facebookmetapixel
Advertisement
ITR Filing 2026: नौकरी संग फ्रीलांसिंग से भी कमाई करें तो आयकर रिटर्न कैसे भरेंTAFE की बड़ी रणनीति: यूरोप में इलेक्ट्रिक ट्रैक्टर लॉन्च करेगी कंपनी, भारत में सस्ते मॉडल पर कामMeta को IT मंत्रालय का नोटिस, इंस्टाग्राम से बाल यौन शोषण से जुड़ी सामग्री हटाने का दिया निर्देश स्टैंडर्ड चार्टर्ड ने भारत में 20 शाखाओं पर जड़ा ताला, अब वेल्थ मैनेजमेंट पर फोकसNSE क्वांटो क्रॉस-करेंसी डेरिवेटिव लाने की कर रहा तैयारी, निवेशकों को क्या होगा फायदा?Editorial: कच्चा तेल सस्ता, फिर भी पेट्रोल-डीजल के दाम तुरंत क्यों नहीं घटेंगे?भारत में क्विक कॉमर्स का बढ़ता असर, किराना स्टोर कैसे करेंगे मुकाबला?कांग्रेस से कैसे छूटा राष्ट्रवाद का मुद्दा? 2014 के बाद की रणनीति पर पुनर्विचारUP EV Subsidy: योगी सरकार ने ईवी खरीद पर दी ₹210 करोड़ से ज्यादा सब्सिडी, 43,000 से ज्यादा लोगों को मिला फायदाGold Outlook: सोने का भाव बढ़ेगा या घटेगा? अगले सप्ताह इन फैक्टर्स पर रहेगी निवेशकों की नजर

होती रही चर्चा, खिवैया छोड़ चले नैया

Advertisement
Last Updated- December 10, 2022 | 7:49 PM IST

देश की सबसे बड़ी दूरसंचार कंपनी भारती एयरटेल के सीईओ और संयुक्त प्रबंध निदेशक मनोज कोहली ने कंपनी में अपनी सारी हिस्सेदारी खुले बाजार में बेच दी।
नैशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) के मुताबिक कोहली ने इस महीने दो बार कंपनी के 1.23 लाख शेयर 7.24 करोड़ रुपये में खुले बाजार में बेच दिए। इन शेयरों के जरिये इस दिग्गज कंपनी में उनकी 0.0006 फीसदी हिस्सेदारी बनती थी।
इस खबर का असर होना ही था, लिहाजा खूब असर भी हुआ। भारती एयरटेल के शेयर की कीमत में गुरुवार को 6.37 फीसदी की कमी आई और यह 550.30 रुपये के स्तर पर बंद हुआ। दिलचस्प बात यह है कि गुरुवार को बाजार में तेजी का रुख रहा और बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का सूचकांक पिछले कारोबारी दिन के मुकाबले 2.25 फीसदी की बढ़त के साथ बंद हुआ।
इसके बावजूद गुरुवार को सबसे ज्यादा टूटने वाला शेयर बना एयरटेल। बीएसई में दिन भर इस तरह की अफवाहें भी गर्म रहीं कि मनोज कोहली कंपनी छोड़ने वाले हैं। कोहली ने इस महीने की छह तारीख को 53,000 शेयर 3.13 करोड़ रुपये में बेचे जबकि बाकी बचे हुए 70,000 शेयर उन्होंने 9 मार्च को बेचे, जिससे उन्हें 4.11 करोड रुपये हासिल हुए।
शेयरों के बेचने की पुष्टि करते हुए कोहली ने कहा, ‘ मैंने निजी कारणों के चलते भारती एयरटेल में अपनी सारी हिस्सेदारी बेच दी है। लेकिन, मेरे पास अभी भी 1,80,000 स्टॉक ऑप्शंस हैं।’
कंपनी छोड़ने की अफवाहों को खंडन करते हुए कोहली ने कहा, ‘मैं कंपनी छोड़कर कहीं नहीं जा रहा हूं। इस तरह की खबरों में कोई दम नहीं है। मैं कंपनी का सीईओ और संयुक्त प्रबंध निदेशक बना रहूंगा। मैंने अपनी जिंदगी का बेहतरीन हिस्सा इस कंपनी में रहते हुए बिताया है। इस कंपनी को वैश्विक स्तर पर बुलंदियों तक पहुंचाने के लिए मुझे काफी काम करना है।’
दूसरी ओर, कोहली मामले पर एक दिग्गज टेलीकॉम कंपनी के सीईओ का कहना है, ‘अगर उन्हें घर या किसी दूसरी चीज के लिए पैसों की जरूरत थी तो वह मित्तल के पास शेयर गिरवी भी रख सकते थे। इस तरह शेयर बेचकर उन्होंने कंपनी में अपनी स्थिति कमजोर की है।’
एयरटेल के सीईओ मनोज कोहली ने बेची हिस्सेदारी
कंपनी छोड़ने की अफवाहों का बाजार रहा गर्म
कंपनी के शेयरों में आई गिरावट

Advertisement
First Published - March 12, 2009 | 9:23 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement