facebookmetapixel
Delhi Pollution: दिल्ली बनी गैस चेंबर! AQI 425 पार, कंपनियों ने कहा – ‘घर से ही काम करो!’Tata का Power Stock देगा मोटा मुनाफा! मोतीलाल ओसवाल का BUY रेटिंग के साथ ₹500 का टारगेटपिछले 25 वर्षों में राजधानी दिल्ली में हुए 25 धमाकेNPS, FD, PPF या Mutual Fund: कौन सा निवेश आपके लिए सही है? जानिए एक्सपर्ट सेसोने में फिर आने वाली है जोरदार तेजी! अक्टूबर का भाव भी छूटेगा पीछे – ब्रोकरेज ने बताया नया ऊंचा टारगेटसिर्फ एक महीने में 10% उछले रिलायंस के शेयर! ब्रोकरेज ने कहा- खरीद लो, अब ₹1,785 तक जाएगा भाव!टाटा मोटर्स CV के शेयर 28% प्रीमियम पर लिस्ट, डिमर्जर के बाद नया सफर शुरूक्या आपका डिजिटल गोल्ड अब खतरे में है? एक्सपर्ट ने दी राय – होल्ड करें या कैश आउट करें?Groww IPO: ₹114 पर लिस्टिंग के बाद 5% चढ़ा शेयर, बेच कर निकल लें या लॉन्ग टर्म के लिए करें होल्ड?Gold and Silver Price Today: सोना-चांदी आज भी हुए महंगे! गोल्ड 1,24,400 रुपये के करीब; सिल्वर 1,55,600 रुपये के स्तर पर

क्रिकेट का सितारा देवदत्त पडिक्कल: दो साल तक बीमारी से चला संघर्ष, फिर शानदार वापसी

2022 में देवदत्त पडिक्कल का वजन काफी कम हो गया था। उनकी बीमारी ने उन्हें कमज़ोर बना दिया और इसका असर उनकी बैटिंग पर पड़ा।

Last Updated- March 11, 2024 | 11:28 AM IST
Devdutt Padikkal- देवदत्त पडिक्कल

क्रिकेटर देवदत्त पडिक्कल (Devdutt Padikkal) ने 2020 में अपने पहले IPL सीज़न में उभरते खिलाड़ी का अवॉर्ड जीतकर धूम मचा दी थी। हालांकि, उनके करियर में रुकावट तब आ गई जब उन्हें आंतों की गंभीर समस्या से जूझना पड़ा। जिससे उनकी बल्लेबाजी प्रभावित हुई। अपने खराब स्वास्थ्य के कठिन दौर के बाद, वह हाल ही में 2023-24 विजय हजारे ट्रॉफी में कर्नाटक के टॉप रन-स्कोरर बने।

उसके बाद उन्हें IPL 2024 के लिए लखनऊ सुपर जायंट्स के साथ ट्रेड किया गया। मूल रूप से एडापाल, केरल के रहने वाले देवदत्त को 2021 से 2023 तक खराब सेहत से जूझना पड़ा। जब देवदत्त को टेस्ट कैप मिली तो रविचंद्रन अश्विन ने उनके लचीलेपन की प्रशंसा की। रविचंद्रन अश्विन ने मजबूत होने और कभी हार न मानने के लिए उनकी प्रशंसा करते हुए कहा कि कठिन समय आपको मजबूत बनाता है।

2022 में देवदत्त पडिक्कल का कम हो गया था वजन

2022 में देवदत्त पडिक्कल का वजन काफी कम हो गया था। उनकी बीमारी ने उन्हें कमज़ोर बना दिया और इसका असर उनकी बैटिंग पर पड़ा। उन्हें फिर से मजबूत होने के लिए कड़ी मेहनत करनी पड़ी। लेकिन 2022-2023 सीजन के दौरान वह पहले जितना अच्छा नहीं खेल सके। रणजी ट्रॉफी में उन्होंने सात पारियों में केवल 260 रन बनाए, जो उनकी ख्याति के मुताबिक प्रदर्शन नहीं था।

आंत संबंधी समस्याएं पेट और आंत की अचानक होने वाली बीमारी है। इसके चलते पेट में दर्द, दस्त और उल्टी जैसे लक्षण दिखाई देते हैं। ये समस्याएं संक्रमण, कुछ गलत खाने, दवा के दुष्प्रभाव या अन्य स्वास्थ्य समस्याओं के कारण होती हैं।

क्यों होती है आंतों की बीमारी?

आंतों की समस्याओं का एक सामान्य कारण गैस्ट्रोएंटेराइटिस है, जो पेट और आंतों की सूजन है। यह आमतौर पर वायरस, बैक्टीरिया या पैरासाइट इन्फेक्शन के कारण होता है। वायरल गैस्ट्रोएन्टेरिटिस, जिसे पेट फ्लू के रूप में भी जाना जाता है, भीड़-भाड़ वाली जगहों पर तेजी से फैलता है और आपको उल्टी और दस्त की शिकायत होती है।

ई. कोली या साल्मोनेला जैसे जीवाणु संक्रमण, अक्सर दूषित भोजन या पानी की वजह से होते हैं और पेट में ऐंठन और खूनी दस्त का कारण बनते हैं। जिआर्डियासिस जैसे पैरासाइट संक्रमण भी ऐसे ही लक्षण दे सकते हैं जो कुछ समय तक रहते हैं।

संक्रमण के अलावा, आप जो खाते हैं उसके कारण आंतों की गंभीर समस्याएं हो सकती हैं। खराब या अच्छी तरह से न पका हुआ भोजन खाने से आपके पेट में जहरीले पदार्थ या खराब बैक्टीरिया जा सकते हैं, जिससे दस्त, उल्टी और पेट में ऐंठन जैसे लक्षण हो सकते हैं। जो लोग लैक्टोज को पचा नहीं पाते हैं या ग्लूटेन से परेशान हैं, उन लोगों को डेयरी या गेहूं से बनी हुई चीजें खाने के बाद समस्याएं हो सकती हैं।

अचानक वजन कम होना एक गंभीर स्वास्थ्य समस्या का संकेत हो सकता है। यह कैंसर, डायबिटीज, थायरॉयड विकार या गैस्ट्रोइंटेस्टाइनल रोगों जैसी गंभीर स्थितियों का लक्षण हो सकता है।

इस लक्षण को नजरअंदाज करने से निदान और उचित उपचार में देरी हो सकती है, जिसके परिणामस्वरूप स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। यदि आपने खान-पान या एक्सरसाइज में कोई जानबूझकर बदलाव नहीं किया और आपका वजन कम हो रहा है संबंधित रोग के डॉक्टर से तुरंत मिलें।

First Published - March 11, 2024 | 11:26 AM IST

संबंधित पोस्ट