facebookmetapixel
Advertisement
GST Council Meeting: जीएसटी परिषद की बैठक टली, अब 7 अक्टूबर को होने की संभावनाBS Roundtable: बंगाल बेकन्स में सोमवार को स्वपन दासगुप्ता रखेंगे पश्चिम बंगाल के विकास की दिशाडिजिटल पहुंच और लागत की जागरूकता से बढ़ा डायरेक्ट प्लान का रुझान, रिटेल निवेशक आगेUN में भारत का साफ रुख: नक्शा सुधारें, लेकिन जम्मू-कश्मीर, लद्दाख के आधिकारिक नक्शे से छेड़छाड़ मंजूर नहींबॉन्ड यील्ड बढ़ने से डेट फंड निवेशकों की बढ़ी चिंता, जानें किस अवधि के लिए कौन-सा फंड सहीम्युचुअल फंड इंडस्ट्री ने IPO में लगाए 12,944 करोड़ रुपये, 52 फीसदी निवेश तीन फंड हाउस का35 रुपये किलो वाली सरकारी प्याज की भारी मांग, कांदा एक्सप्रेस से 17 शहरों में पहुंची खेपअगले हफ्ते शेयर बाजार में दिख सकता है बड़ा उतार-चढ़ाव, इन संकेतों पर निवेशकों की रहेगी नजर₹50 का मोटा डिविडेंड! गुरखा बनाने वाली कंपनी का बड़ा तोहफा, रिकॉर्ड डेट इसी हफ्तेप्राइमरी मार्केट में बंपर हलचल: 7 से 15 सितंबर के बीच खुलेंगे 11 IPOs, ₹7,055 करोड़ जुटाने की तैयारी

कोयले पर G7 का रुख तय करेगा COP29 और G20 की आगामी बातचीत

Advertisement

G7 ने जलवायु, ऊर्जा और पर्यापरण पर हाल में हुई बैठक में 2030 के दशक के पहले 5 साल में कोयले का निर्बाध इस्तेमाल खत्म करने का फैसला किया है।

Last Updated- May 03, 2024 | 9:10 AM IST
कोल इंडिया

विकसित अर्थव्यवस्थाओं वाले सात देशों के समूह (जी7) ने जलवायु, ऊर्जा और पर्यापरण पर हाल में हुई बैठक में 2030 के दशक के पहले 5 साल में कोयले का निर्बाध इस्तेमाल खत्म करने का फैसला किया है। इस फैसले ने साल के आखिर में बाकू में होने वाले कॉन्फ्रेंस आफ पार्टीज (कॉप 29) ब्राजील में होने वाले बीस देशों के समूह (जी20) ऊर्जा पर वैश्विक बातचीत के लिए रुख तय कर दिया है।

इटली के टूनिस में हुई जी7 की बैठक की अंतिम विज्ञप्ति में कहा गया है, ‘नेट जीरो की राह पर चलते हुए हम 2030 के शुरुआती 5 साल में या तापमान में 1.5 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि तक सीमित करने के लिए तय अवधि तक कोयले से निर्बाध बिजली उत्पादन को खत्म करने को प्रतिबद्ध हैं।’

विशेषज्ञों ने इस्तेमाल खत्म करने को लेकर इस्तेमाल की गई भाषा की आलोचना करते हुए इसे कमजोर करार दिया है।

उनका कहना है सि संभवतः जी7 इसके माध्यम से विकासशील देशों पर जीवाश्म ईंधन इस्तेमाल करना बंद करने के लिए ज्यादा दबाव डालने की कोशिश कर रहा है।

जीवाश्म ईंधन अप्रसार संधि पहल के ग्लोबल इंगेजमेंट डायरेक्टर हरजीत सिंह ने कहा, ‘कोयले का निर्बाध इस्तेमाल चरणबद्ध तरीके से 2030 के मध्य तक खत्म करने की जी7 की सुस्त प्रतिक्रिया जलवायु परिवर्तन की तत्काल जरूरत के विपरीत है। ऐतिहासिक ग्रीन हाउस गैस उत्सर्जन में प्रमुख भूमिका निभाने के बावजूद ये प्रभावशाली देश जीवाश्म ईंधन से जुड़ी अर्थव्यवस्था से बहुत ज्यादा जुड़े हुए हैं।’

Advertisement
First Published - May 2, 2024 | 10:23 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement