facebookmetapixel
Advertisement
टाटा समूह के नए कारोबार मांग रहे बड़ी पूंजी, सेमीकंडक्टर से एयर इंडिया तक कई लाख करोड़ के निवेश पर नजरटीवी रेटिंग का संकट गहराया, सरकार की नई नीति के चलते विज्ञापन बाजार पर बढ़ी चिंताEditorial: कॉरपोरेट मुनाफे की रफ्तार तेज, निवेश पीछे; विनिर्माण को नई ताकत देना बड़ी चुनौतीरोजगार की नई राह बनेगा सेवा क्षेत्र, शिक्षा और स्वास्थ्य में छिपी बड़ी संभावनाएंउदारीकरण ने बदली दूरसंचार की तस्वीर, कभी फोन कनेक्शन के लिए सालों इंतजार करता भारत आज बना डिजिटल ताकतपरमाणु संयंत्रों के लिए नए नियमों का ड्राफ्ट, सुरक्षा और निवेश दोनों पर फोकसFCNR (B) स्वैप सुविधा समय से पहले बंद, रुपये पर दबाव बढ़ा; सरकारी बॉन्ड यील्ड भी चढ़ीशेयर बाजार को मजबूत करने की तैयारी: SLBM का दायरा बढ़ाएगा SEBI, CAS को मिलेगी मजबूतीरिवॉल्विंग क्रेडिट पर रोक के प्रस्ताव से NBFC चिंतित, RBI को देंगे फीडबैकभाजपा ने बनाई नई टीम, 65 पदाधिकारियों में 51 नए चेहरे; स्मृति ईरानी महासचिव तो राम माधव बने उपाध्यक्ष

माल ढुलाई राजस्व में 19 फीसदी की बढ़ोतरी

Advertisement
Last Updated- December 11, 2022 | 3:57 PM IST

 रिकॉर्ड बिजली की मांग को पूरा करने के लिए कोयले की आपूर्ति में वृद्धि के कारण अगस्त में रेलवे को माल ढुलाई से 12,926 करोड़ रुपये की आय हुई है। पिछले महीने राष्ट्रीय ट्रांसपोर्टर ने 1.19 करोड़ टन माल और कच्चा सामान की ढुलाई की, जिससे सालाना 7.9 फीसदी की वृद्धि, यहां तक बाढ़ और भारी बारिश के कारण कोयला उत्पादन राज्यों और रेलवे के बुनियादी ढांचा तक को नुकसान झेलना पड़ा।
 इस वित्त वर्ष में माल ढुलाई से भारतीय रेल ने 66,658 करोड़ रुपये की कमाई की है। एक अधिकारी के मुताबिक, पिछले साल की तुलना में इस साल अगस्त में रेलवे की माल ढुलाई में 8 फीसदी की वृद्धि हुई और इससे राजस्व भी 18.9 फीसदी बढ़ा। अगस्त में कोयला की लदान में 20 फीसदी की वार्षिक वृद्धि दर्ज की गई क्योंकि इस महीने रेलवे 5.8 करोड़ टन कोयले की ढुलाई की, जो पिछले वर्ष 4.8 करोड़ टन से बढ़ गई।
अकेले लंबी दूरी के परिवहन ने अगस्त के दौरान कोयला माल ढुलाई में 42 फीसदी राजस्व की मदद की और इस वित्त वर्ष में अबतक करीब 39 फीसदी की वृद्धि की। सूत्रों ने बताया कि आयातित और तटीय रूप से भेजे गए कोयले ने भी माल ढुलाई राजस्व में योगदान दिया। पिछले वर्ष की तुलना में माल ढुलाई में वृद्धि हुई है, लेकिन इस वित्त वर्ष के लिए रेलवे के तय लक्ष्य 170 करोड़ टन से यह पीछे है। एक अधिकारी ने बताया, ‘लक्ष्य हासिल करने के लिए आगामी महीनों में 15 करोड़ टन लक्ष्य हासिल करने की जरूरत है।’ रेलवे की दूसरी बड़ी वस्तु लौह-अयस्क जो लगातार नीचे जा रही है,  परिवहन 7 फीसदी गिरावट के साथ 1.24 करोड़ टन रहा। 

Advertisement
First Published - September 4, 2022 | 10:28 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement