भारत का विदेशी मुद्रा भंडार (foreign exchange reserves) 27 अक्टूबर को समाप्त सप्ताह में 2.6 अरब डॉलर बढ़कर एक महीने के हाई लेवल 586.11 अरब डॉलर पर पहुंच गया।
भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) की तरफ से शुक्रवार को जानकारी आंकड़ों से यह जानकारी मिली। आंकड़ों के अनुसार, इससे पिछले सप्ताह देश के विदेशी मुद्रा भंडार में 2.4 अरब डॉलर की गिरावट आई थी।
अक्टूबर 2021 में देश का विदेशी मुद्रा भंडार 645 अरब डॉलर के सर्वकालिक उच्चतम स्तर पर पहुंच गया था। वैश्विक घटाक्रम के कारण बने दबावों के बीच केंद्रीय बैंक ने रुपये की विनियम दर को बचाने के लिए कई कदम उठाये है। इसके चलते विदेशी मुद्रा भंडार में गिरावट आ रही है।
बता दें कि विदेशी मुद्रा परिसंपत्तियों में परिवर्तन आरबीआई के हस्तक्षेप के साथ-साथ भंडार में रखी विदेशी परिसंपत्तियों के बढ़ने या डेप्रिसिएशन के कारण होता है।
इस बीच, बुधवार को 83.2950 प्रति डॉलर के रिकॉर्ड निचले स्तर पर पहुंचने के बाद भारतीय रुपया शुक्रवार को अमेरिकी मुद्रा के मुकाबले 83.27 पर बंद हुआ, जो सप्ताह के लिए काफी हद तक स्थिर है।