facebookmetapixel
Advertisement
विदेशी संपत्ति छिपाई है? छोटे टैक्सपेयर्स के लिए 16 अगस्त से खुलेगा विंडो, CBDT ने किया ऐलानअगले 7-8 साल में देश में शुरू होंगे 5 से 8 नए सेमीकंडक्टर प्लांट, हमें चिप निर्माण में आत्मनिर्भर बनना होगा: PM1 शेयर पर मिलेगा ₹500 का डिविडेंड! डिस्ट्रीब्यूशन के कारोबार से जुड़ी कंपनी का निवेशकों को बड़ा तोहफाकिसानों से बोले PM मोदी: दुनिया भर में पहुंचाएं भारतीय उत्पाद, मिलेट्स-मसालों को ग्लोबल ब्रांड बनाएंDividend Stocks: अगले हफ्ते लगभग 90 कंपनियां बाटेंगी डिविडेंड, निवेशकों के पास मोटी कमाई का मौका‘होर्मुज को अमेरिकी क्षेत्र बनाने पर कर रहे काम’, ट्रंप के दावे से मची खलबली, ईरान ने किया खारिजभारतीय शेयर बाजार का 35 साल का सफर: हर्षद मेहता घोटाले से 2026 तक तेजी-मंदी की पूरी कहानीPM Modi Speech: आत्मनिर्भर भारत से वर्क कल्चर तक, PM बोले- अब देश को बदलनी होगी रफ्तारजनगणना 2027 में पहली बार जाति की गणना, 40 सवालों में आधार से बैंक खाते तक पूछी जाएगी जानकारी‘देश को दिमागी नक्सलियों से बचाना होगा, वो युवाओं को भटकाने की कोशिश कर रहे’, लालकिले से बोले PM मोदी

BCCI Central Contract: श्रेयस-इशान की सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट से छुट्टी, राहुल-गिल-सिराज को ग्रेड A

Advertisement

श्रेयस और इशान को सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट से बाहर निकालने की वजह उनके द्वारा घरेलू क्रिकेट को तरजीह दिया जाना बताया जा रहा है।

Last Updated- February 28, 2024 | 6:47 PM IST
Ishan kishan and Shreyas Iyer- इशान किशन और श्रेयस अय्यर

BCCI द्वारा बुधवार को घोषित सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट (central contract) खिलाड़ियों की नई लिस्ट में श्रेयस अय्यर (Shreyas Iyer) और इशान किशन (Ishan Kishan) को शामिल नहीं किया गया है।

वहीं, हाल में अच्छे प्रदर्शन का इनाम देते हुए केएल राहुल, शुभमन गिल और मोहम्मद सिराज को ग्रेड ए में ट्रांसफर कर दिया गया है, जबकि ऋषभ पंत, जो एक सड़क दुर्घटना के कारण पूरे सीजन में उपलब्ध नहीं रह सके, अब ग्रेड बी में हैं।

अक्षर पटेल, जिनके पास पिछले सीज़न में ग्रेड A कॉन्ट्रैक्ट था, को ग्रेड B में ट्रांसफर कर दिया गया है। हार्दिक पंड्या, आर अश्विन और मोहम्मद सिराज को ग्रेड ए में बरकरार रखा गया है, जबकि रोहित शर्मा, विराट कोहली, जसप्रीत बुमराह और रवींद्र जड़ेजा को ग्रेड ए+ में बरकरार रखा गया है।

श्रेयस और इशान को सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट से बाहर निकालने की वजह उनके द्वारा घरेलू क्रिकेट को तरजीह दिया जाना बताया जा रहा है। हाल ही में दोनों खिलाड़ियों को रणजी सीजन में शामिल होना था लेकिन उन्होंने घरेलू टूर्नामेंट खेलने की बजाय आराम करना उचित समझा।

Also Read: क्रिकेट के मैदान पर आखिरकार ईशान किशन की वापसी, बनाए इतने रन

2023-24 के लिए टीम इंडिया का कॉन्ट्रैक्ट

ग्रेड A+- रोहित शर्मा, विराट कोहली, जसप्रीत बुमराह और रवींद्र जडेजा।

ग्रेड A- आर अश्विन, मो. शमी, मो. सिराज, केएल राहुल, शुभमन गिल और हार्दिक पंड्या।

ग्रेड B- सूर्य कुमार यादव, ऋषभ पंत, कुलदीप यादव, अक्षर पटेल और यशस्वी जयसवाल।

ग्रेड C- रिंकू सिंह, तिलक वर्मा, रुतुराज गायकवाड़, शार्दुल ठाकुर, शिवम दुबे, रवि बिश्नोई, जितेश शर्मा, वाशिंगटन सुंदर, मुकेश कुमार, संजू सैमसन, अर्शदीप सिंह, केएस भरत, प्रसिद्ध कृष्णा, अवेश खान और रजत पाटीदार।

तेज गेंदबाजी कॉन्ट्रैक्ट रेकमंडेशन- आकाश दीप, विजयकुमार विशाक, उमरान मलिक, यश दयाल और विदवथ कावेरप्पा।

Advertisement
First Published - February 28, 2024 | 6:47 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement