facebookmetapixel
Advertisement
Upcoming NFO: अगले हफ्ते होगी एनएफओ की बारिश, 7 नए फंड लॉन्च को तैयार; चेक करें तारीख और अन्य डिटेल्सUpcoming IPOs This Week: इस हफ्ते 4 नए IPO खुलेंगे, 9 कंपनियों की होगी बंपर लिस्टिंगप्रख्यात पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, पीएम मोदी और राष्ट्रपति मुर्मु ने जताया शोकE20 पेट्रोल पर भड़के लोग, सर्वे में सरकार के फैसले को बताया ‘फ्लॉप’; कहा: माइलेज-मरम्मत के खर्च ने बढ़ाई मुसीबतCopper Demand: भारत में तांबे की मांग तेज, हर 5 साल में 5 लाख टन नई रिफाइंड क्षमता की होगी जरूरतMarket Outlook: इस हफ्ते शेयर बाजार में क्या रहेगा ट्रिगर? TCS रिजल्ट, क्रूड ऑयल और ग्लोबल संकेत अहमMarket Cap: टॉप-10 में से 6 कंपनियों का मार्केट कैप ₹1 लाख करोड़ बढ़ा, एयरटेल-बजाज फाइनेंस ने मारी बाजीइंस्टाग्राम पर आपत्तिजनक विज्ञापनों से मचा हड़कंप, भारत सरकार ने मेटा को भेजा सख्त नोटिसबड़ा झटका: खरीदार न मिलने से 9 क्रिटिकल मिनरल ब्लॉक्स की नीलामी रद्द, निवेशकों ने नहीं दिखाई रुचिपश्चिम एशिया में सीजफायर के बाद सरकार का बड़ा फैसला: नेचुरल गैस सप्लाई पर पाबंदियां हटीं, वापस लिया इमरजेंसी ऑर्डर

1,300 कर्मचारियों को निकालेगी टीसीएस

Advertisement
Last Updated- December 10, 2022 | 7:25 PM IST

देश की सबसे बड़ी सूचना प्रौद्योगिकी कंपनी टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज ने अपने 1,300 कर्मचारियों को उनके खराब प्रदर्शन के चलते बाहर का रास्ता दिखाने का निर्णय लिया है।
कंपनी ने साथ ही लागत घटाने और बहीखाता दुरुस्त करने के लिए कई और कदम उठाए हैं। इनमें बसों को किराया बढ़ाने जैसे निर्णय शामिल हैं।
कंपनी के एक अधिकारी ने बताया कि कंपनी ने दुनिया भर से करीब 1,300 कर्मचारियों को उनके खराब प्रदर्शन के चलते बाहर निकालने का फैसला लिया है। निकाले जाने वाले लोगों की यह संख्या कंपनी के कुल कर्मचारियों का एक फीसदी है। पिछले साल कंपनी ने 500 लोगों को बाहर निकाला था।
टीसीएस के प्रवक्ता के मुताबिक, कर्मचारियों की यह निकासी उनके खराब प्रदर्शन के चलते है, न कि यह मंदी का असर है। उल्लेखनीय है कि 42 देशों में फैले कंपनी के लिए करीब 1.3 लाख कर्मचारी काम करते हैं। हालांकि इसका कारोबार सबसे ज्याद भारत में फैला है। कंपनी के कुल कर्मचारियों का एक-तिहाई भारत में ही कार्यरत है।
हालांकि भारत से कितने कर्मचारियों को बाहर का रास्ता दिखाया जाएगा, इसके बारे में कंपनी ने कुछ नहीं बताया। लेकिन माना जा रहा है कि अकेले चेन्नई से करीब 250 लोगों को निकाला जाएगा।
इस बीच टीसीएस ने अपने कर्मचारियों को भेजे नोटिस में कहा है कि बसों के किराए में 200 फीसदी की वृद्धि की जा रही है। चेन्नई में अब यह किराया 800 रुपये से बढ़कर 2,500 रुपये प्रति माह हो गया है।

Advertisement
First Published - March 9, 2009 | 5:38 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement