स्वास्थ्य बजट मुख्य तौर पर राज्यों का दायित्व : वित्त सचिव

Published by
बीएस संवाददाता
Last Updated- December 11, 2022 | 9:07 PM IST

वित्त सचिव टी वी सोमनाथन ने कहा है कि स्वास्थ्य सेवा क्षेत्र मुख्य रूप से राज्यों का दायित्व है। स्वास्थ्य सेवा क्षेत्र को कम बजटीय आवंटन के सवालों पर सोमनाथन ने सोमवार को यह बात कही। उल्लेखनीय है कि बजट में स्वास्थ्य क्षेत्र के लिए आवंटन सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) के 1.3 प्रतिशत के बराबर है।
सोमनाथन ने कहा कि केंद्र सरकार स्वास्थ्य ढांचे पर खर्च करती है। इसके अलावा सरकार प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना पर भी खर्च कर रही है जिससे समाज के कमजोर तबके के लोगों तक स्वास्थ्य सेवाएं पहुंच रही हैं। वित्त वर्ष 2022-23 के बजट प्रस्तावों के अनुसार, सरकार स्वास्थ्य सेवा क्षेत्र पर 83,000 करोड़ रुपये खर्च करेगी। यह 2021-22 के बराबर है। हालांकि, देश में कोविड-19 महामारी अभी कायम है।
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के साथ बजट-बाद परिचर्चा में भारतीय उद्योग परिसंघ (सीआईआई) के अध्यक्ष टी वी नरेंद्रन ने कहा था कि स्वास्थ्य सेवा पर खर्च हालांकि बढ़ा है और यह जीडीपी के 1.3 प्रतिशत के बराबर है।    

First Published : February 21, 2022 | 11:25 PM IST