facebookmetapixel
Advertisement
ऑटो सेक्टर को PLI स्कीम के तहत FY27 में ₹4,700 करोड़ देगी सरकार, निवेश बढ़ाने की तैयारी तेजटाटा कैपिटल का रिवॉल्विंग क्रेडिट एक्सपोजर 5% से कम, RBI के नए प्रस्ताव से कंपनी पर पड़ेगा सीमित असररूस से तेल खरीद पर 100% अमेरिकी टैरिफ की धमकी, भारत-अमेरिका वार्ता में बढ़ सकता है दबाव‘ग्रामीण भारत तक पहुंचे बैंकिंग AI, तभी असली सफलता होगी हासिल’, SBI चेयरमैन सीएस शेट्टी की सलाहपांच राज्यों में विधानसभा चुनावों की सुगबुगाहट तेज, भाजपा-सपा-कांग्रेस-बसपा समेत दलों ने कसी कमरBrand Canvas 2026: VIT की ‘पावर रेंजर्स’ ने जीता बीस्मार्ट की पहली विज्ञापन प्रतियोगिता का खिताबY2K से AI के दौर तक: 1991 के आर्थिक सुधारों ने कैसे बदल डाली भारतीय IT इंडस्ट्री की पूरी तस्वीरअमेरिका में क्रिप्टो बिल से भारत पर बढ़ा दबाव, ससंदीय समिति ने VDA कानून बनाने की मांग कीनई मर्सिडीज-BMW हुई मंहगी तो पुरानी लक्जरी कारों की बिक्री में आया उछाल, युवा खरीदारों की बनी पसंद‘जिम्मेदारी से करें AI का इस्तेमाल, हर फैसले के लिए आप होंगे जवाबदेह’, RBI गवर्नर ने दी बैंकों को हिदायत

Tata Power ने बीकानेर-नमीराना ट्रांसमिशन प्रोजेक्ट का अधिग्रहण किया

Advertisement

टाटा पावर ने एक बयान में कहा है कि कंपनी ने भारत में नवीकरणीय ऊर्जा पारेषण ढांचा को बढ़ावा देने के लिये बीकानेर-नीमराना पारेषण परियोजना का अधिग्रहण किया है।

Last Updated- December 02, 2023 | 3:42 PM IST
Tata Power

टाटा पावर ने बीकानेर-नीमराना पारिषण परियोजना का अधिग्रहण कर लिया है। कंपनी ने शनिवार को कहा कि बीकानेर-तीन नीमराना-दो ट्रांसमिशन लि. परियोजना विशेष उद्देश्यीय इकाई (एसपीवी) है। इस इकाई का गठन पीएफसी कंसल्टिंग ने किया है।

टाटा पावर ने एक बयान में कहा है कि कंपनी ने भारत में नवीकरणीय ऊर्जा पारेषण ढांचा को बढ़ावा देने के लिये बीकानेर-नीमराना पारेषण परियोजना का अधिग्रहण किया है।

बिजली मंत्रालय के दिशानिर्देशों के अनुसार शुल्क आधारित प्रतिस्पर्धी बोली प्रक्रिया में सफल बोली लगाने के बाद कंपनी को आशय पत्र प्राप्त हुआ। यह परियोजना बनाओ, अपनाओ, चलाओ-सौंप दो (बीओओअी) आधार पर विकसित की जाएगी।

इससे राजस्थान में बीकानेर परिसर से 7,700 मेगावाट नवीकरणीय ऊर्जा का पारेषण हो सकेगा। इस परियोजना में बीकानेर-तीन पूलिंग स्टेशन से नीमराना दो सबस्टेशन तक 340 किलोमीटर लंबे ट्रांसमिशन गलियारे की स्थापना शामिल है।

टाटा पावर 35 साल तक ट्रांसमिशन परियोजना का रखरखाव करेगी। इसकी अनुमानित लागत 1,544 करोड़ रुपये है। इसके विशेष उद्देश्यीय इकाई के हस्तांतरण की तारीख से 24 महीने के भीतर चालू होने की उम्मीद है।

Advertisement
First Published - December 2, 2023 | 3:42 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement