facebookmetapixel
Advertisement
छात्रों के विरोध के आगे झुकी सरकार! कैसे PM मोदी के 12 साल के कार्यकाल में इस्तीफा देने वाले दूसरे केंद्रीय मंत्री बने प्रधानपश्चिम एशिया संकट व तेल की बढ़ती कीमतों के बीच अगले हफ्ते कैसा रहेगा शेयर बाजार और कमोडिटी मार्केट का हाल?नीट पेपर लीक, परीक्षा रद्द, आंदोलन और अब शिक्षा मंत्री का इस्तीफा…..3 मई से लेकर अब तक क्या-क्या हुआ?शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा, खुद अपने पोस्ट में लेटर जारी करके दी जानकारीफ्लैट खरीदने के बाद पुराने मेंटेनेंस बकाया का आ गया बिल? जानिए क्या कहता है कानून और क्या करें नए खरीदार360% का मोटा डिविडेंड! IT सेक्टर की दिग्गज कंपनी का निवेशकों को तोहफा, रिकॉर्ड डेट फिक्सक्या ईरान पर सबसे बड़े हमले की तैयारी में अमेरिका? ट्रंप बोले: हम ‘लॉक्ड एंड लोडेड’, पर बातचीत भी जारी‘उदारीकण के बाद अहसास हुआ कि हमें इनोवेशन करना होगा, न कि दिल्ली में इंतजार’, नारायण मूर्ति ने बयां की 1991 से पहले की दुश्वारियां1991 से अब तक का सफर: अविश्वास से निकलकर भरोसे पर आधारित आर्थिक नीति बनाने की जरूरत‘बंगाल को मिली तबाही और निराशा की विरासत’, बोले स्वप्न दासगुप्ता: निवेश लाने के लिए करेंगे अतिरिक्त प्रयास

IIP Data: अर्थव्यवस्था के मोर्चे पर अच्छी खबर, अगस्त में औद्योगिक उत्पादन 10.3% बढ़ा

Advertisement

विनिर्माण क्षेत्र का उत्पादन अगस्त, 2023 में 9.3 प्रतिशत बढ़ा है। वहीं खनन उत्पादन में 12.3 प्रतिशत और बिजली उत्पादन में 15.3 प्रतिशत की वृद्धि हुई है।

Last Updated- October 12, 2023 | 6:42 PM IST
Indian economic growth

IIP Growth: देश का औद्योगिक उत्पादन (IIP) अगस्त महीने में 10.3 प्रतिशत बढ़ा है। गुरुवार को जारी आधिकारिक आंकड़े में यह जानकारी दी गई।

औद्योगिक उत्पादन सूचकांक (IIP) के आधार पर मापे जाने वाले औद्योगिक उत्पादन में पिछले साल इसी महीने में 0.7 प्रतिशत की गिरावट आई थी।

राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय (एनएसओ) की ओर से जारी आंकड़ों के अनुसार, विनिर्माण क्षेत्र का उत्पादन अगस्त, 2023 में 9.3 प्रतिशत बढ़ा है। वहीं खनन उत्पादन में 12.3 प्रतिशत और बिजली उत्पादन में 15.3 प्रतिशत की वृद्धि हुई है।

आंकड़ों के अनुसार, चालू वित्त वर्ष के पहले पांच माह अप्रैल-अगस्त में औद्योगिक उत्पादन में 6.1 प्रतिशत की वृद्धि हुई हैं। पिछले साल की समान अवधि में औद्योगिक उत्पादन की वृद्धि 7.7 प्रतिशत रही थी।

खुदरा महंगाई सितंबर में घटकर 5.02 फीसदी हुई

खुदरा मुद्रास्फीति सितंबर में घटकर 5.02 फीसदी के स्तर पर आ गई है। जो तीन महीने का सबसे निचला स्तर है। अगस्त में यह 6.83 फीसदी थी। जबकि पिछले साल सितंबर में खुदरा महंगाई दर 7.41 फीसदी रही थी।

इससे पहले जुलाई में खुदरा महंगाई दर 15 महीने के उच्चस्तर 7.44 फीसदी पर पहुंच गयी थी। जून में खुदरा महंगाई दर 4.87 फीसदी थी।

आंकड़ों के अनुसार, सितंबर में खाद्य महंगाई दर 6.5 फीसदी के स्तर पर आ गया। एक साल पहले की समान अवधि में यह 9.94 फीसदी था।

आरबीआई ने चालू वित्त वर्ष में मुद्रास्फीति 5.4 फीसदी रहने का अनुमान रखा है। दूसरी तिमाही में इसके 6.2 फीसदी, तीसरी तिमाही में 5.7 फीसदी तथा चौथी तिमाही में 5.2 फीसदी रहने का अनुमान है। पहली तिमाही में मुद्रास्फीति 5.2 फीसदी रहने का अनुमान रखा गया था।

Advertisement
First Published - October 12, 2023 | 5:52 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement