facebookmetapixel
Advertisement
यूजरनेम फीचर पर व्हाट्सएप के बाद टेलीग्राम ने भी सरकार को सौंपा जवाब, IT मंत्रालय करेगा जांचTRAI का बड़ा फैसला: ट्रूकॉलर नहीं ब्लॉक कर पाएगा बैंकों के फोन, 1600 सीरीज को स्पैम टैग करने पर रोकबिना मोबाइल नेटवर्क के भी होगी बात! BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, जानें कीमत और खूबियांमुंबई में ₹6,066 करोड़ से बनेगा दुनिया का सबसे बड़ा वॉटर मेट्रो नेटवर्कGroww लाया नया ‘MF Prime’ फीचर, निवेशक खुद अपने फंड को ऑनलाइन ऐप के माध्यम से कर सकेंगे मैनेजITR-1 फाइल करने जा रहे हैं? रुकिए! अगर इन 10 चीजों से हुई कमाई तो बदलना होगा फॉर्म, नहीं तो घर आएगा नोटिसNPS में आएगा बड़ा बदलाव? विदेशी पेंशन फंड्स लाने की तैयारी में सरकार, PFRDA ने बनाई हाई-लेवल कमेटीसोलर लगाने के लिए पैसे की चिंता होगी खत्म? World Bank देगा 4.2 अरब डॉलर की मददचटक हुई हल्दी! महीनेभर में 16% उछले दाम, क्या टच करेगी ₹20,000 का लेवल?भविष्य के तेल संकट से निपटने की तैयारी में सरकार, ONGC बनाएगा आधुनिक अंडरग्राउंड पेट्रोलियम स्टोरेज

ऑडिटर टेक्नोलॉजी को अपनाकर भारत को विकसित बनाने में योगदान देंः सीतारमण

Advertisement

सीतारमण ने कहा कि चार्टर्ड अकाउंटेंट की प्रैक्टिस में विश्व स्तर पर बहुत बदलाव हो रहे हैं और इसका अहसास इन प्रोफेशनल्स को होने भी लगा है

Last Updated- September 16, 2023 | 7:59 PM IST
We are not going back to licence raj, says FM Nirmala Sitharaman

केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने भारत के एक विकसित देश बनने के लिए अगले 25 वर्षों को महत्वपूर्ण बताते हुए शनिवार को लेखा परीक्षकों (ऑडिटर) से टेक्नोलॉजी को अपनाने और छोटी कंपनियों को वृद्धि के लिए शिक्षित करने का अनुरोध किया।

सीतारमण ने यहां ‘सोसाइटी ऑफ ऑडिटर्स’ की 90वीं वर्षगांठ पर आयोजित एक कार्यक्रम में कहा कि देश ने पिछले 20-25 वर्षों में कई स्तरों पर प्रगति की है और खुद विश्व बैंक ने भी कहा है कि भारत ने पिछले दशक में वह हासिल किया है जो वह 60 वर्षों में हासिल नहीं कर पाया था।

सीतारमण ने कहा कि चार्टर्ड अकाउंटेंट की कार्यप्रणाली में विश्व स्तर पर बहुत बदलाव हो रहे हैं और इसका अहसास इन प्रोफेशनल्स को होने भी लगा है। उन्होंने कहा, “जिस तरह से टेक्नोलॉजी चलन में आई है, मैं उसकी सराहना करती हूं। आप में से कई लोग इसे प्रसन्नता से अपना रहे हैं और यही कारण है कि अगले जुलाई से चार्टर्ड अकाउंटेंट की परीक्षाएं भी एक अलग प्रारूप में होने जा रही हैं।”

वित्त मंत्री ने कहा, “अगले 25 वर्षों में भारत के पास एक विकसित राष्ट्र बनने की ‘नैरो विंडो’ है और हममें से हरेक को अपने पेशे पर ध्यान केंद्रित करने के साथ देश की बेहतर सेवा करने के तरीकों पर भी ध्यान देना होगा।”

Advertisement
First Published - September 16, 2023 | 7:59 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement