facebookmetapixel
Advertisement
भारतीय बाजार में MakeMyTrip का बड़ा दांव, 1 अरब डॉलर के IPO के लिए SEBI के पास फाइल किया DRHPCRISIL ने Vedanta Group की रेटिंग बढ़ाकर की AA+, कहा: डिमर्जर के बाद और मजबूत हुई कंपनीAadhaar Card खो गया और मोबाइल नंबर भी लिंक नहीं, अब कैसे मिलेगा नया आधार?JSW Steel Q1 Results: मुनाफा 113% बढ़कर ₹4,690 करोड़ के पार, रेवेन्यू भी 10% उछलाExplainer: इंट्रा-डे ट्रेडिंग से हुई कमाई? ITR फाइल से पहले समझ लें टैक्स का पेंच, नहीं तो घर आएगा नोटिसCentral Bank of India Q1 Results: मुनाफा 13% बढ़कर ₹1,324 करोड़ हुआ, NPA में सुधार; स्टॉक पर दिखा दबावपहली बार ₹50 किलो के पार जा सकते हैं चीनी के थोक भाव, 1 महीने में 300/​क्विंटल बढ़ी कीमतSBI Funds Management का शेयर अलॉटमेंट आज संभावित, करीब 42 गुना हुआ सब्सक्राइबInvestment Strategy: स्मॉलकैप और मिडकैप की तेजी पड़ सकती है धीमी, अब बड़ी कंपनियों के शेयरों की आ सकती है बारीमहंगाई पर नियंत्रण पहली प्राथमिकता, विकास उसके बाद: आरबीआई गवर्नर

सस्ते में हिस्सेदारी खरीदेगी टाटा संस!

Advertisement
Last Updated- December 15, 2022 | 5:08 AM IST

टाटा संस नुकसान में चल रही विमानन कंपनी एयर एशिया इंडिया लिमिटेड में मलेशियाई कंपनी एयर एशिया बरहाद की हिस्सेदारी बेहद सस्ते में खरीदने की बात कर रही है। कोविड-19 महामारी के कारण दुनिया भर में विमानन कंपनियों की हैसियत एकदम घट गई है। टाटा इस मौके का फायदा उठाकर सस्ते में हिस्सेदारी लेना चाहती है। एयर एशिया इंडिया टाटा संस और एयर एशिया बरहाद के साझे उपक्रम वाली कंपनी है, जिसमें 51 फीसदी हिस्सेदारी टाटा और 49 फीसदी मलेशियाई कंपनी के पास है।
दोनों कंपनियों के समझौते के मुताबिक हिस्सेदारी खरीदने का मौका टाटा संस को ही दिया जाएगा और उसके मना करने पर ही किसी और कंपनी से बात की जाएगी। बैंकिंग सूत्रों ने बताया कि टाटा समूह एयर एशिया बरहाद की 49 फीसदी हिस्सेदारी खरीदने के लिए दूसरे वित्तीय साझेदार भी तलाश सकती है। हालांकि हिस्सेदारी के सौदे पर किसी भी तरह की बातचीत के बारे में सवालों भरे ई-मेल का दोनों में से किसी भी कंपनी ने जवाब नहीं दिया। अलबत्ता टाटा समूह के एक सूत्र ने कहा, ‘कुछ महीने पहले तक एयर एशिया के सीईओ टोनी फर्नांडिस अपनी शर्तों पर सौदा करना चाहते थे और एयर एशिया इंडिया में हिस्सेदारी के लिए बड़ा दाम मांग रहे थे। मगर अब हालात बदल चुके हैं और एयर एशिया बरहाद का हाथ तंग हो गया है। टाटा समूह को भी कोई जल्दी नहीं है।’
एयर एशिया बरहाद वाकई मुश्किल में है। उसकी ऑडिटर ईऐंडवाई ने कल कहा था कि महामारी से पहले ही इस कंपनी पर उसकी कुल संपत्तियों से 43 करोड़ डॉलर ज्यादा देनदारी हो गई थी। कोविड-19  महामारी की वजह से दुनिया भर की विमानन कंपनियों की हैसियत 50-60 फीसदी घट गई है।
ईऐंडवाई की चेतावनी के बाद बुधवार को कुआलालांपुर स्टॉक एक्सचेंज पर एयर एशिया बरहाद का शेयर 17 फीसदी लुढ़क गया। ईऐंडवाई ने कहा, ‘मंदी और एयर एशिया बरहद की खस्ता हालत ने बड़ी फिक्र पैदा कर दी है। अब कंपनी के चलते रहने पर भी सवाल खड़ा हो सकता है।’
मलेशिया की इस कंपनी को इसी मार्च में खत्म तिमाही में 18.8 करोड़ डॉलर का नुकसान हुआ था और एयर एशिया इंडिया को 330 करोड़ रुपये का घाटा हुआ था। एयर एशिया की आय 928 करोड़ रुपये रही थी। हालांकि पिछले साल मार्च में खत्म तिमाही में उसे 631 करोड़ रुपये के राजस्व पर केवल 147 करोड़ रुपये का घाटा हुआ था। एयर एशिया को मलेशिया में पैदा दिक्कतों की वजह से भारत छोडऩा पड़ सकता है और टाटा संस उसका अधिग्रहण कर प्रतिस्पद्र्घा रोधी समझौते से पीछा छुड़ा सकती है। टोनी के खिलाफ भारत में वित्तीय अनियमितता संबंधी जांच भी चल रही है। उन पर धन शोधन का आरोप है। मगर एयर एशिया बरहाद ने आरोपों से इनकार किया है।

Advertisement
First Published - July 8, 2020 | 11:34 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement