरेज, कहा – खरीदें, 20% रिटर्न संभव!Shankesh Jewellers IPO Listing: कमजोर GMP के बावजूद आईपीओ का शानदार डेब्यू, पहले ही दिन निवेशकों को मिला 11% प्रीमियमनेक्सएज कैपिटल ने पहली फंडिंग में जुटाए 2 करोड़ डॉलर, छोटे शहरों तक बढ़ाएगी पहुंचडिविडेंड बांट रहे PSU शेयर में निवेश का मौका! ब्रोकरेज ने कहा – ₹220 तक जाएगा भावईवी आते ही गाड़ी की वायरिंग का खर्च हो सकता है दोगुना, मदरसन सुमी वायरिंग में दिख रहा ब्रोकरेज को मौकासनशाइन पिक्चर्स आईपीओ की धमाकेदार लिस्टिंग, शेयर 10% प्रीमियम पर खुला; अब बेचें या होल्ड करें?ईरान पर अमेरिका का ‘इकोनॉमिक डी-डे’! ट्रंप ने दी चेतावनी, साथ देने वाले देशों पर भी लगेंगे कड़े प्रतिबंधपॉर्श के साथ बड़ी डील के बाद भी TCS का शेयर फिसला, आगे क्या करें निवेशक- ब्रोकरेज ने दिए ₹3,000 तक के टारगेटबड़े अस्पताल छोटे शहरों की ओर क्यों बढ़ रहे हैं? क्या हैं निवेशकों के लिए मायने

Foreign Exchange Reserves: भारत का विदेशी मुद्रा भंडार 688.13 अरब डॉलर तक बढ़ा, आठवें सप्ताह में वृद्धि जारी

Advertisement

2000 रुपये के नोटों की वापसी के बावजूद 6,266 करोड़ रुपये मूल्य के नोट अभी भी चलन में

Last Updated- May 02, 2025 | 10:52 PM IST
Forex Reserves: Foreign exchange reserves are taking a hit amid the fall in the rupee, falling to the lowest level in 11 months रुपये में गिरावट के बीच विदेशी मुद्रा भंडार को लग रही चपत, घटकर 11 महीने के निचले स्तर पर आया

देश का विदेशी मुद्रा भंडार 25 अप्रैल को समाप्त सप्ताह में 1.98 अरब डॉलर बढ़कर 688.13 अरब डॉलर हो गया। भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने शुक्रवार को बताया कि लगातार आठवें सप्ताह विदेशी मुद्रा भंडार में वृद्धि हुई है। इसके पहले के सप्ताह में कुल विदेशी मुद्रा भंडार 8.31 अरब डॉलर बढ़कर 686.14 अरब डॉलर हो गया था।

सितंबर, 2024 में विदेशी मुद्रा भंडार बढ़कर 704.89 अरब डॉलर के सर्वकालिक उच्च स्तर पर पहुंच गया था। 25 अप्रैल को समाप्त सप्ताह में विदेशी मुद्रा भंडार का प्रमुख हिस्सा विदेशी मुद्रा आस्तियां 2.17 अरब डॉलर बढ़कर 580.66 अरब डॉलर हो गईं। डॉलर के संदर्भ में उल्लेखित विदेशी मुद्रा आस्तियों में विदेशी मुद्रा भंडार में रखे गए यूरो, पाउंड और येन जैसी गैर-अमेरिकी मुद्राओं की घट-बढ़ का प्रभाव शामिल होता है।

2000 रु. के 6,266 करोड़ मूल्य के नोट चलन में

भारतीय रिजर्व बैंक के दो हजार रुपये के नोट वापस लेने के दो साल बाद भी 6,266 करोड़ रुपये मूल्य के नोट अभी भी चलन हैं। दो हजार रुपये के बैंक नोट वैध मुद्रा बने हुए हैं। आरबीआई ने 19 मई, 2023 को 2,000 रुपये मूल्य के बैंक नोट को चलन से हटाने की घोषणा की थी।

आरबीआई ने शुक्रवार को बयान में कहा कि 30 अप्रैल, 2025 की स्थिति के अनुसार वर्तमान में दो हजार रुपये के कुल 6,266 करोड़ रुपये मूल्य के नोट चलन में हैं। 19 मई, 2023 की स्थिति के अनुसार उस समय चलन में 2,000 रुपये के बैंक नोट का कुल मूल्य 3.56 लाख करोड़ रुपये था।

Advertisement
First Published - May 2, 2025 | 10:52 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement