facebookmetapixel
Advertisement
यूपी सरकार ने FY27 के लिए तय किया ₹71,278 करोड़ का भारी-भरकम आबकारी लक्ष्य, पहले तीन महीने में रिकॉर्ड कमाईअब उत्तर प्रदेश से सीधे विदेश जाएगा आम, हॉट वेपर ट्रीटमेंट की व्यवस्था राज्य में ही करने जा रही योगी सरकारउत्तर प्रदेश में ग्रीन एनर्जी को बढ़ावा देने के लिए कोल इंडिया और UPRVUNL के बीच हुआ बड़ा समझौताफार्मा कंपनियों को सरकार से बड़ी राहत, अब दवा की वास्तविक ओवरचार्जिंग पर ही होगी कार्रवाईभीषण गर्मी और लू का असर: IEX पर 32% महंगी हुई बिजली, दाम बढ़कर ₹5.2 प्रति यूनिट पर पहुंचाFY27 में निर्यात का नया रिकॉर्ड बनाने को तैयार भारत, डंपिंग पर लगेगी लगाम; बढ़ेगा घरेलू विनिर्माण: गोयलतेल कंपनियां फिर मुनाफे में, घटा राजस्व नुकसान; पर पेट्रोल-डीजल की कीमतों पर क्यों है सरकार और ब्रोकरेज में रारभारत में जापानी कंपनियों के GCC का दबदबा, 2030 तक अर्थव्यवस्था में दिखेगा बड़ा असर: रिपोर्टबंपर सेल के चलते भीषण गर्मी में भी चमकी FMCG कंपनियां, Q1 में दो अंकों की ग्रोथ की उम्मीदराम मंदिर चढ़ावा विवाद पर RSS ने दिया पहला बयान, कहा: घटना दुर्भाग्यपूर्ण, दोषियों को मिले कड़ी सजा

दूर की कौड़ी नहीं फौरी कमाई पर टिकीं अब टाटा की नजरें

Advertisement
Last Updated- December 10, 2022 | 5:41 PM IST

अपने ब्रांड निर्माण और विज्ञापन पर धुआंधार पैसे खर्च करने वाली टाइटन इंडस्ट्रीज लिमिटेड अपनी विज्ञापन योजनाओं को फिलहाल बदलने जा रही है।
टाटा समूह की घड़ी और जूलरी निर्माता यह कंपनी विज्ञापन की दीर्घकालीन योजनाओं की बजाय अब तात्कालिक योजना पर फोकस करने जा रही है। कंपनी के मुताबिक, टाइटन इंडस्ट्रीज ऐसी रणनीति पर काम कर रही है जिसके चलते तात्कालिक तौर पर उसकी बिक्री में इजाफा हो।
उल्लेखनीय है कि लंबे समय के लिए कंपनी की छवि और उसका ब्रांड बनाने के लिए कंपनी ‘थीम एडवर्टाइजिंग’ का सहारा लेती रही है। इसके लिए कंपनी मोटी राशि खर्च करती रही है। हालांकि कंपनी आर्थिक मंदी के बावजूद अपने विज्ञापन बजट में कोई कटौती न करने का फैसला लिया है।
कंपनी के मुताबिक, विज्ञापन बजट में कटौती की गई तो इसका असर उसके राजस्व पर पड़ेगा। बहरहाल, इस साल टाइटन का विज्ञापन बजट 180 करोड़ रुपये रहने का अनुमान है। कंपनी अब तक 160 करोड़ रुपये खर्च भी कर चुकी है।
टाइटन इंडस्ट्रीज के प्रबंध निदेशक भास्कर भट्ट ने बताया, ”हमलोग ब्रांड-बिल्डिंग पर होने वाले विज्ञापन खर्च में कटौती करने जा रहे हैं, क्योंकि इसका लंबे समय में असर होता है। कंपनी की मौजूदा रणनीति ऐसे विज्ञापनों पर खर्च करने की है, जिसका तात्कालिक असर हो।
मांग तत्काल बढ़े ताकि बाजार से हम नगदी जुटा सकें। चूंकि हम रिटेल कारोबार में है, इसलिए बाजार पर पकड़ बनाए रखने के लिए बाजार से धन जुटाना बहुत जरूरी है।” फिलहाल टाइटन घड़ियों, आभूषणों, आईवियर फैशन एक्सेसरीज बेचने के लिए ‘द वर्ल्ड ऑफ टाइटन’, ‘तनिष्क’, ‘टाइटन आई’ और  ‘फास्टट्रैक’ नाम से रिटेल आउटलेट चला रही है।

Advertisement
First Published - February 25, 2009 | 11:25 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement