facebookmetapixel
Advertisement
Infosys Q1 Results: अनिश्चित वैश्विक माहौल से इन्फोसिस ने घटाया ग्रोथ आउटलुक, मुनाफा 12.2% बढ़ासुधारों में देरी से अधर में लटक जाएगा हमारे युवाओं का भविष्य: मोंटेक सिंह आहलुवालिया1991 के आर्थिक सुधारों के 35 साल: उपलब्धियां बड़ी, लेकिन अधूरे एजेंडे अब भी भारत के सामनेफूड डिलिवरी बाजार में उतरेगी फ्लिपकार्ट, अगस्त-सितंबर में ONDC के जरिए होगी शुरुआतसरकार ने ई-कॉमर्स FDI नियमों में दी बड़ी राहत, निर्यात के लिए इन्वेंटरी मॉडल को मंजूरीInfosys में नेतृत्व परिवर्तन: आशिष कुमार दास होंगे नए सीईओ, 1 अप्रैल 2027 से संभालेंगे कमानतेल में तेजी से महंगाई बढ़ने की आशंका, सोना 2 फीसदी टूटाहूती हमलों से तेल बाजार में उथल-पुथल, ब्रेंट क्रूड 100 डॉलर प्रति बैरल के करीब पहुंचाकच्चे तेल में उछाल से शेयर बाजार की बिगड़ी चाल, सेंसेक्स 364 अंक टूटाSEBI का बड़ा प्रस्ताव: ऑनलाइन विवाद निपटान प्रणाली होगी तेज, MII संभालेंगे ओडीआर की जिम्मेदारी

टाइटन को पहली तिमाही में 335 करोड़ रु. का कर पूर्व घाटा

Advertisement
Last Updated- December 15, 2022 | 3:32 AM IST

कोविड-19 वैश्विक महामारी की रोकथाम के लिए किए गए देशव्यापी लॉकडाउन के कारण पैदा हुए आर्थिक व्यवधान के कारण टाइटन के मुनाफे को तगड़ा झटका लगा। कंपनी ने चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही के लिए 335 करोड़ रुपये का कर पूर्व घाटा दर्ज किया है। जबकि एक साल पहले की समान तिमाही में कंपनी ने 523 करोड़ रुपये का कर पूर्व लाभ दर्ज किया था।
तिमाही के दौरान कंपनी ने 270 करोड़ रुपये का शुद्ध घाटा दर्ज किया है। एक साल पहले की समान अवधि में कंपनी ने 371 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ दर्ज किया था। तिमाही के दौरान कंपनी का समेकित राजस्व 62 फीसदी घटकर 1,962 करोड़ रुपये रह गया जबकि एक साल पहले की समान तिमाही में यह आंकड़ा 4,939 करोड़ रुपये रहा था।
कंपनी ने कहा है कि लॉकडाउन के कारण अप्रैल और मई में कंपनी का परिचालन बुरी तरह प्रभावित हुआ क्योंकि अधिकतर स्टोर बंद करने पड़े। हालांकि मई में इन स्टोरों का परिचालन धीरे-धीरे सुचारु होने लगा लेकिन जून के अंत तक महज 83 फीसदी स्टोर ही सुचारु हो पाए थे।
तिमाही के दौरान कंपनी की आभूषण इकाई की आय 56 फीसदी घटकर 1,824 करोड़ रुपये रह गई जो एक साल पहले की समान अवधि में 4,164 करोड़ रुपये रही थी। घड़ी और आईवियर श्रेणियों के राजस्व में क्रमश: 90 फीसदी और 80 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई।

Advertisement
First Published - August 11, 2020 | 12:16 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement