facebookmetapixel
Advertisement
अगर युद्ध एक महीने और जारी रहा तो दुनिया में खाद्य संकट संभव: मैट सिम्पसनहोर्मुज स्ट्रेट खुला लेकिन समुद्री बीमा प्रीमियम महंगा, शिपिंग लागत और जोखिम बढ़ेपश्चिम एशिया युद्ध का भारत पर गहरा असर, रियल्टी और बैंकिंग सेक्टर सबसे ज्यादा दबाव मेंगर्मी का सीजन शुरू: ट्रैवल और होटल कंपनियों के ऑफर की बाढ़, यात्रियों को मिल रही भारी छूटबाजार में उतार-चढ़ाव से बदला फंडरेजिंग ट्रेंड, राइट्स इश्यू रिकॉर्ड स्तर पर, QIP में भारी गिरावटपश्चिम एशिया संकट: MSME को कर्ज भुगतान में राहत पर विचार, RBI से मॉरेटोरियम की मांग तेजRCB की बिक्री से शेयरहोल्डर्स की बल्ले-बल्ले! USL दे सकती है ₹196 तक का स्पेशल डिविडेंडतेल में बढ़त से शेयर और बॉन्ड में गिरावट; ईरान का अमेरिका के साथ बातचीत से इनकारगोल्डमैन सैक्स ने देसी शेयरों को किया डाउनग्रेड, निफ्टी का टारगेट भी घटायाकिधर जाएगा निफ्टीः 19,900 या 27,500; तेल और भू-राजनीति तनाव से तय होगा रुख

बजट घोषणा से लेदर सेक्टर में जोश, तूफान बना यह पेनी स्टॉक

Advertisement

लेदर सेक्टर से जुड़ी कंपनी AKI India Ltd के शेयरों में शनिवार को 10.16% की जोरदार बढ़त देखी गई।

Last Updated- February 01, 2025 | 8:52 PM IST
Paradeep Phosphates Share Price

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने शनिवार को बजट पेश करते हुए देश के फुटवियर और लेदर सेक्टर को खास तोहफा दिया। उन्होंने घोषणा की कि इस सेक्टर को बढ़ावा देने के लिए एक फोकस्ड स्कीम शुरू की जाएगी, जिससे इस उद्योग में रोजगार के अवसर बढ़ेंगे और निर्यात को भी मजबूती मिलेगी। इसके साथ ही भारत को दुनिया का प्रमुख टॉय मैन्युफैक्चरिंग हब बनाने के लिए भी कदम उठाए जाएंगे।

इस घोषणा का सकारात्मक असर शेयर बाजार में साफ नजर आया।

AKI India के शेयरों में 10% से ज्यादा की तेजी

लेदर सेक्टर से जुड़ी कंपनी AKI India Ltd के शेयरों में शनिवार को 10.16% की जोरदार बढ़त देखी गई। कंपनी के शेयर बढ़कर 10.52 रुपये पर बंद हुए। इस बढ़त से निवेशकों में उत्साह है, खासतौर पर इसलिए क्योंकि पिछले कुछ समय में कंपनी के शेयर लगातार गिरते रहे थे।

गिरावट के बाद राहत की बड़ी छलांग

AKI India के शेयरों में पिछले दो साल से भारी गिरावट दर्ज की गई थी। आइए, इसके प्रदर्शन पर नजर डालते हैं:

पिछले एक हफ्ते में: 3.84% की गिरावट
पिछले एक महीने में: 16.71% की गिरावट
पिछले एक साल में: 63.47% की गिरावट
पिछले दो साल में: 43.65% की गिरावट

मार्केट कैप और भविष्य की उम्मीदें

AKI India का मौजूदा मार्केट कैप 93.14 करोड़ रुपये है। हालांकि, बजट की इस घोषणा के बाद कंपनी के शेयरों में एक नई उम्मीद जगी है।

Advertisement
First Published - February 1, 2025 | 8:39 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement