facebookmetapixel
Advertisement
अमेरिका-ईरान तनाव से शेयर बाजार टूटा! सेंसेक्स 372 अंक गिरा, कल एक्सपायरी में क्या होगा?मई में IIP ग्रोथ 5 महीने के हाई पर, बिजली क्षेत्र की तेजी से औद्योगिक उत्पादन को मिला सहाराSBI ने डॉलर बॉन्ड से जुटाए 30 करोड़ डॉलर, RBI की स्वैप सुविधा का उठाया लाभकोटक महिंद्रा बैंक के सीईओ अशोक वासवानी दिसंबर में छोड़ेंगे पद, शेयर 3% से ज्यादा टूटाIFSCA का बड़ा प्रस्ताव: GIFT City में हर ग्राहक को मिलेगा यूनिक KYC आईडी!मॉनसून और पश्चिम एशिया तनाव से शेयर बाजार लुढ़का, सेंसेक्स 372 अंक टूटाभारत फिर बना दुनिया का पांचवां सबसे बड़ा शेयर बाजार, ताइवान और दक्षिण कोरिया को छोड़ा पीछे14 साल पुराने मामले में दवा कंपनियों को CCI की क्लीन चिट, प्रतिस्पर्धा उल्लंघन के आरोप खारिजपश्चिम एशिया संकट का असर, देश के बड़े शहरों में घरों की बिक्री 6% घटीMaruti Suzuki ने 5 स्टार्टअप्स से मिलाया हाथ, EV बैटरी रीसाइक्लिंग और AI समाधानों पर फोकस 

सेज पर फिर कांटा लगा..

Advertisement
Last Updated- December 08, 2022 | 11:00 AM IST

वित्तीय संकट के कारण सेज परियोजनाओं के विकास पर भी संकट के बादल मंडरा रहे हैं।


ताजा मामले में गुजरात के जामनगर में 1,125 हेक्टेयर क्षेत्र में विशेष आर्थिक क्षेत्र (सेज) विकसित करने की योजना से एस्सार ग्रुप ने हाथ पीछे खींच लिया है। परियोजना के लिए एस्सार को जमीन देने के मामले पर भी काफी विवाद हुआ था।

प्रस्तावित सेज में 1.6 से 20 करोड़ टन सालाना क्षमता वाले पेट्रोकेमिकल रिफाइनरी स्थापित करने की योजना थी। जिस पर करीब 15,000 करोड़ रुपये खर्च किया जाना था। वाणिज्य मंत्रालय के एक अधिकारी ने बताया कि एस्सार ने इस परियोजना से हटने की बात कही है।

वैसे, इस परियोजना के लिए जमीन का भी अधिग्रहण किया जा चुका था। हालांकि सेज परियोजना की मंजूरी का मामला बोर्ड ऑफ एप्रूवल के पास है, जिसे इस बात की पुष्टि करनी थी कि प्रस्तावित सेज कर मुक्त औद्योगिक क्षेत्र के तौर पर विकसित हो।

लेकिन अगस्त में हुई बोर्ड की बैठक में जामनगर सेज डेवलपर्स लिमिटेड की ओर से जमीन अधिग्रहण की सही जानकारी नहीं मुहैया कराई गई थी।

परियोजना से पीछे हटने के बारे में एस्सार को भेजे गए ई-मेल का भी कंपनी की ओर से कोई जानकारी नहीं दी गई। सेज परियोजनाओं से पीछे हटने वाली एस्सार पहली कंपनी नहीं है। कुछ समय पहले ही डीएलएफ ने दिल्ली में प्रस्तावित सेज बनाने से इनकार कर दिया।

कंपनी का कहना है कि वित्तीय संकट की स्थिति में ऐसा करना पड़ा। अगस्त माह में एस्सार की ओर से बोर्ड ऑॅफ एप्रूवल को कहा गया था कि सेज के लिए प्रस्तावित क्षेत्र के आकार को कम किया जाए।

इसके साथ ही इस जोन को मल्टी प्रोडक्ट सेज के तौर पर विकसित किया जाना था, जबकि एस्सार का कहना था कि इसे खास क्षेत्र के रूप में विकसित किया जाए, जो पेट्रोकेमिकल्स और पेट्रोलियम पर केंद्रित हो।

कंपनियां करने लगीं किनारा

जामनगर में प्रस्तावित सेज से एस्सार ने हाथ खींचा

1,125 हेक्टेयर क्षेत्र में पेट्रोकेमिकल के लिए विकसित किया जाना था

Advertisement
First Published - December 24, 2008 | 12:03 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement