facebookmetapixel
Advertisement
Gold-Silver Outlook: अगले सप्ताह सोना-चांदी की चाल तय करेंगे फेड, अमेरिका-ईरान तनाव और कच्चा तेलUpcoming NFO: इस हफ्ते खुल रहे हैं 5 नए फंड, सिर्फ ₹100 से निवेश शुरू; चेक करें तारीख और अन्य डिटेलमध्य प्रदेश में UCC को कैबिनेट की मंजूरी, विधानसभा में पेश होगा विधेयकRich Dad Poor Dad के लेखक की चेतावनी: जल्द खत्म हो सकता है दुनिया भर के शेयर बाजारों का भरोसाSemicon 2.0: एडवांस चिप डिजाइन के लिए सरकार देगी इक्विटी सपोर्ट, 105 स्टार्टअप्स को मिलेगा बढ़ावाDeloitte का अनुमान: FY27 में भारत की GDP ग्रोथ 6.5-6.8% रहेगी, महंगाई और वैश्विक जोखिम चुनौतीUpcoming IPO This Week: इस हफ्ते खुल रहे हैं 7 नए IPO, 5 कंपनियों की होगी लिस्टिंगMcap: टॉप-10 में से 5 कंपनियों की मार्केट वैल्यू ₹1.54 लाख करोड़ बढ़ी, TCS की चमकी किस्मतQ1 नतीजों और मिडिल ईस्ट तनाव के बीच कैसा रहेगा शेयर बाजार का मूड? जानिए इस हफ्ते का पूरा हालTCS vs HCLTech vs Wipro: IT स्टॉक्स में निवेश का है मन? जानें कौन सा शेयर आपके लिए बेहतर

भारत में कम हो गई विदेशी करेंसी, करीब 3 अरब डॉलर घटा फॉरेक्स रिजर्व

Advertisement

अक्टूबर, 2021 में देश का विदेशी मुद्रा भंडार 645 अरब डॉलर के रिकॉर्ड उच्च स्तर पर पहुंच गया था

Last Updated- June 30, 2023 | 11:26 PM IST
FII Selling

देश का विदेशी मुद्रा भंडार 23 जून को समाप्त सप्ताह में 2.901 अरब डॉलर घटकर 593.198 अरब डॉलर रह गया। भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। इससे पहले के सप्ताह में देश का कुल विदेशी मुद्रा भंडार 2.35 अरब डॉलर बढ़कर 596 अरब डॉलर हो गया था।

अक्टूबर, 2021 में देश का विदेशी मुद्रा भंडार 645 अरब डॉलर के रिकॉर्ड उच्च स्तर पर पहुंच गया था। लेकिन वैश्विक घटनाओं के कारण पैदा हुए दबावों के बीच रुपये को संभालने के लिए मुद्रा भंडार का उपयोग करने से इसमें गिरावट आई है।

रिजर्व बैंक के साप्ताहिक आंकड़ों के अनुसार, 16 जून को समाप्त सप्ताह में विदेशी मुद्रा भंडार का अहम हिस्सा विदेशी मुद्रा आस्तियां 2.212 अरब डॉलर घटकर 525.44 अरब डॉलर रह गईं।

डॉलर में अभिव्यक्त की जाने वाली विदेशी मुद्रा आस्तियों में यूरो, पौंड और येन जैसी गैर-अमेरिकी मुद्राओं में आई घट-बढ़ के प्रभावों को भी शामिल किया जाता है। हालांकि रिजर्व बैंक ने कहा कि स्वर्ण भंडार का मूल्य 74.5 करोड़ डॉलर घटकर 44.304 अरब डॉलर रह गया।

Also read: केंद्र की उधारी बढ़ने की उम्मीद कम

आंकड़ों के अनुसार, विशेष आहरण अधिकार (SDR) 8.5 करोड़ डॉलर बढ़कर 18.334 अरब डॉलर हो गया। रिजर्व बैंक के आंकड़ों के अनुसार, समीक्षाधीन सप्ताह में अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (IMF) के पास रखा हुआ देश का मुद्रा भंडार 2.9 करोड़ डॉलर घटकर 5.12 अरब डॉलर रह गया।

Advertisement
First Published - June 30, 2023 | 8:58 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement