कंपनियां

Wheels India Q4 results 2024: नेट प्रॉफिट चौथी तिमाही में 64.3 फीसदी बढ़ा

Wheels India का 31 मार्च 2024 को समाप्त वित्त वर्ष 2023-24 का शुद्ध लाभ 8.6 प्रतिशत बढ़कर 67.9 करोड़ रुपये रहा।

Published by
भाषा   
Last Updated- May 21, 2024 | 12:14 PM IST

Wheels India Q4 results 2024: व्हील्स इंडिया लिमिटेड का जनवरी-मार्च तिमाही में शुद्ध लाभ 64.3 प्रतिशत की वृद्धि के साथ 36.8 करोड़ रुपये रहा। कंपनी का पिछले साल इसी अवधि में शुद्ध लाभ 22.4 करोड़ रुपये रहा था।

व्हील्स इंडिया लिमिटेड का 31 मार्च 2024 को समाप्त वित्त वर्ष 2023-24 का शुद्ध लाभ 8.6 प्रतिशत बढ़कर 67.9 करोड़ रुपये रहा। वित्त वर्ष 2022-23 में यह 62.5 करोड़ रुपये था।

यह भी पढ़ें: ONGC Q4 results: मुनाफा 78% बढ़कर 11,526 करोड़ रुपये हुआ, लाभांश की भी घोषणा

वित्तीय प्रदर्शन पर कंपनी के प्रबंध निदेशक श्रीवत्स राम ने कहा, ‘‘ वित्त वर्ष 2023-24 में निर्यात अच्छा रहा। इसमें 24.5 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई।

अर्थमूवर व्हील, एल्युमीनियम व्हील और हाइड्रोलिक सिलेंडर निर्यात के मोर्चे पर वृद्धि के प्रमुख चालक रहे।’’ इस बीच, कंपनी ने निदेशक मंडल ने प्रति शेयर 7.39 रुपये के लाभांश की सिफारिश की है।

First Published : May 21, 2024 | 12:13 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)