facebookmetapixel
Advertisement
परमाणु संयंत्रों के लिए नए नियमों का ड्राफ्ट, सुरक्षा और निवेश दोनों पर फोकसFCNR (B) स्वैप सुविधा समय से पहले बंद, रुपये पर दबाव बढ़ा; सरकारी बॉन्ड यील्ड भी चढ़ीशेयर बाजार को मजबूत करने की तैयारी: SLBM का दायरा बढ़ाएगा SEBI, CAS को मिलेगी मजबूतीरिवॉल्विंग क्रेडिट पर रोक के प्रस्ताव से NBFC चिंतित, RBI को देंगे फीडबैकभाजपा ने बनाई नई टीम, 65 पदाधिकारियों में 51 नए चेहरे; स्मृति ईरानी महासचिव तो राम माधव बने उपाध्यक्षNTA की परीक्षा व्यवस्था में बड़े सुधार की तैयारी, सरकार ने प्रक्रियाओं की नए सिरे से समीक्षा के दिए निर्देशमुथूट माइक्रोफाइनैंस की नई रणनीति, सस्ता फंड और डायवर्सिफाइड लोन पोर्टफोलियो पर जोरडेटा सेंटर, गोदाम और GCC को मिल सकती है कर राहत? उद्योग ने की ITC की मांगभारत के डीपटेक सेक्टर में फंडिंग की रफ्तार तेज, कुल 11.4 अरब डॉलर में 85% पूंजी पिछले छह साल में आईBS7 में दोपहिया वाहनों पर RDE तुरंत लागू करने का विरोध, कंपनियों ने जताई आपत्ति; उपकरणों पर सवाल

प्रश्न पत्र पर जीएसटी नहीं उत्तर पुस्तिका दायरे में

Advertisement
Last Updated- December 11, 2022 | 4:20 PM IST

विद्यालय के बोर्ड के लिए ठेके पर स्टेशनरी के सामान जैसे प्रश्नपत्र, प्रवेश पत्र, पास सर्टिफिकेट, परिचय पत्र छापने पर वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) नहीं लगेगा। हालांकि उत्तर पुस्तिका छापने पर कोई छूट नहीं होगी। कर्नाटक के अथॉरिटी आफ एडवांस रूलिंग (एएआर) ने यह व्यवस्था दी है।
बेंगलूरु के पीकेएस सेंटल फॉर लर्निंग की ओर से इन वस्तुओं पर जीएसटी दरों को लेकर दायर याचिका की सुनवाई के बाद एएआर ने यह कहा है। यह फर्म कर्नाटक राज्य शिक्षा परीक्षा बोर्ड (केएसईबी) को इन वस्तुओं की आपूर्ति करती है। आवेदक को केएसईईबी की ओर से जारी निविदा में बोली लगानी है। अथॉरिटी ने कहा है कि उपरोक्त उल्लिखित स्टेशनरी के सामान की आपूर्ति शिक्षण संस्था को सेवाओं की आपूर्ति के तहत आता है और इसलिए इस पर जीएसटी नहीं लगेगा। एएआर ने पाया कि सरकार की ओर से जारी अधिसूचना के मुताबिक अगर अगर आवश्यक सामग्री की प्रकृति के छपाई वाले उत्पाद छापे जाते हैं तो इसे ऐसी सेवाओं की आपूर्ति के रूप में वर्गीकृत किया गया है, जिस पर जीएसटी से छूट है।
बहरहाल अगर ऐसा नहीं है तो उसे वस्तुओं की आपूर्ति के रूप में माना जाएगा और यह जीएसटी के दायरे में आएगा। एएआर ने पाया कि पीकेएस सेंटर प्रश्न पत्र जैसी वस्तुओं की आपूर्ति बोर्ड को करेगा ऐसे में यह छपाई शैक्षणिक संस्थानों के लिए छपाई के तहत आएगी।

Advertisement
First Published - August 24, 2022 | 9:34 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement