facebookmetapixel
Advertisement
Stocks To Watch Today: आज इन शेयरों में होगा बड़ा एक्शन! Power Grid से HDFC Bank तक, निवेशकों के लिए आए कई बड़े अपडेटअमेरिका-ईरान तनाव से शेयर बाजार टूटा! सेंसेक्स 372 अंक गिरा, कल एक्सपायरी में क्या होगा?मई में IIP ग्रोथ 5 महीने के हाई पर, बिजली क्षेत्र की तेजी से औद्योगिक उत्पादन को मिला सहाराSBI ने डॉलर बॉन्ड से जुटाए 30 करोड़ डॉलर, RBI की स्वैप सुविधा का उठाया लाभकोटक महिंद्रा बैंक के सीईओ अशोक वासवानी दिसंबर में छोड़ेंगे पद, शेयर 3% से ज्यादा टूटाIFSCA का बड़ा प्रस्ताव: GIFT City में हर ग्राहक को मिलेगा यूनिक KYC आईडी!मॉनसून और पश्चिम एशिया तनाव से शेयर बाजार लुढ़का, सेंसेक्स 372 अंक टूटाभारत फिर बना दुनिया का पांचवां सबसे बड़ा शेयर बाजार, ताइवान और दक्षिण कोरिया को छोड़ा पीछे14 साल पुराने मामले में दवा कंपनियों को CCI की क्लीन चिट, प्रतिस्पर्धा उल्लंघन के आरोप खारिजपश्चिम एशिया संकट का असर, देश के बड़े शहरों में घरों की बिक्री 6% घटी

2,000 Rs. Notes: दस हजार करोड़ रुपये मूल्य के दो हजार के नोट आने बाकी- RBI गवर्नर

Advertisement

RBI ने इस महीने की शुरुआत में 2,000 रुपये के बैंक नोटों को वापस लेने के विशेष अभियान को सात अक्टूबर तक बढ़ा दिया था।

Last Updated- October 20, 2023 | 6:23 PM IST
SC refuses urgent hearing on plea challenging RBI decision on Rs. 2000 note

भारतीय रिजर्व बैंक के गवर्नर शक्तिकांत दास ने शुक्रवार को कहा कि 2,000 रुपये के नोट वापस आ रहे हैं और अब केवल 10,000 करोड़ रुपये मूल्य के नोट ही अब लोगों के पास हैं। उन्होंने भरोसा जताया कि ये नोट भी वापस आ जाएंगे या जमा करा दिए जाएंगे।

दिल्ली में एक कार्यक्रम के दौरान अलग से बातचीत में उन्होंने कहा, ‘2,000 रुपये के नोट वापस आ रहे हैं और अभी बाजार में केवल 10,000 करोड़ रुपये के नोट बचे हैं। उम्मीद है कि ये नोट भी वापस आ जाएंगे।’

इससे पहले, दास ने कहा था चलन से वापस लिए गए 2,000 रुपये के 87 प्रतिशत नोट बैंकों में जमा के रूप में वापस आए हैं। जबकि शेष को अन्य मूल्य के नोटों से बदला गया है।

RBI ने इस महीने की शुरुआत में 2,000 रुपये के बैंक नोटों को वापस लेने के विशेष अभियान को सात अक्टूबर तक बढ़ा दिया था। सात अक्टूबर से बैंक शाखाओं में जमा और नोट बदलने की सुविधा समाप्त कर दी गई।

आठ अक्टूबर से, लोगों को रिजर्व बैंक के 19 कार्यालयों में नोट को बदलने या उपलब्ध कराई गई राशि के बराबर बैंक खातों में जमा करने की सुविधा दी गयी।

व्यक्ति या संस्थाएं RBI के 19 कार्यालयों में एक बार में 20,000 रुपये की सीमा तक 2,000 रुपये के बैंक नोट बदल सकते हैं। हालांकि, RBI के कार्यालयों के जरिये बैंक खातों में 2,000 रुपये के नोट जमा कराने के लिए राशि की कोई सीमा नहीं है RBI ने इस साल 19 मई को 2,000 रुपये के नोटों को चलन से वापस लेने की घोषणा की थी।

Advertisement
First Published - October 20, 2023 | 6:23 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement