facebookmetapixel
Advertisement
अमेरिका-ईरान तनाव से शेयर बाजार टूटा! सेंसेक्स 372 अंक गिरा, कल एक्सपायरी में क्या होगा?मई में IIP ग्रोथ 5 महीने के हाई पर, बिजली क्षेत्र की तेजी से औद्योगिक उत्पादन को मिला सहाराSBI ने डॉलर बॉन्ड से जुटाए 30 करोड़ डॉलर, RBI की स्वैप सुविधा का उठाया लाभकोटक महिंद्रा बैंक के सीईओ अशोक वासवानी दिसंबर में छोड़ेंगे पद, शेयर 3% से ज्यादा टूटाIFSCA का बड़ा प्रस्ताव: GIFT City में हर ग्राहक को मिलेगा यूनिक KYC आईडी!मॉनसून और पश्चिम एशिया तनाव से शेयर बाजार लुढ़का, सेंसेक्स 372 अंक टूटाभारत फिर बना दुनिया का पांचवां सबसे बड़ा शेयर बाजार, ताइवान और दक्षिण कोरिया को छोड़ा पीछे14 साल पुराने मामले में दवा कंपनियों को CCI की क्लीन चिट, प्रतिस्पर्धा उल्लंघन के आरोप खारिजपश्चिम एशिया संकट का असर, देश के बड़े शहरों में घरों की बिक्री 6% घटीMaruti Suzuki ने 5 स्टार्टअप्स से मिलाया हाथ, EV बैटरी रीसाइक्लिंग और AI समाधानों पर फोकस 

कोग्निजेंट में नियुक्तियों का इंतजार

Advertisement
Last Updated- December 08, 2022 | 11:03 AM IST

मंदी का असर दूसरे उद्योगों के साथ साथ आईटी क्षेत्र में भर्तियों पर भी पड़ा है।


आईटी क्षेत्र की प्रमुख कंपनी कोग्निजेंट ने इस साल जिन छात्रों को कैंपस नियुक्ति में नौकरी का प्रस्ताव दिया था, उन्हें अब 2009 में नियुक्त करने की योजना है।

कंपनी के प्रवक्ता ने बताया, ‘हमनें इस साल के लिए जितनी भर्तियां की थीं उन्हें विभिन्न परियोजनाओं में शामिल किया जा चुका है। कंपनी ऐसे कुछ छात्रों को अगले साल नियुक्ति देगी जिन्हें इस साल कैंपस के जरिए नौकरी का ऑफर दिया था।’

हालांकि, ऐसे कितने लोग हैं इस बारे में उन्होंने कोई खुलासा नहीं किया। पर उन्होंने यह स्पष्ट किया कि कंपनी ने कैंपस के जरिए जितने भी छात्रों को नौकरी का प्रस्ताव दिया है, उनमें से एक भी प्रस्ताव को वापस नहीं लिया जाएगा। छात्रों को नौकरी के लिए जितना पैकेज का ऑफर किया गया था उसमें भी कोई बदलाव नहीं किया जाएगा।

कंपनी के प्रवक्ता ने कहा, ‘हर बार की तरह इस बार भी इंजीनियरिंग, प्रबंधन और विज्ञान विषय के स्नातक जून-जुलाई में हमारे साथ जुड़ने लगे थे। हालांकि, बाकी उद्योगों की तरह ही आर्थिक हालात को देखते हुए हमनें भी जॉइनिंग की तारीख को थोड़ा आगे बढ़ा दिया है।’

उन्होंने कहा कि कंपनी की नीति हमेशा से यही रही है कि ऐसे पेशेवरों को नौकरी दें जिन्होंने अपना स्नातक हाल फिलहाल में पूरा किया है। उन्होंने बताया कि कंपनी अपनी कारोबारी आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए ही नियुक्ति की तारीख तय करती है।

कोग्निजेंट ने 30 सितंबर को खत्म हुई तीसरी तिमाही में 2,700 छात्रों को कैंपस भर्ती के जरिए नियुक्त किया था और कंपनी को उम्मीद है कि 31 दिसंबर को समाप्त हो रही तिमाही में कंपनी 31.6 फीसदी का राजस्व विकास लक्ष्य प्राप्त कर लेगी।

आईटी कंपनियों को लग रहा था कि आने वाले समय में वित्तीय सेवा बाजारों से मांग में कुछ तेजी आ सकती है। पर रिसर्च कंपनी फोरेस्टर ने ठीक इसके उलट अनुमान व्यक्त किया है कि वर्ष 2008 में अमेरिकी वित्तीय सेवा उद्योग आईटी खरीद को 3 फीसदी और 2009 में 4 फीसदी कम कर सकती है।

Advertisement
First Published - December 24, 2008 | 10:48 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement