इस तरह की खबरें आ रही हैं कि तेल एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने मुकेश अंबानी के स्वामित्व वाली कंपनी रिलायंस पेट्रोलियम लिमिटेड (आरपीएल) की अर्जी ठुकरा दी है।
इस अर्जी में आरपीएल ने अपनी हाल ही में शुरू हुई रिफाइनरी से एलपीजी निर्यात करने की अनुमति मांगी थी। इस फैसले के चलते अब कंपनी को घरेलू बाजार में ही रसोई गैस बेचनी होगी जबकि इस इकाई को निर्यात केंद्रित इकाई के रूप में स्थापित किया गया था।
पेट्रोलियम मंत्रालय के एक अधिकारी का कहना है कि आरपीएल की अर्जी पर इसलिए गौर करना संभव नहीं है क्योंकि देश में अभी भी एलपीजी की कमी है।