facebookmetapixel
Advertisement
MCap: टॉप 10 में से 9 कंपनियों का मार्केट कैप ₹2.51 लाख करोड़ बढ़ा, बजाज फाइनेंस रही सबसे आगेशेयर बाजार में विदेशी निवेशकों की धमाकेदार वापसी, 4 महीने की बिकवाली के बाद जुलाई में लगाए ₹20,200 करोड़दिल्ली में छाए रहेंगे बादल, 23 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट; जानें आपके इलाके का कैसा रहेगा हाल8th Pay Commission की तैयारी तेज, कर्मचारियों से सुझाव लेने कई राज्यों का करेगा दौरा; जानें पूरा प्लान5 महीने बाद खत्म होगा अमेरिका-ईरान युद्ध? ट्रंप बोले: शांति समझौते के पैरामीटर्स तय, हमले पर लगाई रोकपश्चिम एशिया में तनाव चरम पर, ईरान बोला: अमेरिका ने और हमला किया तो खाड़ी देशों के तेल ठिकाने होंगे राखHDFC Bank ने FCNR डिपॉजिट पर बढ़ाया ब्याज, RBI स्वैप स्कीम के बीच NRI निवेशकों को मिलेगा बड़ा फायदाDividend Stocks: एक शेयर पर ₹270 का मोटा डिविडेंड! IT सेक्टर की कंपनी का तोहफा, रिकॉर्ड डेट फिक्सजुलाई में UPI ने बनाया नया रिकॉर्ड, 23.66 बिलियन ट्रांजैक्शन के साथ डिजिटल पेमेंट ने भरी ऐतिहासिक उड़ानजुलाई में GST कलेक्शन में जोरदार उछाल, आयात-घरेलू मांग के दम पर ₹2.11 लाख करोड़ के पार पहुंचा आंकड़ा

वस्तु निर्यात केवल 8 से 10 फीसदी कम रहेगा: गोयल

Advertisement
Last Updated- December 12, 2022 | 6:41 AM IST

वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने आज कहा कि देश पिछले साल के कारोबार के स्तर के नजदीक पहुंच रहा है। चालू वित्त वर्ष के अंत में वस्तु निर्यात पिछले साल की इसी अवधि के मुकाबले 8 से 10 फीसदी कम है।
गोयल ने कहा, ‘हम साल के अंत में पर्यटन एवं आतिथ्य क्षेत्रों को छोड़कर वैश्विक सेवा निर्यात के मामले में पिछले साल के स्तरों के मुकाबले 90 फीसदी के आसपास होंगे। हम वस्तु कारोबार में पिछले साल के लगभग बराबर स्तरों पर आ रहे हैं। संभवतया 8 से 10 फीसदी कमी रह सकती है।’ उन्होंने कहा कि ये दो क्षेत्र (पर्यटन एवं आतिथ्य) महामारी की वजह से बुरी तरह प्रभावित हुए हैं।
आधिकारिक आंकड़ों के मुताबिक चालू वित्त वर्ष के पहले 11 महीनों के दौरान वस्तु निर्यात 12 फीसदी घटकर 256.18 अरब डॉलर रहा। वित्त वर्ष 2019-20 में कुल निर्यात 314 अरब डॉलर रहा था। उन्होंने सीआईआई के इंडिया सर्विसेज कॉनक्लेव में कहा, ‘भारत और दुनिया भर में महामारी के नतीजों, विश्व के एक बड़े हिस्से में आज भी लॉकडाउन होने और हमारे यहां भी तीन महीने तक लॉकडाउन रहने के बावजूद जहाजों से माल ढुलाई अधिक हुई है और कंटेनरों की पर्याप्त मात्रा में आपूर्ति भी नहीं हो पा रही है। हम वस्तु एवं सेवाओं के मामले में 90 से 92 फीसदी स्तर पर होंगे।’

Advertisement
First Published - March 23, 2021 | 11:22 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement