facebookmetapixel
Advertisement
देशव्यापी बैंक हड़ताल में शामिल हुए लाखों कर्मचारी, चेक क्लियरेंस और नकद लेन-देन सेवा हुई प्रभावितशेयर बाजार में लगातार 5वें हफ्ते भी हाहाकार, कच्चे तेल की आग और FII की बिकवाली से सेंसेक्स-निफ्टी पस्तटोल प्लाजा के चक्कर से मिलेगी मुक्ति! बोले गडकरी: बैरियर फ्री टोलिंग से ₹10,000 करोड़ बढ़ेगा राजमार्ग संग्रहदिल्ली में सजा ‘ब्रिक्स बाजार’, एक छत के नीचे दिखा 18 देशों की कला, हस्तशिल्प और संस्कृति का अनूठा संगम‘राजनीतिक झटकों से बचाएगा स्थानीय मुद्रा में व्यापार’, ब्रिक्स में बोले ईरानी राष्ट्रपति पेजेश्कियानयूपी में 6,566 करोड़ का निवेश करेंगी तीन वैश्विक पैकेजिंग कंपनियां, मेरठ-उन्नाव में लगेंगी यूनिट‘दुनिया में रुकावटें तो भारत बना रहा आर्थिक पुल’, ब्रिक्स बिजनेस फोरम में बोले PM मोदी: व्यापार बाधाएं खत्म करें देश‘AI दोधारी तलवार, सुरक्षा उपायों के बिना बेकाबू होने का खतरा’, निर्मला सीतारमण ने जताई चिंता‘टैरिफ व संरक्षणवाद वैश्विक अर्थव्यवस्था के लिए गंभीर खतरा’, ब्रिक्स देशों ने कहा: ये WTO नियमों के खिलाफनई दिल्ली में ब्रिक्स-भारत इनोवेट्स प्रदर्शनी, 37 स्वदेशी डीप-टेक स्टार्टअप कर रहे निवेशकों से पर चर्चा

टोरंट पावर को बड़ी राहत, 800 MW के नए प्लांट के लिए मिली कोयला मंत्रालय से हरी झंडी

Advertisement

कोयला मंत्रालय ने टोरंट पावर के प्रस्तावित 800 मेगावाट क्षमता के नए प्लांट के लिए विशेष मामले के तहत दीर्घकालिक कोयला लिंकेज की सिफारिश की है

Last Updated- July 06, 2026 | 10:36 PM IST
Coal
प्रतीकात्मक तस्वीर | फाइल फोटो

कोयला मंत्रालय की स्थायी लिंकेज समिति (दीर्घकालिक) ने गुजरात में टोरंट पावर के प्रस्तावित 800 मेगावॉट क्षमता वाले एक जगह से दूसरी जगह लगाए जा रहे बिजली संयंत्र के लिए संशोधित शक्ति नीति के तहत एक विशेष ब्राउनफील्ड परियोजना मानते हुए दीर्घकालिक कोयला लिंकेज प्रदान करने की सिफारिश की है।

समिति ने बिजली मंत्रालय के इस तर्क को स्वीकार किया कि प्रस्ताव पर विशेष रूप से विचार करने की आवश्यकता है क्योंकि टोरंट के मौजूदा 362 मेगावॉट क्षमता के साबरमती ताप बिजली संयंत्र के राख के तालाब की जमीन का इस्तेमाल गुजरात सरकार द्वारा एक अंतरराष्ट्रीय स्तर की खेल सुविधा स्थापित करने के लिए किया जा रहा है। उसके आधार पर समिति ने टोरंट के प्रस्तावित 800 मेगावॉट के प्रतिस्थापन संयंत्र द्वारा उपयोग के लिए गुजरात सरकार को 724 मेगावॉट क्षमता के लिए कोयला लिंकेज आवंटित करने की सिफारिश की।

बिजली मंत्रालय ने तर्क दिया कि संयंत्र का स्थानांतरण कंपनी के वाणिज्यिक फैसले की वजह से नहीं था, बल्कि एक सार्वजनिक बुनियादी ढांचे की आवश्यकता की वजह से था। मंत्रालय ने तर्क दिया कि टोरंट के स्थानांतरण को टैरिफ नीति, 2016 के पैराग्राफ 5.2 के तहत एक विशेष मामला माना जाना चाहिए। प्रावधान में उल्लेख है कि एक निजी बिजली उत्पादक को उसकी मौजूदा उत्पादन क्षमता के 100 प्रतिशत तक एक बार के विस्तार की अनुमति है, जिसमें टैरिफ नियामक द्वारा निर्धारित किया जाएगा, न कि नई प्रतिस्पर्धी बोली के माध्यम से।

बिजली मंत्रालय ने इस प्रावधान पर भरोसा करते हुए तर्क दिया कि टोरंट पावर के मौजूदा 362 मेगावॉट क्षमता के साबरमती संयंत्र और  362 मेगावॉट के विस्तार को भले ही एक नए स्थान पर बनाया जाएगा, लेकिन विशेष मामले की वजह से इसे कोयला लिंकेज की पात्रता होनी चाहिए, जिसकी कुल क्षमता 724 मेगावॉट होगी।

कोल इंडिया से इस आपूर्ति की दिशा में कदम उठाने को कहा गया है। 

 टोरंट के अलावा समिति ने मध्य प्रदेश के सतपुड़ा थर्मल पावर स्टेशन में प्रस्तावित 660-मेगावाट अल्ट्रा-सुपरक्रिटिकल इकाई के लिए दीर्घकालिक कोयला लिंकेज को मंजूरी दी, जो एक ब्राउनफील्ड प्रतिस्थापन परियोजना है जो चार पुरानी उत्पादन इकाइयों के बंद होने के बाद आएगी।

इसने राजस्थान को राज्य की टैरिफ-आधारित प्रतिस्पर्धी बोली प्रक्रिया में देरी के बाद 3,299 मेगावाट की कोयला-आधारित क्षमता के लिए पहले से आवंटित कोयला लिंकेज का उपयोग करने के लिए एक साल का विस्तार भी दिया।

इसके अतिरिक्त समिति ने पीवीयूएनएल की 800 मेगावॉट की 3 इकाइयों और उत्तर प्रदेश राज्य विद्युत उत्पादन निगम लिमिटेड द्वारा संचालित चार थर्मल पावर स्टेशनों के लिए ब्रिज कोयला लिंकेज को एक वर्ष के लिए बढ़ाया, क्योंकि उनके कैप्टिव कोयला ब्लॉकों को चालू करने में देरी के कारण कोल इंडिया से अंतरिम कोयला आपूर्ति की आवश्यकता बनी हुई है। 

Advertisement
First Published - July 6, 2026 | 10:36 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement