facebookmetapixel
Advertisement
Stock Market: AI समिट से बदला माहौल? बाजार में लगातार दूसरी तेजीजनवरी में प्राइवेट बैंकों के शेयरों पर म्युचुअल फंड्स का बड़ा दांव, HDFC और ICICI बैंक पहली पसंद‘बाजार में आने वाला है अब तक का सबसे बड़ा जायंट क्रैश’, रॉबर्ट कियोसाकी की बड़ी चेतावनीSummer pulses sowing: गर्मियों के सीजन में दलहन फसलों का रकबा 16% बढ़ा, उड़द ने पकड़ी रफ्तारExplainer: समुद्र में तैरती गैस फैक्ट्री! कैसे फ्लोटिंग LNG बदल रही है दुनिया में गैस की सप्लाई का खेल?MP Economic Survey: मध्य प्रदेश की आर्थिक समीक्षा पेश, 16.69 लाख करोड़ रुपये पहुंचा जीएसडीपीभारत में तेजी से विकसित हो रहा है ड्रोन इकोसिस्टम, 38,500 से ज्यादा ड्रोन रजिस्टर्ड‘AI बनेगा विकसित भारत 2047 का आधार’, धर्मेंद्र प्रधान ने युवाओं को दी AI अपनाने की सलाहExplainer: AI से खेती का समाधान! किसानों के लिए वरदान कहा जा रहा Bharat-VISTAAR क्या है?मुंबई में मिले मोदी-मैक्रों: द्विपक्षीय सहयोग पर चर्चा और 26/11 के शहीदों को दी श्रद्धांजलि

Tata की 4 विमानन कंपनियों के विलय को अंजाम दे रही 80 लोगों की टीम- विल्सन

Advertisement

Tata Group अपने विमानन कारोबार का एकीकरण कर रहा है। समूह चार विमानन कंपनियों का दो कंपनियों में विलय कर रहा है।

Last Updated- March 08, 2024 | 9:45 PM IST
Tata की 4 विमानन कंपनियों के विलय को अंजाम दे रही 80 लोगों की टीम- विल्सन, Team of 80 people harmonising ops of 4 Tata airlines: Air India CEO

विमानन कंपनी एयर इंडिया के मुख्य कार्य अधिकारी कैंपबेल विल्सन ने आज कहा कि 80 लोगों की एक टीम टाटा समूह द्वारा संचालित चार विमानन कंपनियों की परिचालन प्रक्रियाओं में तालमेल के लिए पिछले आठ महीने से लगी हुई है।

टाटा समूह अपने विमानन कारोबार का एकीकरण कर रहा है। समूह चार विमानन कंपनियों का दो कंपनियों में विलय कर रहा है। जहां एक पूर्ण-सेवा वाली विमानन कंपनी बनाने के लिए एयर इंडिया का विस्तारा के साथ विलय किया जा रहा है, वहीं एयर इंडिया के तहत एक किफायती विमानन कंपनी बनाने के लिए एआईएक्स कनेक्ट का एयर इंडिया एक्सप्रेस में विलय किया जा रहा है।

कर्मचारियों को भेजे गए एक संदेश में विल्सन ने एयर इंडिया-विस्तारा के विलय के संबंध में इस सप्ताह की शुरुआत में सिंगापुर के प्रतिस्पर्धा और उपभोक्ता आयोग (सीसीसीएस) से मिली मंजूरी का स्वागत किया। संदेश में उन्होंने कहा कि यह (अनुमोदन) छह महीने पहले भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग (सीसीआई) द्वारा दिए गए अनुमोदन का पूरक है। प्रतिस्पर्धा-संबंधी यह आखिरी मंजूरी होने के कारण इससे एयर इंडिया और विस्तारा को अब उड़ान सारिणी, अनुबंध और विलय में तेजी लाने के लिए जानकारी साझा करने की सुविधा मिल गई है।

उन्होंने कहा कि इसके मद्देनजर यह देखकर खुशी हो रही है कि इस विलय का एक प्रमुख समर्थक पहले से ही पूर्ण क्षमता से काम कर रहा है। विल्सन ने उल्लेख किया कि टाटा की चार विमानन कंपनियों में परिचालन प्रक्रियाओं और दिशानिर्देशों में तालमेल के लिए हम जो परियोजना चला रहे हैं, उसमें आठ महीने से 80 से अधिक लोग शामिल रहे हैं और अब यह कवायद अपने आखिरी दौर में है।

अलग-अलग विमानन कंपनियों की टीम कड़ी मेहनत कर रही है। दस्तावेजों में अंतिम परिवर्तन और अमल के तौर तरीके तैयार करने के लिए उन्होंने गुरुवार और शुक्रवार को मिलकर काम किया है। विल्सन का कहना है कि इन प्रक्रियाओं के तालमेल से एक एओसी (एयर ऑपरेटर सर्टिफिकेट) से दूसरे में चालक दल और विमान के सुरक्षित हस्तांतरण में तेजी आएगी। इसलिए यह हमारी दो किफायती विमानन कंपनियों और पूर्ण-सेवा प्रदान करने वाली हमारी दो विमान कंपनियों को अंतिम रूप देने के लिहाज से अहम पहलू है।

टाटा समूह और सिंगापुर एयरलाइंस के 51:49 अनुपात वाले संयुक्त उद्यम विस्तारा का साल 2025 के मध्य तक एयर इंडिया के साथ परिचालन विलय होने की उम्मीद है। साथ ही चालू कैलेंडर वर्ष के मध्य तक इसके लिए कानूनी मंजूरी मिलने की भी संभावना है। इसके मुख्य कार्य अधिकारी विनोद कन्नन ने जनवरी में संवाददाता सम्मेलन में यह जानकारी दी थी।

टाटा संस और सिंगापुर एयरलाइंस ने नवंबर 2022 में विस्तारा का एयर इंडिया में विलय करने की योजना का ऐलान किया था। इस सौदे के तहत सिंगापुर एयरलाइंस एयर इंडिया की विस्तारित शेयर पूंजी में 25.1 प्रतिशत हिस्सेदारी के लिए 2,059 करोड़ रुपये का निवेश करेगी। संयुक्त इकाई में शेष 74.9 प्रतिशत हिस्सेदारी टाटा संस के पास रहेगी।

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर एयर इंडिया ने घरेलू और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर 15 ऐसी उड़ानों का संचालन किया, जिसके चालक दल में केवल महिलाएं ही थीं। एयर इंडिया में 15 प्रतिशत से अधिक महिला पायलट हैं। एयर इंडिया में 51 प्रतिशत महिला कर्मचारी हैं।

Advertisement
First Published - March 8, 2024 | 9:45 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement