facebookmetapixel
Advertisement
दोपहिया वाहनों की सुरक्षा बढ़ाने की तैयारी, ओवर-स्पीडिंग अलर्ट से रिफ्लेक्टिव टायर तक नए नियमRBI की अगली दर चाल पर सस्पेंस, MPC सदस्य बोले- महंगाई बढ़ी तो रीपो रेट पर फिर विचारबंगाल की खाड़ी में जहाज हादसा, 22 नाविकों की तलाश में जुटी नौसेना-तटरक्षक बलफ्रंट-रनिंग मामले में केतन पारिख को झटका, सैट ने अपील खारिज कीआर्थिक उदारीकरण के 35 साल: जिस विदेशी प्रतिस्पर्धा से डरा बॉम्बे क्लब, उसी देसी समूहों ने कैसे बनाया दबदबाभारत को उर्वरक निर्यात बढ़ाने को तैयार रूस, 2030 तक 100 अरब डॉलर व्यापार का लक्ष्यपैसिव फंड्स में बढ़ा इंडेक्स फंड का दबदबा, 5 साल में AUM 74% CAGR से बढ़ाEditorial: मोबाइल टैरिफ बढ़ने के संकेत, 5G निवेश और बेहतर सेवाओं के लिए ARPU बढ़ाना जरूरीREC जारी करेगा भारत का पहला टोकनयुक्त कॉरपोरेट बॉन्ड, खरीद में इस्तेमाल होगी डिजिटल करेंसीहाई यील्ड की मांग का असर: PFC ने वापस लिया 3 साल का बॉन्ड इश्यू, 15 साल के बॉन्ड से जुटाए ₹2500 करोड़

Forex Reserves: लगातार दूसरे सप्ताह फिसला विदेशी मुद्रा भंडार

Advertisement

69.1 करोड़ डॉलर घटकर 562.81 अरब डॉलर पर पहुंचा

Last Updated- December 31, 2022 | 11:41 AM IST
Federal Reserve can't stop raising interest rates despite SVB, Signature Bank crisis
Creative Commons license

देश का विदेशी मुद्रा भंडार (Forex reserves) 23 दिसंबर को समाप्त सप्ताह के दौरान 69.1 करोड़ डॉलर घटकर 562.808 अरब डॉलर रह गया। भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। विदेशी मुद्रा भंडार में लगातार दूसरे सप्ताह गिरावट आई है।

पिछले सप्ताह देश का कुल विदेशी मुद्रा भंडार 57.1 अरब डॉलर घटकर 563.499 अरब डॉलर रह गया था। इससे पहले, लगातार पांच सप्ताह विदेशी मुद्रा भंडार बढ़ा था। गौरतलब है कि अक्टूबर, 2021 में विदेशी मुद्रा भंडार 645 अरब डॉलर के सर्वकालिक उच्चस्तर पर पहुंच गया था।

वैश्विक घटनाक्रमों के बीच केंद्रीय बैंक के रुपये की विनियम दर में तेज गिरावट को रोकने के लिए मुद्रा भंडार का उपयोग करने की वजह से बाद में इसमें गिरावट आई थी। केंद्रीय बैंक के साप्ताहिक आंकड़ों के अनुसार कुल मुद्रा भंडार का अहम हिस्सा माने जाने वाली विदेशी मुद्रा आस्तियां (FCA) 23 दिसंबर को समाप्त सप्ताह में 1.134 अरब डॉलर घटकर 498.49 अरब डॉलर रह गईं।

डॉलर में अभिव्यक्त किये जाने वाले विदेशीमुद्रा आस्तियों में यूरो, पौंड और येन जैसे गैर अमेरिकी मुद्राओं में आई घट बढ़ के प्रभावों को भी शामिल किया जाता है। इसके अलावा स्वर्ण भंडार का मूल्य समीक्षाधी सप्ताह में 39 करोड़ डॉलर बढ़कर 40.969 अरब डॉलर हो गया।

यह भी पढ़ें: 3 साल में 10 फीसदी बढ़ा केंद्र का उपकर

आंकड़ों के अनुसार, विशेष आहरण अधिकार (SDR) 80 लाख डॉलर बढ़कर 18.19 अरब डॉलर हो गया। समीक्षाधीन सप्ताह में अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (IMF) में रखा देश का मुद्रा भंडार भी 4.5 करोड़ डॉलर बढ़कर 5.159 अरब डॉलर हो गया।

Advertisement
First Published - December 31, 2022 | 11:41 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement