facebookmetapixel
Advertisement
मानसून में बाढ़ और भूस्खलन से मकान को हुआ नुकसान? समझें होम इंश्योरेंस कैसे बचाएगा आपका पैसाक्या UPI पर नहीं लगेगा कोई भी एक्स्ट्रा चार्ज? 2017 के कड़े नियम को ढाल बनाने की तैयारी में जुटा RBIदिल्ली में बदला मौसम, बारिश ने दी गर्मी से राहत; कई राज्यों में भारी बौछार का अलर्टविकसित भारत के लिए युवाओं को कौशल और डिजिटल ट्रेनिंग देने पर जोरहोर्मुज में जंग के बीच नाविकों के सामने दो विकल्प, सुरक्षित रहें या ज्यादा कमाएंPM मोदी से मिले 20 स्पेस स्टार्टअप के CEO, निजी अंतरिक्ष क्षेत्र को बढ़ावा देने पर जोरबांग्लादेश के पीएम का भारत दौरा अटका, ब्रिक्स सम्मेलन में शामिल होने पर भी संशयउदारीकरण के 35 साल: ​1991 के बाद टेलीविजन ने कैसे बदला भारतीय मीडियाEPFO का जिला स्तर पर विस्तार प्लान, रोजगार योजना की रियल टाइम निगरानी होगीभारतीय बैंकों की डॉलर बॉन्ड में दौड़ तेज, आरबीआई की सस्ती स्वैप विंडो का उठा रहे फायदा

त्योहारों पर हुई जमकर खरीदारी

Advertisement
Last Updated- December 11, 2022 | 2:05 PM IST

नौ दिन का नवरात्रि उत्सव दशहरे के साथ आज संपन्न हो गया। इस दौरान उपभोक्ता कंपनियों की खुदरा बिक्री में जबरदस्त वृद्धि दर्ज की गई। अधिकतर कंपनियों का कहना है कि 42 दिन के त्योहारी दौर का पहला चरण नवरात्रि से दीवाली तक होता है और यह अवधि पिछले दो-तीन साल में सबसे अच्छी रहेगी। इस साल त्योहारी सीजन में कार व इलेक्ट्रिक स्कूटर से लेकर मोबाइल फोन, उपभोक्ता उपकरण एवं परिधान तक सभी श्रेणियों में बिक्री अच्छी दिख रही है। 
कोविड के कारण लगातार दो साल की मंदी के बाद बाजार में अब तेजी आई है। महंगाई में लगातार तेजी और उसे काबू करने के लिए ब्याज दरें बढ़ाने की रिजर्व बैंक की पहल से कर्ज महंगा हो गया है। फिर भी उपभोक्ता बाजार में उत्साह दिख रहा है। 
रेडसियर के अनुसार केवल ई-कॉमर्स कंपनियों को इस त्योहारी सीजन में 11.8 अरब डॉलर की बिक्री होने की उम्मीद है। यह कोविड पूर्व वर्ष 2019 में हुई 5 अरब डॉलर की बिक्री के मुकाबले दोगुनी से भी अधिक है।
उपभोक्ता उत्पादों के बीच कार डिलिवरी की रफ्तार पहले से ही बढ़ रही थी और नवरात्रि के कारण उसमें ज्यादा तेजी आई है। उद्योग सूत्रों के अुनसार पिछले 10 दिन में कुल 1.75 लाख यानी रोजाना 17,500 कारों की डिलिवरी हुई। पिछले साल इसी दौरान रोजाना करीब 8,000 कारों की डिलिवरी हुई थी।
कार बाजार की अग्रणी कंपनी मारुति सुजूकी ने 26 सितंबर से 5 अक्टूबर के दौरान कुल 81,000 वाहनों की डिलिवरी की। कंपनी के कार्यकारी निदेशक शशांक श्रीवास्तव ने कहा कि यह सीजन पिछले दो वर्षों में सबसे अच्छा रहा। उन्होंने कहा कि बिक्री को त्योहारी सीजन के अलावा महीना खत्म होने के कारण भी तेजी मिली।
उन्होंने यह भी कहा कि उत्पादन को मांग के अनुरूप लाना भी एक बड़ी चुनौती है। मारुति वैगनआर, ऑल्टो, सेलेरियो जैसी कारों का अधिक उत्पादन कर सकती है मगर विटारा, ब्रेजा, एक्सएल6 आदि प्रीमियम मॉडलों की मांग अधिक दिख रही है। उन्होंने कहा कि 5 अक्टूबर को मारुति के पास 4.20 लाख कारों की बुकिंग थी।
 

Advertisement
First Published - October 5, 2022 | 9:46 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement