facebookmetapixel
Advertisement
SIF की रफ्तार तेज: जुलाई में AUM 30% बढ़कर ₹23,177 करोड़, फोलियो 1 लाख के करीबQ1 में टाटा मोटर्स पीवी का मुनाफा 80% घटा, JLR ने बिगाड़ा परफॉर्मेंस! शुक्रवार को स्टॉक पर रहेगी नजरAyushman Card: न अस्पताल के चक्कर, न लंबी लाइन! व्हाट्सऐप से ऐसे बनाएं कार्ड, जानें आवेदन का आसान तरीकाREITs vs FDs vs equities: टैक्स कटने के बाद किस निवेश में ज्यादा रिटर्न बचेगा?Trade Deficit: जुलाई में भारत का व्यापार घाटा 6 महीने के हाई पर, 31.98 अरब डॉलर पहुंचाआधार कार्ड से घर बैठे मिनटों में बनाएं अपना ई-पैन: जानें स्टेप-बाय-स्टेप पूरा ऑनलाइन प्रोसेससाइबर सुरक्षा पर साथ आए भारत-इजरायल, AI और रैंसमवेयर हमलों से निपटने के लिए बढ़ाएंगे सहयोगएयर इंडिया की सख्ती, हर पायलट को एक बार देना होगा साइकोएक्टिव पदार्थों का टेस्टभारत का कमोडिटी में बढ़ रह दबदबा! ग्लोबल इंटीग्रेशन की जरूरत; ईयरबुक भी हुई लॉन्चQ1 नतीजों से उछला टाटा ग्रुप का ये शेयर, पैसे लगाएं या नहीं? ब्रोकरेज को 47% तक तेजी की उम्मीद

आईएमएफ-विश्व बैंक की बैठक में शामिल होंगी वित्त मंत्री सीतारमण

Advertisement

वित्त मंत्री ग्लोबल सॉवरिन ऋण गोलमेज सम्मेलन में भी भाग लेंगी, जहां ऋण के पुनर्गठन पर हुई प्रगति पर चर्चा होगी।

Last Updated- October 09, 2023 | 11:07 PM IST
Nirmla sitaraman

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण आईएमएफ-विश्व बैंक की सालाना बैठक और जी-20 की वित्त मंत्रियों और केंद्रीय बैंक के गवर्नरों (एफएमसीबीजी) की चौथी बैठक में हिस्सा लेने के लिए मंगलवार को मोरक्को के मराकेश शहर के लिए रवाना होंगी।

एफएमसीबीजी बैठक में वैश्विक अर्थव्यवस्था और क्रिप्टो संपत्तियों को लेकर 21वीं सदी की साझा चुनौतियों के समाधान करने हेतु बहुपक्षीय विकास बैंकों (एमबीडी) को मजबूत करने पर जोर होगा।

उम्मीद की जा रही है कि एफएमसीबीजी की बैठक के दौरान सीतारमण इंडोनेशिया, मोरक्को, ब्राजील, स्विटजरलैंड, जर्मनी और फ्रांस के साथ द्विपक्षीय बातचीत भी करेंगी।

वित्त मंत्री ग्लोबल सॉवरिन ऋण गोलमेज सम्मेलन में भी भाग लेंगी, जहां ऋण के पुनर्गठन पर हुई प्रगति पर चर्चा होगी और जी20 देशों के समर्थन के तरीकों और साधनों का पता लगाया जाएगा।

सीतारमण जापान की अध्यक्षता में आयोजित जी7 अफ्रीका मंत्रिस्तरीय गोलमेज सम्मेलन और लचीले व समावेशी आपूर्ति श्रृंखला संवर्धन (आरआईएसई) में साझेदारी को लेकर व्यापक आर्थिक दृष्टिकोण पर चर्चा में भी हिस्सा लेंगी।

साथ ही वह जर्मन फेडरल मंत्रालय की संयुक्त अध्यक्षता में आयोजिस एमडीबी इवॉल्यूशन पर आयोजित एक सत्र में मुख्य वक्ता के रूप में हिस्सा लेंगी। इसके अलावा यूएस ट्रेजरी द्वारा आयोजित एक उच्च स्तरीय कार्यक्रम में भी वित्त मंत्री शामिल होंगी।

Advertisement
First Published - October 9, 2023 | 11:06 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement