facebookmetapixel
Advertisement
ऑटो सेक्टर को PLI स्कीम के तहत FY27 में ₹4,700 करोड़ देगी सरकार, निवेश बढ़ाने की तैयारी तेजटाटा कैपिटल का रिवॉल्विंग क्रेडिट एक्सपोजर 5% से कम, RBI के नए प्रस्ताव से कंपनी पर पड़ेगा सीमित असररूस से तेल खरीद पर 100% अमेरिकी टैरिफ की धमकी, भारत-अमेरिका वार्ता में बढ़ सकता है दबाव‘ग्रामीण भारत तक पहुंचे बैंकिंग AI, तभी असली सफलता होगी हासिल’, SBI चेयरमैन सीएस शेट्टी की सलाहपांच राज्यों में विधानसभा चुनावों की सुगबुगाहट तेज, भाजपा-सपा-कांग्रेस-बसपा समेत दलों ने कसी कमरBrand Canvas 2026: VIT की ‘पावर रेंजर्स’ ने जीता बीस्मार्ट की पहली विज्ञापन प्रतियोगिता का खिताबY2K से AI के दौर तक: 1991 के आर्थिक सुधारों ने कैसे बदल डाली भारतीय IT इंडस्ट्री की पूरी तस्वीरअमेरिका में क्रिप्टो बिल से भारत पर बढ़ा दबाव, ससंदीय समिति ने VDA कानून बनाने की मांग कीनई मर्सिडीज-BMW हुई मंहगी तो पुरानी लक्जरी कारों की बिक्री में आया उछाल, युवा खरीदारों की बनी पसंद‘जिम्मेदारी से करें AI का इस्तेमाल, हर फैसले के लिए आप होंगे जवाबदेह’, RBI गवर्नर ने दी बैंकों को हिदायत

विमान यात्रियों की संख्या में हुआ इजाफा

Advertisement
Last Updated- December 11, 2022 | 7:57 PM IST

कोविड-19 के दैनिक मामले कम होकर 1,000 से नीचे आने की वजह से विश्वास लौटने के कारण महामारी वाले दिनों की तुलना में नवीनतम सप्ताह के दौरान और अधिक लोग खुदरा और मनोरंजन संबंधी कार्यों के लिए घरों से बाहर निकले, अलबत्ता उनकी संख्या इससे पहले वाले सप्ताह के मुकाबले कम रही।
हालांकि खुदरा और मनोरंजन स्थलों पर आवागमन महामारी फैलने से पहले की तुलना में 6.6 प्रतिशत अधिक रहा, लेकिन साप्ताहिक आधार पर इनमें कमी आई है। गोपनीयता रखते हुए स्थिति के आंकड़ों का इस्तेमाल करके लोगों के आवागमन पर नजर रख रहे सर्च इंजन गूगल के आंकड़ों से पता चलता है कि इससे पिछले सप्ताह में यह आवागमन 9.1 प्रतिशत अधिक था। इससे महामारी के दौरान विभिन्न देशों में आवागमन के रुख को समझने में मदद मिलती है। कार्यस्थल पर आने-जाने में भी इजाफा हुआ है।
सोमवार को सरकार के एक बुलेटिन के अनुसार पिछले 24 घंटों के दौरान कोविड-19 के 816 मामले दर्ज किए गए हैं।
स्थिति संबंधी जानकारी देने वाली वैश्विक प्रौद्योगिकी फर्म टॉमटॉम इंटरनैशनल के आंकड़े बताते हैं कि प्रमुख शहरों में यातायात सामान्य स्तर के करीब आ गया है। नई दिल्ली में यह वर्ष 2019 के स्तर से 15 प्रतिशत कम रहा। मुंबई के आंकड़ों से पता चलता है कि वर्ष 2019 के मुकाबले इसमें 18 प्रतिशत का अंतर रहा। इससे पहले वाले सप्ताह के मुकाबले इन दोनों ही शहरों के मामले में यह अंतर कम हुआ है।
वाहन पंजीकरण ने भी नवीनतम सप्ताह के दौरान और रफ्तार पकड़ी है। वर्ष 2019 में इसी सप्ताह की तुलना में वाहन पंजीकरण में केवल 0.4 प्रतिशत की गिरावट रही, जबकि इससेपहले वाले सप्ताह में औसतन 25 प्रतिशत का अंतर था। सरकारी आंकड़ों से पता चलता है कि रविवार, 10 अप्रैल को समाप्त होने वाले सप्ताह के दौरान देश भर में कुल मिलाकर 4,94,910 वाहनों का पंजीकरण किया गया था।
विमान यात्रियों की संख्या में भी साप्ताहिक आधार पर इजाफा हुआ है, लेकिन मार्च के आखिर सप्ताह में दर्ज किए गए अधिक आंकड़ों की तुलना में यह संख्या कम ही रही। 10 अप्रैल को समाप्त होने वाले सप्ताह के दौरान विमानों में औसतन प्रतिदिन करीब 3,28,000 यात्रियों ने सफर किया, यह संख्या इससे पिछले सप्ताह में सफर करने वाले 3,21,000 यात्रियों के मुकाबले 2.37 अधिक रही।
इस बीच भारतीय रेलवे ने बीते सप्ताह के दौरान की गई माल ढुलाई की मात्रा में वृद्धि (8.01 प्रतिशत) में गिरावट दर्ज की। इससे पिछले सप्ताह में यह 11.18 प्रतिशत थी। इन वस्तुओं की ढुलाई से होने वाला राजस्व, जिसे माल ढुलाई राजस्व कहा जाता है, पिछले साल के इसी सप्ताह की तुलना में 13.74 प्रतिशत की दर से बढ़ा है। पिछले सप्ताह में यह वृद्धि 16.2 प्रतिशत थी।
बढ़ते तापमान के बीच बिजली उत्पादन में इजाफा जारी रहा। देश भर में बिजली उत्पादन केंद्रों ने 10 अप्रैल को समाप्त होने वाले सप्ताह के दौरान प्रतिदिन औसतन 4,55.1 करोड़ यूनिट बिजली का उत्पादन किया। यह वर्ष 2019 में इसी सप्ताह के 3,81.8 करोड़ यूनिट के मुकाबले 19.2 प्रतिशत अधिक है। बिजली उत्पादन भी इससे पिछले सप्ताह की तुलना में अधिक रहा। अर्थव्यवस्था कि साप्ताहिक स्थिति जानने के लिए बिज़नेस स्टैंडर्ड इन संकेतकों पर नजर रखता है, क्योंकि विस्तृत अर्थव्यवस्था के आधिकारिक आंकड़े आम तौर पर कुछ अंतराल पर जारी किए जाते हैं। वैश्विक स्तर पर विश्लेषक इसी तरह के संकेतकों पर नजर रख रहे हैं। इनसे इस बात का संकेत मिलता है कि कोविड-19 महामारी को नियंत्रित करने के लिए सरकारी प्रतिबंधों के बीच जमीनी स्तर पर क्या हो रहा है। यातायात के आंकड़े सोमवार (11 अप्रैल) सवेरे 9 बजे तक के हैं, जबकि गूगल के आंकड़े 7 अप्रैल तक के हैं। अन्य सभी आंकड़े रविवार, 10 अप्रैल तक के हैं।

Advertisement
First Published - April 12, 2022 | 11:04 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement