facebookmetapixel
Advertisement
इथेनॉल उत्पादन और नीति पर उठ रहे सवाल! क्या चीनी और चावल की बढ़ती कीमतें बनी वजह?लगातार टूट रहे स्टॉक में बना निवेश का मौका? ब्रोकरेज हुए बुलिश, 62% तक का रिटर्न संभवFPIs ने शेयर बाजार में लगाए ₹16,621 करोड़, टेलीकॉम-रियल्टी से खींचा पैसा, कंजम्पशन पर बढ़ाया दांवIPO: लुमिनो ने ₹78-82 तय किया प्राइस बैंड, ₹700 करोड़ जुटाने का प्लान; एटमबर्ग भी बाजार में उतरने को तैयारत्योहारी सीजन से पहले रिकॉर्ड स्तरों पर पहुंचा चीनी का भाव, एक्शन में सरकार! कब गिरेंगे दाम?IPO की डेडलाइन पर अनिश्चितता के बीच Flipkart में बढ़ी हलचल, कई आला अफसर बाहरमिरे असेट म्युचुअल फंड ने बदले 6 स्कीमों के नाम, 26 अगस्त से होंगे लागूPost Office की इस स्कीम में 115 महीने में डबल होगी रकम, ₹1,000 से कर सकते हैं निवेशस्मॉल कैप फंड्स 6 महीने में 165% उछला निवेश, क्यों लगातार पैसा झोंक रहे हैं निवेशक?टाटा गोल्ड ईटीएफ में बड़े निवेशकों के लिए फिर शुरू हुआ सब्सक्रिप्शन, 1 साल में दिया 57% रिटर्न

रोहित शर्मा को हार्दिक पंड्या की कप्तानी स्वीकार करने में कोई दिक्कत नहीं होगी: अश्विन

Advertisement

हार्दिक दो सत्र तक गुजरात टाइटंस की कप्तानी करने के बाद हाल में फिर से मुंबई इंडियंस से जुड़े।

Last Updated- November 30, 2023 | 8:04 PM IST
MI skipper Rohit Sharma

भारत के चोटी के स्पिनर रविचंद्रन अश्विन का मानना है कि अगर हार्दिक पंड्या को मुंबई इंडियंस का कप्तान बनाया जाता है तो रोहित शर्मा पूरी शिष्टता के साथ इसे स्वीकार कर लेंगे क्योंकि भारतीय कप्तान में अहं भाव ज्यादा नहीं है। हार्दिक दो सत्र तक गुजरात टाइटंस की कप्तानी करने के बाद हाल में फिर से मुंबई इंडियंस से जुड़े। उन्होंने 2015 में मुंबई की टीम की तरफ से ही आईपीएल में पदार्पण किया था।

वह 2022 में गुजरात टाइटंस से जुड़ गए थे और उन्होंने पहले सत्र में ही इस टीम को विजेता बनाया था। रोहित अभी मुंबई इंडियंस के कप्तान है लेकिन हार्दिक के टीम से जुड़ने के बाद कयास लगाए जा रहे हैं कि उन्हें कप्तानी सौंपी जा सकती है। अश्विन ने पूर्व क्रिकेटर एस बद्रीनाथ के साथ अपने यूट्यूब चैनल पर बात करते हुए कहा,‘‘ रोहित शर्मा में ज्यादा अहंकार नहीं है। वह एक शानदार इंसान और बहुत अच्छा कप्तान है।

(यदि हार्दिक को मुंबई इंडियंस का कप्तान बनाया जाता है तो) वह इसे पूरी शिष्टता के साथ स्वीकार कर लेंगे।’’ क्रिकेट से संन्यास लेने के बारे में पूछे जाने पर अश्विन ने कहा कि जिस दिन वह खेलने के लिए खुद को प्रेरित नहीं कर पाएंगे उस दिन इस खेल को अलविदा कह देंगे।

उन्होंने कहा,‘‘जिस दिन मुझे लगेगा कि मैं खेलने के लिए खुद को प्रेरित नहीं कर पा रहा हूं। जिस दिन मुझे सुबह उठकर बल्लेबाजी या गेंदबाजी करने को लेकर खीझ पैदा होगी। उस दिन मैं समझ जाऊंगा कि अब खेल खत्म हो चुका है। मैं तुरंत ही संन्यास ले लूंगा और सभी का आभार व्यक्त करके जिंदगी के अगले अध्याय की राह पकड़ लूंगा।’’

Advertisement
First Published - November 30, 2023 | 8:04 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement