facebookmetapixel
Advertisement
Juniper Green Energy IPO: रिन्यूएबल एनर्जी कंपनी ला रही ₹1,800 करोड़ का इश्यू, प्राइस बैंड हुआ तय; जानें कब खुलेगामहंगा कच्चा माल… फिर भी रिकॉर्ड कमाई! आखिर कंपनियां कर क्या रही हैं?Gold, Silver Price Today: सोना ₹757 चढ़ा, चांदी ₹2266 चमकी; क्रूड की नरमी ने दिया सपोर्टएक के बाद एक संकट झेलने वाली Gopal Snacks की वापसी? ब्रोकरेज को दिखी 64% तेजीजुलाई में IPO की बरसात, ₹9,275 करोड़ का Manipal Health इश्यू आखिरी बड़ा दांवGIFT City में पड़े लावारिस पैसों के लिए बनेगा खास फंड, जानिए किसे मिलेगा पैसाTCS-Infosys से Wipro तक… 5 दिग्गज IT कंपनियों की रिपोर्ट ने बढ़ाई निवेशकों की चिंताIndiGo का राजस्व 19% बढ़ा, फिर भी ₹240 करोड़ का नुकसान क्यों हुआ?विदेशी निवेशक लौटे तो इन शेयरों में आ सकती है बड़ी तेजी, PGIM की रिपोर्टशेयर बाजार के नियमों में होगा बड़ा बदलाव, संसदीय समिति ने SMC Bill पर लगाई मुहर

चीन भी मंदी की चपेट में

Advertisement
Last Updated- December 08, 2022 | 9:07 AM IST

हाल ही में मुहैया कराए गए चीन के व्यापार आंकड़ों के मुताबिक कारोबार में हुई गिरावट से  उसका फैक्टरी उत्पादन सात वर्षो के दौरान न्यूनतम स्तर पर पहुंच गया है। चीन ने आज अपने व्यापारिक आंकड़ो को जारी किया है।


आंकड़ों में बताया गया है कि फैक्टरी आउटपुट के न्यूनतम स्तर पर पहुंचने से व्यापक तौर पर नौकरियों के समाप्त होने का डर व्याप्त हो रहा है जो असंतोष को गति देगा।

नेशनल ब्यूरो ऑफ स्टैटिस्टिक्स की रिपोर्ट के अनुसार पिछले साल की तुलना में औद्योगिक उत्पादन नवंबर में घटकर 5.4 फीसदी हो गया जबकि इससे पूर्व वर्ष के अक्टूबर महीने में यह 8.2 फीसदी था।

ब्यूरो के एक कर्मचारी ने अपना नाम गुप्त रखने की शर्त पर कहा कि फरवरी, 2002 के बाद से मासिक स्तर पर यह न्यूनतम विस्तार है जब फैक्टरी उत्पादन में 2.7 फीसदी का विकास दर्ज हुआ था।

गौरतलब है कि औद्योगिक मंदी का वैश्विक स्तर पर प्रभाव पड़ेगा क्योंकि चीन की फैक्टरियां विदेशों से कच्चे माल की खरीद को रोक देंगी।

चीन की अर्थव्यवस्था में विनिर्माण क्षेत्र का 40 फीसदी का योगदान रहता है। मूडीज इकनोमी डॉट कॉम के अर्थशास्त्री शरमन चन के अनुसार दिसंबर से फैक्टरी का उत्पादन घटना शुरू हो जाएगा।

Advertisement
First Published - December 15, 2008 | 10:39 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement