कंपनियां

YouTube ने नहीं हटाया वीडियो तो रूसी अदालत ने लगा दिया Google पर जुर्माना

रूसी मीडिया की खबरों के अनुसार अदालत ने पाया कि गूगल के स्वामित्व वाली YouTube वीडियो सर्विस ने संघर्ष के बारे में ‘गलत जानकारी’ वाले वीडियो को नहीं हटाया है

Published by
भाषा   
Last Updated- August 17, 2023 | 6:27 PM IST

रूस की एक अदालत ने यूक्रेन में संघर्ष के बारे में कथित रूप से गलत जानकारी हटाने में विफल रहने के लिए गूगल पर गुरुवार को 30 लाख रूबल (32,000 डॉलर) का जुर्माना लगाया।

रूसी मीडिया की खबरों के अनुसार अदालत ने पाया कि गूगल के स्वामित्व वाली YouTube वीडियो सर्विस ने संघर्ष के बारे में ‘गलत जानकारी’ वाले वीडियो को नहीं हटाया है।

समाचार एजेंसियों के अनुसार गूगल को उन वीडियो को नहीं हटाने का भी दोषी पाया गया, जो नाबालिगों के लिए उपयुक्त नहीं हैं।

रूस की एक अदालत ने यूक्रेन में रूस की सैन्य कार्रवाइयों के बारे में ‘झूठी जानकारी’ समझी जाने वाले कंटेंट को हटाने में विफल रहने के लिए एप्पल और विकिपीडिया पर भी अगस्त की शुरुआत में जुर्माना लगाया था।

रूस ने फरवरी 2022 में यूक्रेन में सेना भेजने के बाद से, सैन्य अभियान की किसी भी आलोचना या सवाल उठाने वालों को दंडित करने के लिए कई उपाय किए हैं। कुछ आलोचकों को कड़ी सजा मिली है। विपक्षी नेता व्लादिमीर कारा-मुर्जा को इस साल यूक्रेन में रूस की कार्रवाई के खिलाफ दिये गये भाषणों के कारण राजद्रोह के लिए 25 साल जेल की सजा सुनाई गई थी।

First Published : August 17, 2023 | 6:27 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)