facebookmetapixel
Advertisement
Apple में बड़ा बदलाव! Tim Cook 15 साल बाद हटेंगे, 1 सितंबर से John Ternus संभालेंगे कमानगुणवत्ता से समझौता किए बिना मुनाफा कमाने पर ध्यान, येस बैंक का फोकस अब रिटेल लोन ग्रोथ परAI पर नया नियामक ढांचा: AIGEG बनाएगा चैटबॉट और LLM कंपनियों के लिए समान कानून व सख्त सीमाTamil Nadu Elections: मुफ्त लैपटॉप से लेकर ₹10,000 नकद तक, क्या वादों का बोझ सह पाएगी राज्य की तिजोरी?ईरान युद्ध और तेल की बढ़ती कीमतों के चलते FPIs की रिकॉर्ड बिकवाली, 4 माह में बेचे ₹1.68 लाख करोड़ के शेयरउत्तरमेरूर: लोकतंत्र का 1100 साल पुराना गवाह, जहां चोल काल में मटके से चुने जाते थे प्रतिनिधि2 लाख कारों की वेटिंग, मारुति सुजूकी बढ़ाएगी उत्पादन क्षमता: आरसी भार्गवभारत में बनेगा ‘कोरिया एन्क्लेव’, पीयूष गोयल बोले: दक्षिण कोरियाई कंपनियों को मिलेगा घर जैसा माहौलभारत-दक्षिण कोरिया का महाप्लान: 2030 तक $50 अरब पहुंचेगा व्यापार, शिपबिल्डिंग में होगा बड़ा निवेशJFS CEO हितेश सेठिया का ऐलान: पहले होम लोन और सुरक्षित कर्ज पर फोकस, बाद में असुरक्षित ऋण में एंट्री

Apple Store in Delhi: भारत को मिला ऐपल का दूसरा रिटेल स्टोर, CEO Tim Cook ने किया उद्घाटन

Advertisement
Last Updated- April 20, 2023 | 2:35 PM IST
Apple CEO Tim Cook

आईफोन (iPhone) बनाने वाली दुनिया की दिग्गज टेक कंपनी ऐपल (Apple) ने आज अपना एक और रिटेल स्टोर दिल्ली में भी खोल दिया है। बता दें कि मुंबई के बाद यह ऐपल का दूसरा स्टोर है जो भारत में खोला गया है। इस नए स्टोर का उद्घाटन सीईओ टिम कुक (CEO Tim Cook) ने आज सुबह 10 बजे नई दिल्ली के साकेत में किया है ।

बता दें कि टिम कुक 7 साल बाद भारत यात्रा के लिए आए हुएं हैं। इस दौरान उन्होंने भारत में ऐपल के दूसरा ऑफिशियल रिटेल स्टोर की ओपनिंग की है।
आईफोन लवर्स काफी समय से इस लम्हे का इंतजार कर रहे थे। ओपनिंग से पहले ही दिल्ली के साकेत स्थित सेलेक्ट सिटीवॉक मॉल के बाहर यूजर्स की भीड़ लगी हुई थी।

क्या कुछ होगा खास?

‘एप्पल साकेत’ नाम के इस स्टोर का डिजाइन दिल्ली के पुराने दरवाजों से प्रेरित है। हालांकि आकार में यह मुंबई के स्टोर से छोटा है। मुंबई के बांद्रा कुर्ला कॉम्प्लेक्स कारोबारी जिले के एक मॉल में एप्पल का स्टोर मंगलवार को खुला था। सूत्रों ने बताया कि एप्पल साकेत स्टोर आकार में मुंबई के स्टोर का आधा है।

Apple CEO Tim Cook
Apple CEO Tim Cook

बता दें, कंपनी के इस नए स्टोर में यूजर्स को ऐपल के तमाम गैजेट्स मिलेंगे। ऐपल आईफोन के अलावा यूजर्स कंपनी की वॉच, मैक और दूसरे प्रोडक्ट्स की भी खरीदारी कर सकेंगे। खास बात यह है कि ऐपल के इन स्टोर में कस्टमर्स के लिए प्रोडक्ट एक्सपर्ट भी मौजूद रहेंगे, जिनकी मदद से यूजर किसी भी प्रोडक्ट को खरीदने से पहले उसकी जानकारी ले सकेंगे।

Apple Store in Delhi

बता दें कि ऐपल के इन स्टोर्स के सभी कर्मचारियों के पास मोबाईल पीओएस रहेगा, जिसके जरिए प्रॉडक्ट्स को बेचने में आसानी होगी। आसान भाषा में इसका मतलब है कि कस्टमर्स को बिल काउंटर पर पेमैंट करने के लिए लाइन में नहीं लगना पड़ेगा। यानी अब आप जिस काउंटर पर प्रॉडक्ट चेक कर रहे हैं, उसी पर पेमेंट भी कर सकेंगे।
ऐपल स्टोर के खुलने से अब भारत के ग्राहकों को कंपनी के प्रोडक्ट्स पर एक्सक्लूसिव डील और ऑफर मिल सकेगा। इसके अलावा, अगर आप ऐपल के स्टोर से कोई प्रॉडक्ट खरीदते हैं तो आप अपने हिसाब से पर्सनल टच भी दे सकते हैं।

भारत में ऐपल का विस्तार

बता दें कि भारत में अब तक ऐपल अपने प्रॉडक्ट्स को एक्सक्लूसिव ऐपल प्रीमियम पार्टनर स्टोर्स, बड़े रिटेलर्स और ट्रेड एंड ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म्स के जरिए ही बेचती थी।

Apple store in Delhi

कंपनी का कहना है कि नए रिटेल स्टोर से ऐपल का भारत में विस्तार होगा। इन स्टोर्स के खुलने से भारतीय ग्राहक कंपनी के नए प्रॉडक्ट्स को एक्सप्लोर कर सकेंगे। हालांकि, रिटेलर्स का ऐसा मानना है कि ऐपल के भारत में दो नए स्टोर के खुलने से उनके ग्राहकों की संख्या में 50 से 60 फीसदी तक गिरावट देखने को मिल सकती है।

Advertisement
First Published - April 20, 2023 | 11:30 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement