facebookmetapixel
Advertisement
विदेशी संपत्ति छिपाई है? छोटे टैक्सपेयर्स के लिए 16 अगस्त से खुलेगा विंडो, CBDT ने किया ऐलानअगले 7-8 साल में देश में शुरू होंगे 5 से 8 नए सेमीकंडक्टर प्लांट, हमें चिप निर्माण में आत्मनिर्भर बनना होगा: PM1 शेयर पर मिलेगा ₹500 का डिविडेंड! डिस्ट्रीब्यूशन के कारोबार से जुड़ी कंपनी का निवेशकों को बड़ा तोहफाकिसानों से बोले PM मोदी: दुनिया भर में पहुंचाएं भारतीय उत्पाद, मिलेट्स-मसालों को ग्लोबल ब्रांड बनाएंDividend Stocks: अगले हफ्ते लगभग 90 कंपनियां बाटेंगी डिविडेंड, निवेशकों के पास मोटी कमाई का मौका‘होर्मुज को अमेरिकी क्षेत्र बनाने पर कर रहे काम’, ट्रंप के दावे से मची खलबली, ईरान ने किया खारिजभारतीय शेयर बाजार का 35 साल का सफर: हर्षद मेहता घोटाले से 2026 तक तेजी-मंदी की पूरी कहानीPM Modi Speech: आत्मनिर्भर भारत से वर्क कल्चर तक, PM बोले- अब देश को बदलनी होगी रफ्तारजनगणना 2027 में पहली बार जाति की गणना, 40 सवालों में आधार से बैंक खाते तक पूछी जाएगी जानकारी‘देश को दिमागी नक्सलियों से बचाना होगा, वो युवाओं को भटकाने की कोशिश कर रहे’, लालकिले से बोले PM मोदी

दिल्ली में सुस्त पड़ी जीएसटी वसूली की दर

Advertisement
Last Updated- December 11, 2022 | 5:02 PM IST

दिल्ली में जुलाई महीने में जीएसटी वसूली वृद्धि दर सुस्त पड गई है। पिछली जुलाई के मुकाबले तो जीएसटी वसूली ज्यादा हुई है। लेकिन जून की तुलना में इसमें काफी कमी आई है। पड़ोसी राज्यों की तुलना में भी दिल्ली में जीएसटी वसूली वृद्धि दर सबसे कम रही।

दिल्ली सरकार को जुलाई महीने में करीब 2,160 करोड़ रुपये जीएसटी संग्रह प्राप्त हुआ, जो पिछले साल जुलाई में प्राप्त करीब 1,910 करोड़ रुपये जीएसटी से 13 फीसदी ज्यादा है। लेकिन इस जुलाई जीएसटी वसूली इसी साल जून में जीएसटी वसूली से करीब 26 फीसदी कम हुई। जून में 2,935 करोड़ रूपये जीएसटी वसूली हुई थी, जबकि जुलाई में 2,160 करोड़ रुपये हुई है। सालाना आधार पर जून में जीएसटी वसूली वृद्धि दर 62 फीसदी रही, जबकि जुलाई में 13 फीसदी ही रही। पड़ोसी राज्यों की तुलना में भी दिल्ली में जीएसटी वसूली की रफ्तार सुस्त पड़ी है। दिल्ली में जुलाई में जीएसटी वसूली वृद्धि दर 13 फीसदी रही, जबकि हरियाणा में यह दर 27 फीसदी, उत्तर प्रदेश में 18 फीसदी और राजस्थान में 17 फीसदी रही। जून महीने में दिल्ली जीएसटी वसूली वृद्धि दर के मामले में इन पड़ोसी राज्यों से आगे थी।
 
दिल्ली सरकार को चालू वित्त वर्ष में अप्रैल—जुलाई अवधि में करीब 9,310 करोड़ रूपये जीएसटी वसूली हो चुकी है। पिछली समान अवधि में यह आंकडा 7,160 करोड़ रुपये था। इस तरह इस वित्त वर्ष जुलाई तक दिल्ली सरकार को पिछली समान अवधि से 30 फीसदी ज्यादा जीएसटी वसूली हुई है। दिल्ली सरकार ने इस वित्त वर्ष 26,000 करोड़ रुपये जीएसटी वसूली का लक्ष्य रखा है। मौजूदा जीएसटी वसूली में वृद्धि की दर के हिसाब से सरकार जीएसटी वसूली के लक्ष्य को आसानी से हासिल कर सकती है।
 
दिल्ली सरकार के एक अधिकारी का कहना है कि जुलाई महीने में जीएसटी संग्रह में वृद्धि की दर बीते महीनों से कम जरूर रही। लेकिन अभी भी यह दहाई अंक में है। आगामी महीनों में त्योहारी मांग के लिए कारोबार की वजह से जीएसटी संग्रह में अच्छी वृद्धि होने की उम्मीद है। जिससे जीएसटी वसूली का लक्ष्य हासिल हो जाएगा।
 

Advertisement
First Published - August 5, 2022 | 8:40 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement